पेट्रोल-डीजल और पेपर लीक के खिलाफ नागपुर में युवक कांग्रेस का आंदोलन, वैरायटी चौक पर नारेबाजी

Nagpur Protest Youth Congress: नागपुर में युवक कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर वैरायटी चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
Youth Congress Stages Protest in Nagpur Against Rising Petrol-Diesel Prices and Paper Leaks; Sloganeering at Variety Square
नागपुर कांग्रेस प्रदर्शन, महंगाई विरोध, (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Updated on

Nagpur Youth Congress Protest Paper Leak Issue: नागपुर तेजी से बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, पेट्रोल-डीजल को लेकर मचे हाहाकार के खिलाफ शहर युवक कांग्रेस ने वैरायटी चौक पर केन्द्र सरकार के खिलाफ आंदोलन किया। आंदोलनकारियों ने कहा कि आज पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर, खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा की जरूरतों की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं।

आम आदमी आर्थिक संकट से जूझ रहा है लेकिन सरकार जनता की समस्याओं से ध्यान हटाने का काम कर रही है। देश का युवा रोजगार और बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर बैठा है लेकिन केंद्र सरकार युवाओं को केवल आश्वासन देने में लगी हुई है। आंदोलन के दौरान सरकार व भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

प्रधानमंत्री का प्रचार कर रहे चॉकलेट

इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रफुल गुडघे पाटिल ने कारण कि इस आंदोलन के तहत युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में नागरिकों के बीच मेलोडी चॉकलेट का वितरण कर सरकार पर व्यंग्यात्मक अंदाज में निशाना साधा है।

प्रधानमंत्री पद की एक गरिमा होती है और हमारे प्रधानमंत्री मेलोडी चॉकलेट का प्रचार कर रहे हैं। इधर देश में पेपर लीक, ईधन की कमी, महंगाई से जनता त्रस्त है। उन्होंने पीएम पर उद्योगपतियों का ब्रांड एम्बेसेडर होने का आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी ने बार-बार सचेत किया है कि देश की आर्थिक स्थिति नीचे जा रही है।

लेकिन सरकार कोई काम नहीं कर रही, आदोलन में मेहुल अडवाणी, श्रीकांत ढोलके, मनीष छल्लानी, रौनक चौधरी, अभिजीत ठाकरे, रोमा चौधरी, रवि पराते, अजहर शेख, आयुष राऊत, आयुष गायकवाड, दुर्गेश प्रधान, रोशनी नितनवरे, अनुष्का वानखेडे, चिराग चौधरी, प्रमोद मोहाडीकर, नईम खान, विक्की नरेकर, शुभम भानारकर, सचिन पराते, राज बारापत्रे, दुर्गेश प्रधान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

Navbharat Live
navbharatlive.com