-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Congress Releases Controversial Ai Video On Pm Modi Birthday Featuring Adani Character
PM Modi @75: ‘मेरे आदेश को नहीं टाल सकते PM’, मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस के वीडियो से सियासी भूचाल
- Written By: सौरभ शर्मा
PM मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस ने एक एआई वीडियो शेयर किया है, जिसमें व्यवसायी गौतम अडानी जैसा दिखने वाला एक व्यक्ति मोटे गुजराती लहजे में हिंदी बोलते हुए दावा कर रहा है कि पीएम उसके सबसे बडे वफादार।

कांग्रेस द्वारा जारी किए गए AI वीडियो के दृश्य
On PM Modi Birthday Congress AI Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर जहां एक ओर सोशल मीडिया पर #MyModiStory हैशटैग के साथ बधाइयों और तमाम तरह के पॉजिटिव किस्सों की बाढ़ आ गई, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी ने एक विवादित AI-जनरेटेड वीडियो जारी कर नई सियासी हलचल मचा दी है। इस वीडियो में उद्योगपति गौतम अडानी से मिलता-जुलता एक AI कैरेक्टर यह दावा करता नजर आ रहा है कि पीएम मोदी उसके वफादार हैं और उसके किसी आदेश को नहीं टालते। यह वीडियो तांता लग जन्मदिन की बधाई संदेशों के साथ तेजी से वायरल हो रहा है।
यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब कुछ ही समय पहले बिहार कांग्रेस द्वारा पीएम मोदी की दिवंगत मां हीराबेन का एक एआई वीडियो जारी किया गया था, जिसमें उन्हें पीएम को गाली विवाद और मां के नाम पर राजनीति के लिए फटकार लगाते हुए दिखाया गया था। अब इस नए वीडियो में अडानी जैसा दिखने वाला पात्र गुजराती लहजे में कहता है, “नरेंद्र मोदी मेरे बहुत पुराने वफादार हैं। ऐसा कभी नहीं हुआ कि मोदी ने मेरे आदेशों का विरोध किया हो। मैंने जो कुछ भी मांगा- कारखाने, जमीन, टेंडर, सौदे- मोदी ने सब मेरे नाम पर करवा दिए।”
#MyModiStory pic.twitter.com/7AaFn0Xkbz — Congress (@INCIndia) September 17, 2025
एक हैशटैग, दो अलग-अलग कहानियां
कांग्रेस ने इस वीडियो को साझा करने के लिए पीएम के समर्थकों द्वारा चलाए जा रहे हैशटैग #MyModiStory का ही इस्तेमाल किया, जिससे यह कटाक्ष और भी तीखा हो गया। हालांकि, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक साधारण ट्वीट कर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। कांग्रेस का यह कदम पीएम मोदी और अडानी के कथित संबंधों पर सीधा हमला माना जा रहा है, जिसने राजनीतिक बहस को एक नया मोड़ दे दिया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बना रहा है, जहां लोग इस पर तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: PM Modi @75: पीएम के जन्मदिन पर दिल्ली को 3000 करोड़ का तोहफा, जलभराव और सीवर की समस्या से निजात
सम्बंधित ख़बरें
यूपी में इंसानियत शर्मसार! बंधक मजदूरों की खौफनाक दास्तान सुन कांप उठेगी रूह, राहुल गांधी ने मांगा न्याय
भारत से संबंध सुधारने को चीन तैयार, दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद बदले सुर, इन मुद्दों पर बनीं सहमति!
दुलकर सलमान की PM मोदी से खास मुलाकात, एक्टर ने कहा- ‘मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं’
राहुल गांधी मानहानि केस: MP हाईकोर्ट में सुनवाई हुई पूरी, अदालत ने फैसला रखा सुरक्षित
सितारों ने साझा कीं अपनी ‘मोदी स्टोरी’
दूसरी तरफ, इसी हैशटैग के तहत कई जानी-मानी हस्तियों ने प्रधानमंत्री के साथ अपने यादगार अनुभव साझा किए। पूर्व विश्व शतरंज चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने उस पल को याद किया जब पीएम मोदी ने अनौपचारिक बातचीत में गुजराती थाली के प्रति उनके लगाव को जानने के बाद बिना किसी औपचारिकता के उन्हें स्टेट गेस्ट हाउस ले जाकर साथ में भोजन किया। वहीं, भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 2023 विश्व कप फाइनल में हार के बाद ड्रेसिंग रूम में पीएम मोदी द्वारा दिए गए प्रेरणादायक शब्दों को याद किया। उन्होंने बताया कि कैसे पीएम जीत और हार, दोनों में टीम के साथ खड़े रहे।
Congress releases controversial ai video on pm modi birthday featuring adani character
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
OBC Reservation Case: 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण पर 15 जुलाई से रोजाना सुनवाई करेगा हाई कोर्ट, जल्द आ सकता है फैसला
Jun 25, 2026 | 07:54 AMअमरावती यौन शोषण मामला: SIT ने 8 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, अश्लील VIDEO कांड में बढ़ेंगी मुश्किलें
Jun 25, 2026 | 07:51 AMRTI बदलावों पर आर-पार: मुख्य सूचना आयुक्त से चर्चा विफल, 5 जुलाई से आमरण अनशन पर अड़े समाजसेवी अन्ना हजारे
Jun 25, 2026 | 07:49 AMइंदौर में स्कूल-कॉलेजों की मेस और कैंटीन पर प्रशासन का सख्त एक्शन, 31 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे गए
Jun 25, 2026 | 07:41 AMडिस्कवरी चैनल पर दुनिया देखेगी महाराष्ट्र की सांस्कृतिक परंपरा, CM फडणवीस ने दिए पुख्ता तैयारियों के निर्देश
Jun 25, 2026 | 07:28 AMदिल्ली-NCR में अगले 4 दिन झमाझम बारिश, UP-राजस्थान समेत इन राज्यों में मानसून का अलर्ट; जानें मौसम का पूरा हाल
Jun 25, 2026 | 07:28 AM6 साल का लंबा इंतजार खत्म! लिपुलेख दर्रे से कल फिर शुरू होगा India-China Trade, तिब्बत जाएंगे भारतीय व्यापारी
Jun 25, 2026 | 07:25 AMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














