-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Dna Call Details Gps Tracker And Weapons These Important Evidences Will Ensure Punishment To Rajas Killers
डीएनए, कॉल डिटेल, GPS ट्रैकर और हथियार, इन अहम सबूतों से मिलेगी राजा के कातिलों को सजा
- Written By: मनोज आर्या
सोनम और राज की दस दिन की पुलिस रिमांड के दौरान मेघालय पुलिस ने दोनों से अलग-अलग पूछताछ की। साथ ही राजा की हत्या के बाद जो सबूत इकट्ठे किए थे उन्हें आरोपियों के जरिए वेरिफाई किया।

सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह, (फोटो-सोशल मीडिया)
मेघालय में हनीमून मनाने गए इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर मामले में पुलिस की पूछताछ पूरी हो चुकी है। पुलिस ने सोनम और राज समेत उनके तीन साथियों विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को स्पॉट पर ले जाकर मर्डर का रिक्रिएशन भी करवाया है। इसमें आरोपियों ने बताया कि कैसे उन्होंने राजा की हत्या की। पुलिस ने इसकी पूरी वीडियोग्राफी भी की है।
इसके बाद भी ये सवाल हैं कि क्या मेघालय पुलिस के पास सोनम-राज और उसके तीन साथियों को सजा दिलवाने के लिए पर्याप्त सबूत हैं? यदि सबूत पुख्ता है तो मेघालय पुलिस की एक टीम ने इंदौर में डेरा क्यों डाला हुआ है। पुलिस आखिरकार क्या तलाश कर रही है? मेघायल पुलिस के अधिकारियों और एक्सपर्ट ने बताया कि क्या ये सबूत आरोपियों पर हत्या का आरोप सिद्ध करने के लिए काफी हैं? या कुछ और जरुरी सबूत अभी छूट गए हैं।
राज ही इस मर्डर का मास्टरमाइंड
सोनम और राज की दस दिन की पुलिस रिमांड के दौरान मेघालय पुलिस ने दोनों से अलग-अलग पूछताछ की। साथ ही राजा की हत्या के बाद जो सबूत इकट्ठे किए थे उन्हें आरोपियों के जरिए वेरिफाई किया। पूछताछ के दौरान सोनम ने बताया कि राज ही इस मर्डर का मास्टरमाइंड है। उसी ने शादी के 11 दिन पहले प्लानिंग की थी। विशाल, आकाश और आनंद 19 मई को ही गुवाहाटी पहुंच गए थे। यहां उन्होंने राजा के मर्डर की कोशिश की, मगर नाकाम हो गए। इसके बाद सोनम राजा को लेकर शिलॉन्ग पहुंची। यहां 23 मई को राजा की हत्या के बाद सभी लोग अपने-अपने रास्ते निकल गए।
सम्बंधित ख़बरें
Raja Raghuvanshi Murder Case: SC में सोनम रघुवंशी की जमानत पर सुनवाई के बाद परिवार का बड़ा बयान। देखें VIDEO
EXCLUSIVE: “सोनम के फरार होने का डर”, राजा रघुवंशी के भाई विपिन ने आरोपी की जमानत पर जताई चिंता; कही बड़ी बात
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने सोनम को नोटिस जारी कर पूछा- क्यों न आपकी जमानत रद्द कर दी जाए
Explainer: 100 में से 10 कत्ल की वजह मोहब्बत! राजा रघुवंशी से सौरभ राजपूत तक, क्यों जानलेवा बन रहा है ये इश्क?
