-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Delhi After The Blast In Prashant Vihar Now There Is A Bomb Threat In Rohini School Campus Evacuated
दिल्ली: प्रशांत विहार में ब्लास्ट के बाद अब रोहिणी के स्कूल में बम धमाके की धमकी, खाली हुआ कैंपस
- Written By: राहुल गोस्वामी
बीते गुरुवार को प्रशांत विहार इलाके में कम तीव्रता वाले धमाके के एक दिन बाद आज यानी शुक्रवार को दिल्ली के रोहिणी में एक निजी स्कूल को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली। इस

दिल्ली के स्कूल को बम की धमकी
नई दिल्ली: बीते गुरुवार को प्रशांत विहार इलाके में कम तीव्रता वाले धमाके के एक दिन बाद आज यानी शुक्रवार को दिल्ली के रोहिणी के वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल में एक निजी स्कूल को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली। इस बात आज दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने बताया कि स्कूल परिसर में गहन तलाशी के बाद धमकी महज अफवाह साबित हुई।
मामले पर एक अधिकारी के अनुसार, ईमेल के जरिए बम की धमकी के संबंध में दिल्ली पुलिस की तरफ से आज सुबह 10 बजकर 57 मिनट पर सूचना मिली। अधिकारी ने बताया कि दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
दिल्ली की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
‘आतंकी हमले के साये में महाराष्ट्र सदन’, दिल्ली में बम की धमकी के बाद हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
‘13 फरवरी को संसद में बम चलेगा’, दिल्ली को दहलाने के लिए मेल से आई धमकी, स्कूलों का भी किया जिक्र
चार इंजन वाली BJP सरकार स्कूलों की सुरक्षा में फेल, धड़ाधड़ फूट रहे धमकी के बम; भड़के केजरीवाल
दिल्ली के तीन स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराई गई बिल्डिंग, घर भेजे गए बच्चे
इसके बाद मौके पर अधिकारियों ने बताया कि, पुलिस, बम निरोधक दस्ता, खोजी कुत्तों का दस्ता और डीएफएस के कर्मचारियों ने वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल स्कूल के पूरे परिसर की जांच और तलाशी ली। हालांकि कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और धमकी अफवाह साबित हुई। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी दें कि, रोहिणी में बीते गुरुवार को पीवीआर प्रशांत विहार के पास कम तीव्रता का धमाका हुआ था जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। यह विस्फोट उसी इलाके में एक पार्क के पास एक मिठाई की दुकान के सामने हुआ जहां बीते 20 अक्टूबर को सीआरपीएफ स्कूल की एक दीवार भीषण विस्फोट से क्षतिग्रस्त हो गई थी। दिल्ली पुलिस ने कहा कि पूर्वाह्न 11:47 बजे प्रशांत विहार में बंसी वाला मिठाई की दुकान के सामने विस्फोट होने की सूचना मिली थी।
दिल्ली की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
वहीं बम का पता लगाने वाली टीम, खोजी कुत्ते, पुलिस और दमकल कर्मियों के मौके पर पहुंचने के तुरंत बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई थी। यहां मौके से सफेद पाउडर बरामद हुआ। अधिकारियों ने कहा कि विस्फोट के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए जांच जारी है। पुलिस ने कहा था कि विस्फोट के समय मल्टीप्लेक्स के अंदर फिल्म का शो चल रहा था। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में धुआं फैल जाने से आगंतुकों और निवासियों में दहशत फैल गई थी। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Delhi after the blast in prashant vihar now there is a bomb threat in rohini school campus evacuated
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गर्मी का द एंड! दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में मानसून की एंट्री, IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
Jun 29, 2026 | 07:32 AMTulsi Upay For Money: तुलसी की मंजरी का यह उपाय दूर करेगा धन की कमी, घर में आएगी सुख-समृद्धि
Jun 29, 2026 | 07:27 AMमध्य प्रदेश का मौसम अपडेट: 40 जिलों में येलो अलर्ट, आज इन जिलों में अत्यधिक बारिश की संभावना
Jun 29, 2026 | 07:23 AMनागपुर: हैंडबॉल छोड़ एथलेटिक्स चुना… अब देश के लिए दौड़ेंगे अनिकेत नलवड़े
Jun 29, 2026 | 07:22 AMMumbai Heavy Rain: जलमग्न हुई मायानगरी मुंबई, अंधेरी सबवे बंद; कई इलाकों में ट्रैफिक प्रभावित
Jun 29, 2026 | 07:21 AMकराची हमले का पाकिस्तान ने लिया बदला! आधी रात अफगानिस्तान सीमा पर भीषण सैन्य कार्रवाई, 29 की मौत
Jun 29, 2026 | 07:07 AMVat Purnima 2026: 29 जून को रखा जाएगा वट पूर्णिमा व्रत, पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य के लिए जानें शुभ योग
Jun 29, 2026 | 07:02 AMवीडियो गैलरी

UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM














