जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में खाई में गिरी डंपर, 3 लोगों की मौत, एक घायल

Road Accident in Udhampur, Jammu and Kashmir, Udhampur, Udhampur SSP Dr. Vinod Kumar, Udhampur News, Jammu and Kashmir News, Accident News
Pic Source- ANI
Published on
Updated on

उधमपुर: जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के उधमपुर (Udhampur) जिले  में गुरुवार को एक डंपर खाई मे गिर गई, जिसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल जो कि वाहन के नीचे दबा था। उसे आस-पास  के लोगों की मदद से पुलिस बाहर निकालने में जुटी है।

उधमपुर के एसएसपी डॉ. विनोद कुमार, ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के डुडु इलाके में एक डंपर के सड़क से फिसलकर खाई में गिरने से 3 लोगों की मृत्यु हो गई और एक घायल हो गया। घायल व्यक्ति अभी भी वाहन के नीचे फंसा हुआ है, पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा बचाव अभियान जारी है। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com