Thane News: डोंबिवली में चुनावी लिफाफा कांड, शिवसेना–भाजपा आमने-सामने

Maharashtra Local Body Election: डोंबिवली के तुकारामनगर में चुनाव प्रचार के दौरान पैसों से भरे लिफाफे पकड़े गए। शिवसेना ने भाजपा पर आरोप लगाए, जबकि भाजपा ने आरोपों को बेबुनियाद बताया।
thane-fake-doctors-issue-ivf-centers-investigation-municipal
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Published on
Updated on

Thane News In Hindi: ठाणे एवं कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका चुनाव भले ही शिवसेना एवं भाजपा मिल कर लड़ रही है, लेकिन कार्यकर्ताओं में एक दूसरे के खिलाफ टसन कम नहीं हुई है।

नवी मुंबई, उल्हासनगर एवं मिरा-भाईंदर में एक दूसरे के खिलाफ चल रहे तीखे आरोप प्रत्यारोपों के बीच रविवार को शिवसेना कार्यकर्ताओं ने डोंबिवली के तुकारामनगर में दशरथ भुवन नामक घर में छापा मारकर सफेद रंग के लिफाफे में तीन-तीन हजार रुपये को पकड़ा है।

आरोप है कि कल्याण-डोंबिवली मनपा के वार्ड क्रमांक 29 से चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार आर्या नाटेकर के लिए मतदाताओं को पैसे व शराब वितरित किया जा रहा है। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नगदी व कागज के लिफाफों को अपने कब्जे में लिया। इस घटना के बाद शिवसेना-भाजपा के बीच तनाव बढ़ने की संभावना जताई गयी है।

ठाणे एवं कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका चुनाव भाजपा एवं शिवसेना मिलकर लड़ रही हैं। भाजपा के सर्वाधिक 15 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। लेकिन वार्ड क्रमांक 29 में दोनों दलों के उम्मीदवार मैदान में हैं जिसे मैत्री पूर्वक लड़ाई नाम दिया गया है।

रविवार को डोंबिवली के तुकाराम नगर इलाके में प्रचार कार्य चल रहा था। इस बीच जानकारी मिली कि एक सफेद लिफाफे में 3,000 रुपये यानी 500 रुपये के 6 नोट बांटे जा रहे हैं। जिसके बाद शिवसेना उम्मीदवार नितिन पाटिल और उनके कार्यकर्ताओं ने लोगों को पैसे बांटते रंगे हाथों पकड़ लिया। इस घटना के बाद, चुनाव आयोग की टीम और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

बीजेपी कार्यकर्ता युति के सिद्धांतों का पालन करते हुए तुकारामनगर में चुनाव प्रचार के पर्चे बांट रहे थे। उस समय स्थानीय शिवसेना कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को पकड़ लिया और उनके हाथों में रखे प्रचार के पर्चे के बीच जबरन पैसे डाल दिए और शोर करने लगे कि बीजेपी कार्यकर्ता पैसे बांट रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता - अनुशासित तरीके से प्रचार कर रहे हैं। भाजपा पर लगाए गए आरोप झूठे और बेबुनियाद है।

नंदू परब, भाजपा जिला अध्यक्ष, कल्याण

तुकाराम नगर में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, हमारा मानना है कि भाजपा के उम्मीदवारों को युति धर्म का पालन करते हुए प्रचार करना चाहिए। यह मामला अब पुलिस स्टेशन भेज दिया गया है। चुनाव अधिकारी, पुलिस इस बारे में सही फैसला लेंगे।

- राजेश कदम, उप जिला अध्यक्ष, शिवसेना शिंदे गुट

प्रशासन और चुनाव आयोग से कार्रवाई करने की मांग

  • जानकारी मिली है कि पैसे बांटते समय पकड़े गए लोग विशु पेडनेकर के कार्यकर्ता है, खासकर शिवसेना शिंदे ग्रुप के कार्यकर्ता इस पैसे बांटने की स्कीम को नाकाम करने के लिए वीडियो बना रहे थे।
  • शिवसेना के उम्मीदवार नितिन पाटिल ने गभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से शराब और पैसों का वितरण किया जा रहा है।
  • उन्होंने इसे आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन बताते हुए प्रशासन और चुनाव आयोग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। पैसे पकडे जाने की कंकरी मिलने से राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी वरिष्ठ पदाधिकारियों को दी गयी। जानकारी मिलने पर जिला भाजपा अध्यक्ष नंदू परब, शिवसेना शिंदे गुट के उप जिला प्रमुख राजेश कदम एवं अन्य पदाधिकारी तुकारामनगर में पहुंच गए। हालांकि भाजपा की तरफ से मतदाताओं को पैसा बांटने के आरोपों से इंकार किया गया है।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com