- Hindi News »
- India »
- Dandi March Mahatma Gandhi Gave A Call To Remove The Salt Law Made By The British Know History
दांडी मार्च: अंग्रेजों के बनाए नमक कानून को हटाने महात्मा गांधी ने किया था आह्वान, जानें इतिहास
- Written By: किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के नमक उत्पादन पर एकाधिकार को खत्म करने के लिए आज से ठीक आज से 93 वर्ष पहले दांडी मार्च (Dandi March) का आह्वान किया था। इसकी शुरुवात 12 मार्च, 1930 को साबरमती आश्रम से हुई थी, जो 6 अप्रैल को दांडी पहुंची थी। उसी दिन महात्मा गांधी ने सुबह 6:30 बजे अंग्रेजों के बनाए नमक कानून को तोड़ा था। दांडी मार्च को नमक मार्च या दांडी सत्याग्रह के रूप में इतिहास में जगह मिली है।
अंग्रेजों की सरकार ने साल 1930 में नमक पर कर लगा दिया था, जिसके बाद महात्मा गांधी ने इस कानून के खिलाफ आंदोलन छेड़ा। महात्मा गांधी ने 78 लोगों के साथ मिलकर इसका विरोध करते हुए अहमदाबाद साबरमती आश्रम से समुद्रतटीय गांव दांडी तक पैदल यात्रा (390किलोमीटर) की। उन्होंने 386 किलोमीटर की यह यात्रा पैदल ही तय की थी। 12 मार्च को शुरू हुई ये यात्रा 6 अप्रैल 1930 को नमक हाथ में लेकर नमक विरोधी कानून भंग करने का आह्वान करते हुए समाप्त हुई। भारत के आंदोलन इतिहास की जब भी बात होती है, जिसमें दांडी मार्च का नाम जरूर लिया जाता है।

सम्बंधित ख़बरें
12 मार्च का इतिहास: दांडी मार्च के जरिए महात्मा गांधी ने ब्रिटिश सत्ता को दी कड़ी चुनौती
बेल्जियम में मंटो-प्रेमचंद का जादू, वर्धा यूनिवर्सिटी में लेओ वन बोले- हिंदी से खुलता है दुनिया का दरवाजा
गांधी जी ने मुझे कहा था, ये मेरे सूरज‑चांद! मणिशंकर अय्यर ने सुनाया बचपन का किस्सा, बोले- मैं राहुलवादी नहीं
19 फरवरी का इतिहास: पत्थर में प्राण फूंकने वाले शिल्पकार राम वनजी सुतार का जन्मदिन
नमक एकाधिकार खत्म करने शुरू हुआ था सत्याग्रह
दांडी सत्याग्रह मुख्य उद्देश्य अंग्रेजों द्वारा लागू नमक कानून के विरुद्ध सविनय कानून को भंग करना था। अंग्रेजी शासन में भारतीयों को नमक बनाने का अधिकार नहीं था। भारतियों को इंग्लैंड से आने वाला नमक का ही इस्तेमाल करना पड़ता था। यही नहीं, अंग्रेजी सल्तनत ने नमक पर कई गुना कर भी लगा दिया था। नमक मानवी जीवन के लिए आवश्यक वस्तु है, जिसके लिए नमक पर लगा कर को हटाने के लिए महात्मा गांधी ने यह सत्याग्रह चलाया था।
Photo: Maps Of India
कई लोगों को हुई थी जेल
दांडी पहुंचने के बाद महात्मा गांधी ने कच्छ भूमि में समुद्र तल से एक मुट्ठी नमक उठाकर अंग्रेजी हुकूमत को सशक्त संदेश दिया था और उनके नमक कानून को तोड़ा था। कानून भंग करने के बाद सत्याग्रहियों ने अंग्रेजों की लाठियां खाई थीं लेकिन पीछे नहीं मुड़े थे। वहीं, इस आंदोलन में शामिल कई नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें सी. राजगोपालचारी, पंडित नेहरू जैसे आंदोलनकारी शामिल थे। इस आंदोलन में सहभागी 70,000 से भी अधिक भारतीयों को गिरफ्तार किया गया था। यह आंदोलन करीब एक साल चल जिसके बाद साल 1931 में राष्ट्रपिता गांधी और तत्कालीन वायसराय लॉर्ड इरविन के बीच हुए समझौते से इस सत्याग्रह को खत्म किया गया।
इस आंदोलन के बाद अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ भारत में आज़ादी की चिंगारी भड़क चुकी थी। इस आंदोलन के बाद ‘सविनय अवज्ञा आंदोलन’ की शुरुआत हुई। जिसने संपूर्ण देश में अंग्रेजी हुकूमत के विरोध में व्यापक जन संघर्ष को जन्म दिया।
Dandi march mahatma gandhi gave a call to remove the salt law made by the british know history
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘मेड इन इंडिया’ से मिली शोहरत, अनु मालिक संग विवाद ने बदल दी जिंदगी, जानें अलीशा चिनॉय की कहानी
Mar 18, 2026 | 07:26 AMनवभारत संपादकीय: तमिलनाडु-बंगाल BJP के लिए चुनौती
Mar 18, 2026 | 07:24 AMअसम चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा सबसे बड़ा झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई का इस्तीफा, क्या पलटेगा सियासी खेल?
Mar 18, 2026 | 07:12 AMनवभारत विशेष: UV किरणों से आई कीट-पतंगों की शामत
Mar 18, 2026 | 07:12 AMन्यूरोलॉजिस्ट की बड़ी चेतावनी! सिर्फ बुढ़ापा नहीं ये खराब आदतें हैं ब्रेन डैमेज की असली वजह
Mar 18, 2026 | 07:07 AMबगदाद में US दूतावास में घुसा ईरान का ड्रोन, देखती रह गई अमेरिकी फौज, मचा हड़कंप- VIDEO
Mar 18, 2026 | 07:07 AMयुद्ध की ‘रफ्तार’ ने थामी कोयले की सप्लाई! इंडोनेशियाई आयात घटा तो ₹11,500 के पार पहुंची कीमतें, मिलावट बढ़ी
Mar 18, 2026 | 07:04 AMवीडियो गैलरी

बिहार का ‘टोपीबाज’ रंजीत यादव गिरफ्तार, खुद को बताया था UPSC टॉपर; अब पहुंचा सलाखों के पीछे- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:29 PM
रील बनाने की सनक ने ली छात्र की जान! जनेश्वर मिश्र पार्क के पास 100 की रफ्तार में स्टंट पड़ा भारी- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:23 PM
मैनेजर का एक फोन…और फर्श ही बन गया ऑफिस! मेट्रो में लैपटॉप खोलकर बैठे शख्स ने छेड़ी वर्क लाइफ बैलेंस की बहस
Mar 17, 2026 | 09:14 PM
पुलिस की वर्दी…काली स्कॉर्पियो और करोड़ों की रेड, इंदौर में पकड़ा गया नकली IT अफसरों का गैंग, 8 गिरफ्तार
Mar 17, 2026 | 01:09 PM
स्मार्ट मीटर का झटका! दो कमरों के घर का आया 40,000 का बिजली बिल, बेबस बुजुर्ग की आंखों में आए आंसू- VIDEO
Mar 16, 2026 | 10:05 PM
यूपी में ब्राह्मणों की सुरक्षा पर अविमुक्तेश्वरानंद का बेबाक बयान, योगी सरकार और जातिवाद पर कही ये बड़ी बात
Mar 16, 2026 | 09:41 PM














