- Hindi News »
- India »
- Cpim Veteran Leader Sitaram Yechury Passes Away
सीपीआईएम महासचिव सीताराम येचुरी का निधन; 72 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, कट गया लेफ्ट का मजबूत हाथ
सीपीआईएम महासचिव सीताराम येचुरी का निधन; 72 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, कट गया लेफ्ट का मजबूत हाथ
- Written By: अभिषेक सिंह

सीताराम येचुरी (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: सीपीआई (एम) के नेता सीताराम येचुरी का निधन हो गया है। उन्होंने गुरुवार को 72 साल की उम्र में दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली है। सीताराम येचुरी का निधन लेफ्ट के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं हैं।
जानकारी में बताया जा रहा है कि सीताराम येचुरी को पहले 19 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें आईसीयू में ले जाया गया। तभी से उनका इलाज वहां किया जा रहा था। गुरुवार को एक बार फिर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, तब से उनको डॉक्टरों की टीम देख रही थी।
यह भी पढे़ं:- अयोध्या को जमकर भुनाने में लगे हैं अखिलेश यादव, BJP और अफसरों पर लगाया भूमि घोटाले का आरोप
सम्बंधित ख़बरें
जिला परिषद का फैसला, संभाजीनगर में 76 शिक्षक अतिरिक्त घोषित; सोमवार से समायोजन प्रक्रिया
Hormuz Strait पर अमेरिका का सरेंडर! ईरान के आगे ट्रंप हुए बेबस, इंटेलिजेंस रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
छत्रपति संभाजीनगर: ट्रेनों की बढ़ी रफ्तार, नांदेड़ रेल मंडल की बड़ी उपलब्धि, समयपालन और गति में रिकॉर्ड सुधार
लोकसभा में गूंजी ‘पंजाब 95’, दिलजीत दोसांझ ने शेयर किया वीडियो, फिर चर्चा में आई फिल्म
भाकपा माले के दिग्गज नेता थे येचुरी
सीताराम येचुरी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के महासचिव और पार्टी के संसदीय समूह के बड़े नेता के रूप में जाने जाते रहे हैं। सीताराम येचुरी का जन्म 12 अगस्त 1952 को चेन्नई में एक तेलुगु भाषा ब्राह्मण परिवार में हुआ था। इसके साथ ही साथ वे 2016 में राज्यसभा के सर्वश्रेष्ठ सांसद भी चुने गए थे।
इमरजेंसी के दौरान हुए थे गिरफ्तार
सीताराम येचुरी आपातकाल के दौरान जेएनयू में पढ़ाई कर रहे थे। वहीं से उन्हें गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद वह लगातार तीन बार जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए। 1984 में सीताराम येचुरी को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति में शामिल किया गया था। उसके बाद 2015 में उनको पार्टी का महासचिव बना दिया गया था।
SFI के ऑल इंडिया प्रेसिडेंट रहे थे येचुरी
1978 में, येचुरी स्टूडेंट्स फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया के अखिल भारतीय संयुक्त संपादक बने और बाद में एसएफ़आई के अखिल भारतीय अध्यक्ष बने। वे पहले ऐसे अध्यक्ष थे जो केरल या पश्चिम बंगाल से नहीं थे। 1984 में, उन्हें सीपीआई(एम) की केंद्रीय समिति में शामिल किया गया। एक साल बाद, पार्टी के संविधान में संशोधन किया गया और पाँच सदस्यीय केंद्रीय संपादकीय बोर्ड चुना गया। येचुरी इस बोर्ड में थे और उनके साथ प्रकाश करात, सुनील मोइत्रा, पी. रामचंद्रन, एस. रामचंद्रन पिल्लई चुने गए।
यह भी पढे़ं:- हम कर्नाटक में रह रहे या तालिबान में ! शोभायात्रा हिंसा मामले पर विपक्ष का सिद्धरमैया सरकार पर कड़ा प्रहार
Cpim veteran leader sitaram yechury passes away
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जिला परिषद का फैसला, संभाजीनगर में 76 शिक्षक अतिरिक्त घोषित; सोमवार से समायोजन प्रक्रिया
Apr 04, 2026 | 10:26 AMHormuz Strait पर अमेरिका का सरेंडर! ईरान के आगे ट्रंप हुए बेबस, इंटेलिजेंस रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Apr 04, 2026 | 10:08 AMछत्रपति संभाजीनगर: ट्रेनों की बढ़ी रफ्तार, नांदेड़ रेल मंडल की बड़ी उपलब्धि, समयपालन और गति में रिकॉर्ड सुधार
Apr 04, 2026 | 10:07 AMलोकसभा में गूंजी ‘पंजाब 95’, दिलजीत दोसांझ ने शेयर किया वीडियो, फिर चर्चा में आई फिल्म
Apr 04, 2026 | 10:03 AMMumbai में नाले सफाई पर संकट: मीठी नदी की सफाई में देरी से बढ़ी चिंता, बीएमसी की तैयारी पर उठे सवाल
Apr 04, 2026 | 09:53 AMDhurandhar 2 Collection: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी, 1000 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
Apr 04, 2026 | 09:39 AMकेरल जीतने के लिए पार्टियों ने उतारी टीम महाराष्ट्र! BJP से फडणवीस तो कांग्रेस से इस नेता ने संभाली कमान
Apr 04, 2026 | 09:38 AMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM










