जयराम रमेश और पीयूष गोयल (फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः कांग्रेस ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने हालही में आसियान देशों को ‘चीन की बी टीम” बताया था। गोयल की इस टिप्पणी पर न केवल कांग्रेस ने नाराजगी व्यक्ति की, बल्कि आसियान के एक पदाधिकारी ने भी नाराजगी व्यक्त करते हुए सरकार की आलोचना की। कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गोयल की टिप्पणी भारतीय कूटनीति के लिए एक और “झटका” है।
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक खबर साझा की जिसमें दावा किया गया कि भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की समीक्षा से संबंधित आसियान के सह-अध्यक्ष ने गोयल की हालिया टिप्पणियों पर नाराजगी व्यक्त की है।
10 देशों का समूह है आसियान
रमेश ने कहा, “भारत के 10 देशों के आसियान समूह – ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमा, फिलीपीन, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम के साथ बहुत करीबी सभ्यतागत, सांस्कृतिक, आर्थिक और राजनीतिक संबंध हैं। लगभग छह दशक पहले अस्तित्व में आए आसियान की संयुक्त जीडीपी भारत से थोड़ी ही कम है। उनके अनुसार, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आसियान देशों को ”चीन की बी टीम” कहकर खारिज करते हैं।
‘रेखा गुप्ता ने किया भगवान जगन्नाथ का अपमान’, कांग्रेस-बीजद ने कहा- माफी मांगे
आसियान देश से इसलिए खफा हैं पीयूष गोयल
इसके आगे कांग्रेस सांसद ने कहा कि यह भारतीय कूटनीति को एक और झटका लगा है। यह अनावश्यक था। वाणिज्य मंत्री गोयल ने बीते गुरुवार को लंदन में कहा था कि 15 साल पहले जब उनकी पार्टी की सरकार सत्ता में नहीं आई थी, तब भारत ‘प्रतिस्पर्धी’ देशों के साथ व्यापार समझौते करने पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रहा था। उन्होंने कहा था, “यह वाकई में मूर्खतापूर्ण है क्योंकि (यह) मेरे बाजार को मेरे प्रतिस्पर्धियों के लिए खोल रहा है, जिनमें से कई अब चीन की ‘बी’ टीम बन गए हैं। इसलिए प्रभावी रूप से और अप्रत्यक्ष रूप से, मैंने अपने बाजार को उन वस्तुओं के लिए खोल दिया है जो चीन से भारत में आती हैं।”
-एजेंसी इनपुट के साथ