- Hindi News »
- India »
- Cuttack Railway Station Kamakhya Express Train Derailed 11 Coaches Derailed 1 Dead 8 Injured
Odisha Train Accident: कामाख्या एक्सप्रेस हादसे में एक की मौत 8 घायल, राहत कार्य जारी
Kamakhya Express Derail: ओडिशा के कटक जिले में ट्रेन हादसे में कामाख्या एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। जिसमें अभी तक 1 की मौत और 8 लोगों के घायल होने की सूचना है।
- Written By: सौरभ शर्मा

कामाख्या एक्सप्रेस हादसा (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
कटक: ओडिशा के कटक जिले में बड़ा रेल हादसा हुआ, जहां नेरगुंडी रेलवे स्टेशन के पास कामाख्या एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हुए हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है, और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह ट्रेन बेंगलुरु से असम के गुवाहाटी स्थित कामाख्या स्टेशन जा रही थी। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, जबकि रेलवे प्रशासन ने प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर दी है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए रेलवे और राज्य सरकार की टीमें मौके पर मौजूद हैं।
रेलवे ने दुर्घटना में फंसे यात्रियों और उनके परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर 8455885999 और 8991124238 जारी किए हैं। इन नंबरों पर कॉल करके यात्री या उनके परिजन किसी भी जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं। राहत कार्य में एनडीआरएफ और ओडिशा अग्निशमन सेवा की टीमें भी मदद कर रही हैं।
#WATCH कटक, ओडिशा: ईस्ट कोस्ट रेलवे के खुर्दा रोड डिवीजन के कटक-नेरगुंडी रेलवे सेक्शन में नेरगुंडी स्टेशन के पास आज सुबह करीब 11:54 बजे 12551 बैंगलोर-कामाख्या एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है और 8 लोग घायल हैं।… pic.twitter.com/sjkPld7gjR — ANI_HindiNews (@AHindinews) March 30, 2025
तीन ट्रेनों के रूट बदले गए
रेल हादसे के चलते धौली एक्सप्रेस, नीलाचल एक्सप्रेस और पुरुलिया एक्सप्रेस का रूट बदल दिया गया है। ईस्ट कोस्ट रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि हमारी प्राथमिकता राहत कार्य पूरा कर ट्रैक को जल्द से जल्द बहाल करना है। वहीं, असम सरकार भी रेलवे प्रशासन और ओडिशा सरकार के संपर्क में है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि उनकी सरकार हर संभव मदद के लिए तैयार है।
सम्बंधित ख़बरें
इंडोनेशिया में दर्दनाक हादसा…आपस में टकराई दो ट्रेन, कई लोगों की मौत, सामने आया घटना का खौफनाक VIDEO
हैदराबाद से चेन्नई जा रही चारमीनार एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, दहशत में कोच से कूदे यात्री
डेनमार्क में बड़ा रेल हादसा: कोपेनहेगन के पास आपस में टकराईं दो ट्रेनें, यात्रियों में मची चीख-पुकार
संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में लगी आग! मथुरा जंक्शन के पास कोच B1 और B4 के अंदर भरा धुआं, देखें VIDEO
#WATCH कटक, ओडिशा: कटक में नेरगुंडी रेलवे स्टेशन के पास कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने पर डीएम दत्तात्रेय भाऊसाहेब शिंदे ने कहा, “घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है… 8 लोग घायल हैं जिन्हें रेफर करने की जरूरत थी और उन्हें स्थानांतरित कर दिया गया है… घटना की जांच… pic.twitter.com/4cJXduRjmX — ANI_HindiNews (@AHindinews) March 30, 2025
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
जांच के बाद सामने आएगा हादसे का कारण
रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। पूर्वी तट रेलवे के सीपीआरओ अशोक कुमार मिश्रा ने कहा कि राहत ट्रेन और आपातकालीन चिकित्सा सहायता मौके पर भेजी जा चुकी है। फिलहाल रेलवे प्रशासन की प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा और राहत कार्य पूरा करना है।
Cuttack railway station kamakhya express train derailed 11 coaches derailed 1 dead 8 injured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक को मिली सौगात, अयोध्या-तिरुपति सहित प्रमुख तीर्थों से सीधी रेल कनेक्टिविटी; सांसद वाजे की पहल रंग लाई
May 02, 2026 | 11:53 AMChhatrapati Sambhajinagar Safari Park: 17 हेक्टेयर जमीन मंजूर, अब जल्द शुरू होगा टाइगर सफारी का काम
May 02, 2026 | 11:51 AMMumbai RTO Action: मुंबई RTO की बड़ी कार्रवाई, 16 महीनों में 5506 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड
May 02, 2026 | 11:47 AMसुप्रीम कोर्ट से ममता बनर्जी को बड़ा झटका, कपिल सिब्बल में इन 4 प्वाइंट्स में रखी दलील; SC ने क्या कहा?
May 02, 2026 | 11:45 AMMaharashtra Board 12th Result 2026: आज दोपहर 1 बजे आएगा रिजल्ट, छात्रों के लिए जारी हुए 10 हेल्पलाइन नंबर्स
May 02, 2026 | 11:40 AMनासिक में बुलट सवारों पर पुलिस का एक्शन: 112 मॉडिफाइड साइलेंसर रोडरोलर से कुचलकर किए नष्ट
May 02, 2026 | 11:40 AMAAP छोड़ते ही राज्यसभा सांसद संदीप पाठक की बढ़ी मुश्किलें, 2 FIR हुई दर्ज, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी!
May 02, 2026 | 11:37 AMवीडियो गैलरी

‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PM
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM














