- Hindi News »
- India »
- Congress Slams Rss Said They Never Accepted The Constitution
RSS ने कभी नहीं स्वीकारा संविधान, दत्तात्रेय होसबोले के बयान पर मचा बवाल
कांग्रेस ने कहा कि आरएसएस ने कभी भी संविधान को पूरी तरह स्वीकार नहीं किया । बीजेपी का पिछला लोकसभा चुनाव अभियान संविधान बदलने पर केंद्रित था, जिसे जनता ने नकार दिया।
- Written By: अक्षय साहू

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले के ‘‘समाजवादी” और ‘‘धर्मनिरपेक्ष” शब्दों की समीक्षा संबंधी बयान को लेकर हमला बोला है। कांग्रेस ने दावा किया कि है आरएसएस ने कभी भी भारत के संविधान को पूरी तरह से स्वीकार नहीं किया है।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शुक्रवार को कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का पूरा प्रचार अभियान भी संविधान बदलने पर केंद्रित था, लेकिन जनता ने इसे खारिज कर दिया। रमेश ने दावा किया कि आरएसएस ने कभी भी भारत के संविधान को पूरी तरह स्वीकार नहीं किया।
RSS ने कभी नहीं स्वीकारा संविधान
रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा, आरएसएस ने कभी भी भारत के संविधान को पूरी तरह स्वीकार नहीं किया। इसने 30 नवंबर, 1949 के बाद से डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर, जवाहरलाल नेहरू और इसके निर्माण में शामिल अन्य लोगों पर निशाना साधा। रमेश ने कहा, आरएसएस के अपने शब्दों में कहे तो संविधान मनुस्मृति से प्रेरित नहीं था।
सम्बंधित ख़बरें
‘बापू का सपना पूरा कर रहे हैं राहुल’, कंगना रनौत ने क्यों दिया ऐसा बयान, बोलीं- राहुल गांधी से सीख रहे हैं..!
‘BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार’
Chandrapur Politics: गुटबाजी से त्रस्त वारजुकर बंधु भाजपा में शामिल, कांग्रेस को बड़ा झटका
पिंपरी-चिंचवड़ मनपा में पदों का रोटेशन प्लान, असंतोष थामने की भाजपा की नई रणनीति
आरएसएस ने कभी भी भारत के संविधान को पूरी तरह स्वीकार नहीं किया। 30 नवंबर 1949 से ही उसने डॉ. अंबेडकर, नेहरू और संविधान निर्माण से जुड़े अन्य लोगों पर हमले किए। स्वयं आरएसएस के शब्दों में, यह संविधान मनुस्मृति से प्रेरित नहीं था। आरएसएस और बीजेपी ने बार-बार नए संविधान की मांग… pic.twitter.com/NLhH6IbpFO — Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) June 27, 2025
उन्होंने दावा किया कि आरएसएस और भाजपा ने बार-बार नए संविधान का आह्वान किया है। रमेश ने कहा, 2024 के लोकसभा चुनाव में यही प्रधानमंत्री मोदी का चुनावी नारा था। लेकिन भारत की जनता ने इस नारे को निर्णायक रूप से खारिज कर दिया। फिर भी, संविधान के मूल ढांचे को बदलने की मांग लगातार आरएसएस के तंत्र द्वारा की जाती रही है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले की प्रति साझा करते हुए कहा, भारत के प्रधान न्यायाधीश ने स्वयं 25 नवंबर, 2024 को उसी मुद्दे पर एक फैसला सुनाया था, जिसे अब एक प्रमुख आरएसएस पदाधिकारी की ओर से फिर से उठाया जा रहा है। क्या वे कम से कम उस फैसले को पढ़ने का कष्ट करेंगे?
पंजाब में गैंगस्टर जग्गू की मां और बॉडीगार्ड की हत्या, हरियाणा के गैंगस्टरों…
होसबोले ने दिया था विवादिच बयान
दत्तात्रेय होसबोले ने आपातकाल पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कि, बाबासाहेब आंबेडकर ने जो संविधान बनाया, उसकी प्रस्तावना में ये शब्द कभी नहीं थे। आपातकाल के दौरान जब मौलिक अधिकार निलंबित कर दिए गए, संसद काम नहीं कर रही थी, न्यायपालिका पंगु हो गई थी, तब ये शब्द जोड़े गए। उन्होंने कहा था कि इस मुद्दे पर बाद में चर्चा हुई लेकिन प्रस्तावना से उन्हें हटाने का कोई प्रयास नहीं किया गया। होसबोले ने कहा, इसलिए उन्हें प्रस्तावना में रहना चाहिए या नहीं, इस पर विचार किया जाना चाहिए।
(एजेंसी इनपुट से साथ)
Congress slams rss said they never accepted the constitution
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मार्च में कब मनाई जाएगी लक्ष्मी जयंती, जानें तिथि और चंद्र ग्रहण का क्या रहेगा असर
Feb 27, 2026 | 10:22 PMअकोला में महावितरण का सर्जिकल स्ट्राइक: अकोट विभाग में 37 बिजली चोर पकड़े गए, 10 लाख रुपये का जुर्माना ठोका
Feb 27, 2026 | 10:09 PMजानिए कौन हैं जज जितेंद्र सिंह? जिन्होंने अरविंद केजरीवाल को किया बरी, इस केस में भी दिए थे सख्त निर्देश
Feb 27, 2026 | 10:08 PMचेहरे पर ज़ख्म, दिल में जज़्बा, तेंदुए के हमले से उबरती अंजली टाक की साहसिक कहानी
Feb 27, 2026 | 10:07 PM‘बापू का सपना पूरा कर रहे हैं राहुल’, कंगना रनौत ने क्यों दिया ऐसा बयान, बोलीं- राहुल गांधी से सीख रहे हैं..!
Feb 27, 2026 | 10:03 PMIPL 2026 की शुरुआत में होगी देरी, अब 26 मार्च की जगह इस दिन होगा टूर्नामेंट का आगाज
Feb 27, 2026 | 10:00 PMThane News: सीमित आय, बड़ा खर्च! MBMC का बजट 3,000 करोड़ की दहलीज पर?
Feb 27, 2026 | 09:59 PMवीडियो गैलरी

मुलताई में 50 मुस्लिम किन्नरों की ‘घर वापसी’; ताप्ती के जल से शुद्धिकरण, लगाए कई गंभीर आरोप
Feb 27, 2026 | 02:07 PM
शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, कोर्ट ने किया रिहा, CBI को लगाई फटकार
Feb 27, 2026 | 02:00 PM
लंबी बीमारी के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन…बचपन के कोच ने बताया अधूरी रह गई एक ख्वाहिश?
Feb 27, 2026 | 01:52 PM
PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM
वाराणसी मणिकर्णिका घाट पर मसान होली पर विवाद: डोम राजा परिवार ने दी दाह संस्कार रोकने की चेतावनी
Feb 26, 2026 | 01:28 PM













