- Hindi News »
- India »
- Discussion On Caste Survey In Karnataka Cabinet Meeting
कर्नाटक कैबिनेट में जातीय सर्वेक्षण पर चर्चा, डीके शिवकुमार बोले- लोगों की चिंता दूर कर रहे हम
कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने कर्नाटक सरकार को जातीय सर्वे में हुई त्रुटियों को दूर करने का निर्देश दिया है। इस मामले को लेकर आज कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में जातीय सर्वे में होने वाली त्रुटियों पर चर्चा की गई।
- Written By: Saurabh Pal

डीके शिवकुमार (फोटो-सोशल मीडिया)
बेंगलुरूः कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कैबिनेट मीटिंग के बाद जानकारी देते हुए पत्रकारों से कहा कि बैठक में जाति सर्वे दोबारा कराने को लेकर चर्चा हुई। इससे पहले सर्वे की रिपोर्ट में कई समुदायों ने डेटा गायब या गलत होने की चिंता जताई है। कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा, “हमने आज की कैबिनेट बैठक में इसी पर चर्चा की। कई लोगों ने कई सवाल उठाए हैं। इसलिए, हम आज की विशेष कैबिनेट बैठक में इसकी समीक्षा की।
गृहमंत्री ने कहा कि हमने इस पर भी चर्चा की कि क्या इसे सत्र में ले जाना चाहिए। पार्टी हाईकमान ने भी हमें इसकी समीक्षा करने के लिए कहा है। कुछ लोगों ने कहा है कि हमारे समुदाय को छोड़ दिया गया है। कुछ ने कहा है कि उनकी संख्या वास्तविक से कम है। इसलिए हमने आज इस पर फिर से चर्चा की।
पिछली जनगणना के डेटा पर थे कई सवाल
सम्बंधित ख़बरें
Datia News: एक मुलाकात ने बढ़ाई हलचल; राजेंद्र भारती के बेटे हो सकते हैं संभावित उपचुनाव में विकल्प
गिरता रुपया और NEET पेपर लीक पर भड़के कांग्रेस के अतुल लोंढे, बोले- अब देश की इज्जत कम नहीं हो रही है क्या?
MP BJP Performance Report Card: BJP में ‘परफॉर्मेंस कार्ड’ पर घमासान, आपसी कलह सड़क पर आई, विपक्ष ने घेरा
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
इससे पहले, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने जाति जनगणना को फिर से कराने के राज्य सरकार के फैसले पर सवाल उठाने पर भाजपा की मंशा पर सवाल उठाया। उन्होंने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भाजपा पहले की जाति जनगणना का विरोध कर रही थी, क्योंकि इसमें डेटा की शुद्धता के मुद्दे थे। हमने जनगणना को फिर से कराने की घोषणा की है, लेकिन भाजपा अभी भी इसका विरोध कर रही है। जाति जनगणना दोबारा कराने के फैसले की भाजपा द्वारा आलोचना किए जाने पर डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा ने पिछली जाति जनगणना रिपोर्ट को स्वीकार नहीं किया, अब विपक्ष क्या करे, जबकि हम लोगों की चिंताओं को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं?
भारत के एक्शन से बैकफुट पर बांग्लादेश, यूनुस बोले- हमसे गलती हो जाती…
पिछली जनगणना पूरी तरह से बेकार नहींः डीके
डीके ने कहा कि हम पिछली जनगणना को खारिज नहीं कर रहे हैं, हम केवल कई समुदायों की चिंताओं को दूर करने के लिए पिछले सर्वेक्षण की कमियों को ठीक करने का प्रयास कर रहे हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या इस बार सर्वेक्षण वैज्ञानिक तरीके से किया जाएगा, उन्होंने कहा कि इसकी रूपरेखा पर कैबिनेट बैठक में चर्चा की जाएगी। लंबानी, जैन, बेस्टा समुदायों सहित कई समुदायों ने मुझसे मुलाकात की थी और पिछले सर्वेक्षण पर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा कि पिछला सर्वेक्षण भी घर-घर जाकर वैज्ञानिक तरीके से किया गया था, लेकिन कुछ लोग अपनी जाति का विवरण साझा करने में झिझक रहे थे। हमारे राष्ट्रीय नेताओं ने हमें कुछ दिशा-निर्देश दिए हैं। एआईसीसी अध्यक्ष ने भी हमें कई सुझाव दिए हैं। मुख्यमंत्री कैबिनेट बैठक में इस पर चर्चा करेंगे और निर्णय लेंगे।
Discussion on caste survey in karnataka cabinet meeting
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