विशाल ने किया था पहला वार
राजा की हत्या जिस हथियार से की गई थी। पहला वार विशाल चौहान ने किया था और दूसरा आकाश ने। राजा की हत्या के बाद दोनों ने हथियारों को खाई में फेंक दिया था। राजा की लाश के पास से पुलिस को एक डाव मिला था। आकाश ने जिस दूसरे डाव का इस्तेमाल किया था वो 16 जून को पुलिस ने बरामद किया।कोर्ट में हत्या प्रमाणित करने के लिए पुलिस ने गुवाहटी के उस दुकानदार से बात कर ली है, जहां से ये हथियार खरीदा गया था। ये प्रमाणित हो गया है कि विशाल और आकाश ने ये ही ये हथियार खरीदे थे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इन हथियारों पर लगा खून और राजा का खून भी मैच हो गया है। इससे ये साफ हो जाएगा कि हत्या उन्हीं लोगों ने की है, जिन्होंने हथियार खरीदा था।
अहम सबूत के रूप में मिला जीपीएस ट्रैकर
पुलिस के पास सबसे अहम इलेक्ट्रॉनिक सबूत ये भी है कि जिस वाइसाडोम सेल्फी पाइंट पर राजा की हत्या हुई, उसकी पार्किंग में राजा, विशाल और आकाश की स्कूटी एक साथ पार्क थी। तीनों स्कूटी में जीपीएस ट्रैकर लगा था। पुलिस ने इस ट्रैकर से ये पता लगाया है कि सोनम और राजा जहां-जहां होकर गुजरे, विशाल और आनंद की स्कूटी भी उसी वक्त वहां पहुंची। जिस जगह राजा ने स्कूटी पार्क की थी, वहीं पर आरोपियों ने भी अपनी स्कूटी पार्क की। हत्या के बाद तीनों आरोपी इन्हीं स्कूटी से वहां से रवाना हुए। तीनों स्कूटी यहां 18 मिनट तक रही। पुलिस ने इससे ये मैप किया है कि 18 मिनट में पूरे हत्याकांड को अंजाम देकर आरोपी यहां से रवाना हो गए।
कॉल डिटेल्स साफ हुई तस्वीर
पुलिस ने 23 मई को हत्या के दिन एक्टिव मोबाइल के डेटा का एनालिसिस किया। इसकी रिपोर्ट के आधार पर ही एमपी के संदिग्ध नंबरों की पहचान हुई। पुलिस ने इन नंबरों की कॉल डिटेल्स हासिल की तो पता चला कि ये आपस में कनेक्टेड हैं। इन्हीं नंबरों से पुलिस ने सोनम के कथित ब्वॉयफ्रेंड राज कुशवाह का पता लगाया। कॉल डिटेल्स से ये भी साफ है कि सोनम और राज के बीच एक-एक घंटे लंबी बातचीत होती रही है। पुलिस ने 1 मार्च से 8 अप्रैल तक सोनम और राज के बीच 234 कॉल की हिस्ट्री निकाली है। इसके अलावा पुलिस ने सोनम के जब्त इकलौते मोबाइल की चैट्स से भी ये सबूत जुटाने की कोशिश की है कि ये पूरा प्लान शादी के पहले हो चुका था।
Dna call details gps tracker and weapons these important evidences will ensure punishment to rajas killers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
8 जुलाई का इतिहास: ज्योति बसु और सौरव गांगुली से जुड़ा है यह खास दिन
Jul 08, 2026 | 09:24 AMठाणे में भारी बारिश से बेपटरी हुआ सड़क परिवहन: मालशेज और कसारा घाट में लैंडस्लाइड, घोड़बंदर रोड पर लगा महाजाम
Jul 08, 2026 | 09:23 AMउमरिया में जोहिला बांध के दो गेट खुले, पानी का अद्भुत नजारा देखने उमड़ी भीड़, पुलिस-प्रशासन अलर्ट
Jul 08, 2026 | 09:21 AMAmarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और सुविधाओं पर LG मनोज सिन्हा सख्त, अधिकारियों को दिए ये खास निर्देश
Jul 08, 2026 | 09:16 AMYRKKH Upcoming Twist: लीप के बाद बदलेगी कहानी, अभिरा और अरमान के रिश्ते की होगी नई शुरुआत
Jul 08, 2026 | 09:13 AMबारुईपुर रेप-मर्डर केस में बड़ा एक्शन: क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान मुख्य आरोपी का एनकाउंटर! जानें पूरा मामला
Jul 08, 2026 | 09:12 AMक्या आप 24 घंटे बिना मोबाइल रह सकते हैं? तस्वीरों में देखें Digital Detox के जबरदस्त फायदे
Jul 08, 2026 | 09:09 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














