- Hindi News »
- India »
- Demand For Urgent Hearing In Supreme Court On Indigo Airlines Crisis
इंडिगो एयरलाइंस संकट का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CJI से तत्काल दखल देने की मांग
Supreme Court News: इंडिगो संकट को लेकर सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई करने की मांग की गई है। ऐसी स्थिति पर सरकार के पास क्या विकल्प हैं? सुप्रीम कोर्ट से तलब किए जाने की मांग की गई है।
- Written By: अर्पित शुक्ला

सुप्रीम कोर्ट (सोर्स: सोशल मीडिया)
IndiGo Flight Operation Crisis: इंडिगो एयरलाइंस संकट को लेकर सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई करने की मांग की गई है। ऐसी स्थिति पर सरकार के पास क्या विकल्प हैं? सुप्रीम कोर्ट से तलब किए जाने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता के वकील सीजेआई सूर्यकांत के घर थोड़ी देर में पहुंचने वाले हैं, ताकि आज ही विशेष बेंच गठित की जाए और मामला सुना जा सके।
बता दें कि शुक्रवार को इंडिगो ने दिल्ली एयरपोर्ट से रात 12 बजे तक की सभी घरेलू उड़ानें रद्द कर दी थीं। एयरलाइन ने इसे अपनी अब तक की सबसे गंभीर परिस्थिति बताया था। इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने वीडियो संदेश में कहा कि 5 दिसंबर को स्थिति सबसे बदतर थी और 1,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। उन्होंने यात्रियों से माफ़ी मांगते हुए कहा कि 10 से 15 दिसंबर के बीच ऑपरेशन पूरी तरह सामान्य होने की उम्मीद है।
रेलवे ने किया ऐलान
यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे और स्पाइसजेट ने कदम उठाए हैं। रेलवे ने 37 ट्रेनों में 116 अतिरिक्त कोच जोड़े हैं। स्पाइसजेट अगले कुछ दिन 100 अतिरिक्त फ्लाइट चला रही है। रेलवे ने हाई डिमांड रूटों पर क्षमता बढ़ाई है। इससे फंसे यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे ने कहा है कि ये अतिरिक्त कोच तत्काल प्रभाव से लगाए जा रहे हैं। IRCTC पर अब भी सीटें उपलब्ध हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मैथ्स के पेपर में CBSE ने किया ब्लंडर! QR कोड स्कैन करने पर खुल रहा डांस वीडियो, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
LPG संकट से होटल और रेस्टोरेंट पर ताला लगने की नौबत, एक्शन में मोदी सरकार, समीक्षा के लिए बनाई टास्क फोर्स
न्यायपालिका में करप्शन वाले चैप्टर पर NCERT ने मांगी माफी, लोगों से किताब लौटाने की अपील
उधारी के बैट ने वर्ल्ड कप फाइनल में किया चमत्कार, अभिषेक शर्मा ने बताया रिकॉर्डतोड़ फिफ्टी का राज
पायलट एसोसिएशन क्यों नाखुश?
एयरलाइंस पायलट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ALPA) ने DGCA के इस फैसले पर एतराज़ जताया है। उनका कहना है कि सुरक्षा नियमों में ढिलाई देना एक खतरनाक उदाहरण बन सकता है। इंडिगो देश के एयर ट्रैफिक में 63% हिस्सेदारी रखती है, और इतने बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द होने से हजारों यात्री फंस गए। इस मुद्दे पर संसद में भी हंगामा हुआ।
यह भी पढ़ें- SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, इस राज्य में टाला गया फैसला
केंद्र सरकार का निर्देश
केंद्र ने इंडिगो मैनेजमेंट को आदेश दिया है कि यात्रियों को तुरंत रिफंड दिया जाए और भविष्य में ऐसी गड़बड़ी न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। लगातार उथल-पुथल के बाद इंडिगो के उड़ान संचालन धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहे हैं, लेकिन पूरी तरह सामान्य होने में अभी कुछ दिन और लग सकते हैं।
Demand for urgent hearing in supreme court on indigo airlines crisis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर एयरपोर्ट पर भीषण गर्मी से रनवे की सतह पिघली, फ्लाइट्स को किया गया डायवर्ट
Mar 10, 2026 | 12:06 PMCBSE Board Exam: 12वीं मैथ के पेपर में ‘आउट ऑफ सिलेबस’ सवालों ने बढ़ाई टेंशन, QR कोड स्कैन करने पर बज रहे गाने
Mar 10, 2026 | 12:02 PMथिएटर के बाद अब OTT पर आएगी ‘सितारे जमीन पर’, जानें कब और कहां देख सकेंगे आमिर खान की फिल्म
Mar 10, 2026 | 11:59 AMमैथ्स के पेपर में CBSE ने किया ब्लंडर! QR कोड स्कैन करने पर खुल रहा डांस वीडियो, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Mar 10, 2026 | 11:59 AMमहाराष्ट्र में शुरू होगी ‘हनी विलेज’ पहल, शहद उत्पादन को बढ़ावा; गांवों में रोजगार के लिए खादी बोर्ड की योजना
Mar 10, 2026 | 11:53 AMमीरा-भाईंदर स्ट्रीट वेंडर्स कमेटी अधिसूचना के इंतजार में अटकी, फेरीवालों में नाराजगी
Mar 10, 2026 | 11:51 AMमहाराष्ट्र में RTE एडमिशन में 1 किमी के दायरे की शर्त पर रोक, हाईकोर्ट ने सरकार की अधिसूचना को बताया ‘अवैध’
Mar 10, 2026 | 11:45 AMवीडियो गैलरी

इटावा जिला अस्पताल में हाई-वोल्टेज ड्रामा! तंबाकू खा रहे डॉक्टर को मरीज ने टोका, तो भड़क गए साहब- VIDEO
Mar 09, 2026 | 10:03 PM
मैदान पर जीत…घर में मातम, भीषण सड़क हादसे में ईशान किशन की बहन और जीजा की मौत- VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:57 PM
‘मैंने तो पहले ही बम फोड़ दिया था, लेकिन…’, निशांत कुमार की JDU में एंट्री पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया
Mar 09, 2026 | 09:26 PM
CM योगी की मां पर विवादित बयान से बवाल, मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ 83 थानों में FIR; यूपी में उबाल-VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:17 PM
शादी के मंडप की जगह चिता की आग: वर्दी में मंगेतर ने दी स्क्वाड्रन लीडर अनुज शर्मा को अंतिम विदाई, रो पड़ा गांव
Mar 09, 2026 | 06:33 PM
इटावा अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा, डॉक्टर के तंबाकू की ‘पीक’ पर फूटा मरीज का गुस्सा, चैंबर बना जंग का मैदान
Mar 09, 2026 | 06:15 PM













