-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Jabalpur Ajmer Special Trains Regular Superfast Express Schedule Stops
यात्रियों को बड़ी राहत: मुंबई से जबलपुर और अजमेर के लिए अब नियमित चलेंगी सुपरफास्ट ट्रेनें
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: गोरक्ष पोफली
Mumbai Jabalpur Regular Train: मुंबई से जबलपुर और अजमेर के बीच चलने वाली ट्रेनें अब हुई रेगुलर। बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर वीकली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का पूरा शेड्यूल, स्टॉपेज और नई तारीखें यहाँ देखें।

ट्रेन की फोटो (सोर्स: फाइल फोटो)
Mumbai Jabalpur Ajmer Special Trains Regular: मुंबई से मध्य एवं उत्तरभारत की ओर जाने वाली ट्रेनों की बढ़ती मांग को देखते हुए कुछ स्पेशल ट्रेनों को रेगुलर करने का निर्णय रेलवे ने लिया है। पश्चिम रेलवे ने बांद्रा टर्मिनस एवं जबलपुर के बीच चलने वाली वीकली स्पेशल को अब सुपरफास्ट एक्सप्रेस के तौर पर रेगुलर चलाने का निर्णय लिया है।
30 मई से रेगुलर सर्विस शुरू
वेस्टर्न रेलवे के सीपीआरओ विनीत अभिषेक के मुताबिक, ट्रेन नंबर 20163 बांद्रा टर्मिनस –जबलपुर वीकली सुपरफास्ट एक्सप्रेस की रेगुलर सर्विस 30 मई, 2026 से बांद्रा टर्मिनस से शुरू होगी, जबकि ट्रेन नंबर 20164 जबलपुर- बांद्रा टर्मिनस वीकली सुपरफास्ट एक्सप्रेस की रेगुलर सर्विस 29 मई, 2026 से जबलपुर से शुरू होगी। बताया गया कि यात्रियों की सुविधा के लिए बांद्रा टर्मिनस और जबलपुर के बीच रेगुलर रेल कनेक्टिविटी देने के लिए, वेस्टर्न रेलवे ने ट्रेन नंबर 02133/02134 बांद्रा टर्मिनस -जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस वीकली स्पेशल को रेगुलर कर दिया है। रेगुलर सर्विस बदले हुए ट्रेन नंबरों के साथ चलेगी। नया नंबर 20163/20164 बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस वीकली सुपरफास्ट एक्सप्रेस होगा।
ये होगा ट्रेन चलने का समय
20163 बांद्रा टर्मिनस- जबलपुर वीकली एक्सप्रेस हर शनिवार को बांद्रा टर्मिनस से शाम 4:30 बजे निकलकर अगले दिन 3:10 बजे जबलपुर पहुंचेगी। इसी तरह, ट्रेन नंबर 20164 जबलपुर- बांद्रा टर्मिनस वीकली एक्सप्रेस हर शुक्रवार को जबलपुर से शाम 5 बजे निकलकर अगले दिन 2:15 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
सम्बंधित ख़बरें
गैरकानूनी काम करने वाले ही दिल्ली के चक्कर लगाते हैं…अरविंद सावंत का बागी सांसदों पर तीखा हमला
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, अब सरकारी उत्सव के रूप में मनाई जाएगी अजित पवार की जयंती
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
लोकल यात्री ध्यान दें! हार्बर लाइन पर चार दिनों तक रहेगा रात्रिकालीन ब्लॉक, वडाला रोड तक ही चलेंगी कुछ ट्रेनें
यहां होगा स्टॉपेज
ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, भोपाल, नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया और नरसिंहपुर स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में AC फर्स्ट क्लास, AC 2-टियर, AC 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकंड क्लास कोच होंगे।
यात्री ट्रन नंबर में बदलाव पर ध्यान दें
जिन यात्रियों ने ट्रेन नंबर 02133/02134 बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस वीकली स्पेशल में बुकिंग करवाई है वे बदले हुए ट्रेन नंबरों पर ध्यान दें, क्योंकि यह ट्रेन ऊपर बताई गई तारीखों से ट्रेन नंबर 20163/20164 के तौर पर चलेगी। ट्रेन के टाइमिंग, हॉल्ट और कंपोजिशन के बारे में अधिक जानकारी के लिए, यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: असुरक्षित होती सांस्कृतिक राजधानी: पुणे में 22 दिनों में 123 महिलाएं और लड़कियां लापता, प्रशासन मौन क्यों?
अजमेर-बांद्रा टर्मिनस एक्स. रेगुलर
अजमेर-बांद्रा टर्मिनस के बीच चलने वाली वीकली स्पेशल को भी अब रेगुलर किया गया है। गाड़ी संख्या 19625 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस रविवार को अजमेर से 6.35 बजे चलकर रतलाम होते हुए 4.20 बजे सोमवार को बांद्रा बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19626 बांद्रा टर्मिनस-अजमेर एक्सप्रेस 25 मई से हर सोमवार को बांद्रा टर्मिनस से रात 8.35 बजे चलकर रतलाम स्टेशन होते हुए मंगलवार को 9.10 बजे अजमेर पहुंचेगी।
यहां रहेगा स्टॉपेज
इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में किशनगढ़, जयपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंजमंडी, भवानीमंडी, विक्रमगढ़ आलोट, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी एवं बोरीवली स्टेशनों पर स्टॉपेज होगा। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, एसी 3-टियर (इकोनोमी) स्लीपर श्रेणी तथा द्वितीय श्रेणी के सामान्य कोच होंगे।
Mumbai jabalpur ajmer special trains regular superfast express schedule stops
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘राम एक शादी करते हैं तो रहीम से भी यही उम्मीद…’ इंदौर में UCC पर बोले सीएम मोहन यादव- देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:23 PMआगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PMगैरकानूनी काम करने वाले ही दिल्ली के चक्कर लगाते हैं…अरविंद सावंत का बागी सांसदों पर तीखा हमला
Jul 15, 2026 | 11:20 PMगलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PMDhamaal 4 Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ पर भारी पड़ी अजय देवगन की ‘धमाल 4’, जल्द बनाएगी 100 करोड़ क्लब में जगह
Jul 15, 2026 | 11:08 PM2027 में योगी नहीं होंगे CM फेस? BJP प्रदेश अध्यक्ष के बयान से सियासी भूचाल! बताया कौन बनेगा मुख्यमंत्री
Jul 15, 2026 | 11:02 PMबाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM
रूह कंपा देने वाला वीडियो! स्कूल जाने के लिए उफनती नदी पार करते मासूम, दांव पर लगी जिंदगी! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 09:42 PM
ताजमहल में विदेशी महिला की खुलने लगी साड़ी, महिला कांस्टेबल ने किया कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 08:20 PM
माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PM












