-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Delhi Police Action After Red Fort Blast 34 Unclaimed Cars Seized High Alert
दिल्ली ब्लास्ट के बाद सुरक्षा हाई अलर्ट, 5 घंटे में 34 कारें जब्त, 417 चालान, चप्पे-चप्पे पर तलाशी
- Written By: सौरभ शर्मा
Delhi Police: लाल किला के पास हुए धमाके ने पूरी दिल्ली दहली थी, इसके बाद दिल्ली पुलिस 'एक्शन मोड' में है। शनिवार रात को मध्य जिला पुलिस ने एक बड़ा अभियान चलाते हुए 34 लावारिस कारों को जब्त कर लिया है।

लाल किला धमाके के बाद दिल्ली 'हाई अलर्ट' पर (फोटो- सोशल मीडिया)
Delhi Police Action on Red Fort Blast: लाल किला के पास हुए धमाके ने पूरी दिल्ली को दहला दिया है, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ‘एक्शन मोड’ में आ गई है। शनिवार रात को मध्य जिला पुलिस ने एक बड़ा अभियान चलाते हुए 34 लावारिस कारों को जब्त कर लिया। यह कार्रवाई राष्ट्रीय राजधानी में तेज कर दिए गए आतंकवाद विरोधी उपायों का हिस्सा है। संवेदनशील जगहों पर सशस्त्र बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है और हर आने-जाने वाले पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस सघन अभियान का मकसद किसी भी संदिग्ध गतिविधि को पहले ही भांपकर उसे रोकना है। इसके लिए होटलों, गेस्ट हाउसों, साइबर कैफे, मॉल, सिनेमाघरों और केमिकल की दुकानों पर व्यापक सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का फोकस सिर्फ इन्हीं जगहों पर नहीं है, बल्कि सिम कार्ड डीलरों और व्यावसायिक केंद्रों की भी जांच हो रही है। साथ ही, किरायेदारों, नौकरों, चौकीदारों, मजदूरों और सुरक्षा गार्डों का भी वेरिफिकेशन तेज कर दिया गया है, ताकि कोई संदिग्ध छिप न सके।
रात भर चली चेकिंग, 683 गाड़ियां खंगालीं
मध्य जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने शनिवार रात को यह विशेष अभियान चलाया। एक अधिकारी ने बताया कि शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक, यानी पूरे पांच घंटे तक, जिले भर में कड़ी नाकेबंदी की गई और पिकेट जांच की गई। इस सघन जांच अभियान के दौरान, पुलिस टीमों ने विभिन्न जांच चौकियों से गुजरने वाले 683 वाहनों की सघन तलाशी ली। इसी अभियान में वे 34 लावारिस वाहन भी मिले, जिन्हें तुरंत जब्त कर लिया गया। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर दिल्ली पुलिस अधिनियम के तहत 417 चालान भी काटे।
सम्बंधित ख़बरें
चालान से काम नहीं चलेगा, अब दर्ज होगी FIR! दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 2000 से ज्यादा केस दर्ज
कवच-14.0 अभियान का असर, राजधानी में 16 तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों के नशे का खुलासा
आतंकियों के निशाने पर दिल्ली और उत्तराखंड! धमकी भरा ईमेल मिलने से मचा हड़कंप, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
लाल किले को दहलाने की साजिश में कौन-कौन था शामिल? चार्जशीट में आए 3 नए नाम, अलर्ट मोड में सुरक्षा एजेंसियां
यह भी पढ़ें: ‘घर की बेटियों की चप्पल से पिटाई, सत्ता मिलती तो…’, रोहिणी के आरोपों पर BJP का बार, यही है जंगलराज
बाजारों और धार्मिक स्थलों पर ‘पहरा’
आतंकवाद विरोधी उपायों को मजबूत करते हुए, पुलिस टीमें किसी भी हालात से निपटने के लिए औचक निरीक्षण और मॉक ड्रिल भी कर रही हैं। सुरक्षा को देखते हुए भीड़-भाड़ वाले बाजारों, धार्मिक स्थलों, पर्यटन स्थलों और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर सशस्त्र कर्मियों को विशेष रूप से तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारी आम लोगों को भी जागरूक कर रहे हैं। वे लोगों से अपील कर रहे हैं कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या लावारिस वस्तु के बारे में तुरंत अधिकारियों को सूचित करें। इस अभियान के दौरान 24 अजनबियों का सत्यापन भी किया गया, ताकि हर स्तर पर सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
Delhi police action after red fort blast 34 unclaimed cars seized high alert
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
AIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMरोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMकृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:09 PMछत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
Jul 02, 2026 | 10:06 PMCCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














