- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Nand Gopal Gupta Nandi Slams And Gets Angry On Akhilesh Over Expressway Remarks
‘गद्दी विरासत में मिल सकती है, लेकिन बुद्धि नहीं…’ अखिलेश यादव के बयान पर योगी के मंत्री का करारा पलटवार
- Written By: सौरभ शर्मा
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे को सबसे महंगा बताकर उसे केवल चार लेन का राजमार्ग कहा तो इस पर यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने तीखा जवाब देते हुए उनका विरोध किया।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव व यूपी में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी'
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे को देश का सबसे महंगा राजमार्ग करार देते हुए इसे केवल चार लेन की सड़क बताया। इस पर योगी सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने तीखा पलटवार किया और कहा कि ‘गद्दी तो विरासत में मिल सकती है, लेकिन बुद्धि नहीं।’ नंदी ने अखिलेश की तुलना मुगलों से करते हुए उन्हें इतिहास याद दिलाया।
नंदी ने कहा कि नेताजी यानी मुलायम सिंह यादव ने राजनीति में वर्षों तक तपस्या की थी, लेकिन अखिलेश ने उनके योगदान को दरकिनार कर पिता से ही सत्ता छीन ली। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश ने ‘मुगलों की परंपरा’ अपनाई, जो सत्ता हथियाने के लिए अपने पिता तक को गद्दी से हटा देते थे। मंत्री ने कहा कि अखिलेश की बातों को गंभीरता से लेना समय की बर्बादी है। सपा प्रमुख को प्रदेश की विकास योजनाओं की जानकारी नहीं है और वे सिर्फ आलोचना की राजनीति कर रहे हैं।
योग दिवस पर मंत्री ने की योग साधना, दिया सेहत का संदेश
11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर योग का भव्य आयोजन हुआ। नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने इस आयोजन में भाग लिया और सैकड़ों लोगों के साथ योगाभ्यास किया। संगम नोज पर आयोजित इस कार्यक्रम में गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम पर योग, सेहत और अध्यात्म का सुंदर मिलन देखने को मिला। मंत्री ने योग को जीवनशैली में शामिल करने की अपील करते हुए कहा कि यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का मूल है।
सम्बंधित ख़बरें
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर AC बस, दरोगा और कैदी समेत 6 की मौत
उत्तर प्रदेश में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, नदी में डूबे 31 लोग; 7 की मौत से मचा कोहराम
यूपी में पहली बार प्रधान बनेंगे प्रशासक, CM योगी ने प्रस्ताव पर लगाई मुहर, विधानसभा चुनाव में होगा फायदा!
मुरादाबाद एयरपोर्ट पर हादसा! डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के सरकारी विमान का इंजन फेल, आग के बाद फैला धुआं
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड पंचायत चुनाव का बिगुल बजा, जानिए कब-कहां और कैसे होगी वोटिंग; 19 जुलाई को आयेंगे नतीजे
अखिलेश का 2027 में सत्ता वापसी का दावा, नंदी बोले- सपने देखना गलत नहीं
हाल ही में अखिलेश यादव ने दावा किया था कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार प्रदेश में फिर से बनेगी। इस पर कटाक्ष करते हुए नंदी ने कहा कि “मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना गलत नहीं है, लेकिन हकीकत से दूर रहना खतरनाक हो सकता है।” उन्होंने दावा किया कि जनता योगी और मोदी सरकार के साथ है और विपक्षी दल सिर्फ चुनावी भ्रम फैला रहे हैं।
Nand gopal gupta nandi slams and gets angry on akhilesh over expressway remarks
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Raja Shivaji Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर छाया राजा शिवाजी का जादू, फिल्म ने 24वें दिन रचा इतिहास
May 26, 2026 | 04:21 PM‘भोजशाला का सम्मान लौटे…’, शंकराचार्य नरेंद्रानंद का बड़ा बयान; मां वाग्देवी की प्रतिमा वापस लाने की कही बात
May 26, 2026 | 04:18 PMBabil Khan Debut: बाबिल खान अब मलयालम सिनेमा में करेंगे डेब्यू, बोले- यह मेरे करियर का नया और खास अध्याय है
May 26, 2026 | 04:15 PMमहाराष्ट्र में अचानक मोबाइल पर क्यों बजा खतरनाक साइरन? जानिए ‘Extremely Severe Alert’ का पूरा सच
May 26, 2026 | 04:14 PMनितिन गडकरी के गढ़ में ही दावों की खुली पोल; 2 महीने का दावा, 5 महीने बाद भी अधूरा अजनी स्टेशन प्रोजेक्ट
May 26, 2026 | 04:14 PMMakhana Kheer: ऐसे बनाएं मखाने की टेस्टी खीर, मुंह में घुल जाएगा स्वाद और मिठास, नोट करें रेसिपी
May 26, 2026 | 04:12 PMवर्धा में मानसून से पहले 29 लाख की लागत से साफ होंगे शहर के नाले, जलभराव रोकने के लिए 40 कर्मियों की टीम तैनात
May 26, 2026 | 04:10 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM














