-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Congress Mps Protest Parliament Demand Reply Amit Shah Rahul Gandhi Prayagraj Event
अमित शाह की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल, प्रयागराज में राहुल गांधी के कार्यक्रम पर रोक से बवाल, संसद में हंगामा
- Written By: अनन्या तिवारी
Parliament Monsoon Session: संसद में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, गृह मंत्री अमित शाह से सवालों के जवाब मांगे और राहुल गांधी के प्रयागराज कार्यक्रम की अनुमति रद्द होने पर सरकार को घेरा। जानिए पूरी खबर

राहुल गांधी (सोर्स-सोशल मीडिया)
Congress Protest In Parliament Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र के दौरान गुरुवार को संसद में कांग्रेस सांसदों ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस सांसदों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से कई मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा। सांसदों ने 20 जुलाई को सीजेपी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई, अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा, छात्रों के मुद्दों और संसद की कार्यवाही बाधित होने जैसे विषयों को जवाब मांगा है।
प्रयागराज में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की अनुमति रद्द किए जाने का मुद्दा भी संसद परिसर में जोर-शोर से उठा। कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि समझ नहीं आता कि सरकार को आखिर किस बात का डर है।
सरकार संसद में चर्चा से भाग रही है, इमरान प्रतापगढ़ी का हमला
संसद में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि कांग्रेस लगातार जनता से जुड़े बुनियादी मुद्दों, छात्रों पर कथित लाठीचार्ज, “चढ़ावा चोरी” और सरकार की जवाबदेही की मांग को लेकर आवाज उठा रही है। सरकार संसद में चर्चा से बच रही है, जबकि पूरा विपक्ष चाहता है कि इन मुद्दों पर खुलकर बहस हो। सरकार में जनता के सवालों का सामना करने का साहस नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: क्या है FCRA? इंदिरा ने बनाया…मनमोहन ने आगे बढ़ाया, अब मोदी करना चाहते हैं बदलाव, छिड़ी जंग
प्रयागराज में राहुल गांधी के गूंज कार्यक्रम की जगह पर छिड़ा घमासान, ट्रस्ट ने रद्द की कार्यक्रम की अनुमति
सुप्रीम कोर्ट संशोधन विधेयक 2026 पास, देश को जल्द मिलेगी पहली महिला CJI; सरकार का बड़ा ऐलान
परिसीमन विधेयक पर फंसा पेच! किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी से मांगी मदद, कांग्रेस ने रखीं ये बड़ी शर्तें
इमरान प्रतापगढ़ी ने भी इस फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि इससे अधिक शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता कि सरकार छात्रों के कार्यक्रम से डर जाए। उन्होंने कहा कि सरकार खुद छात्रों से संवाद नहीं करना चाहती और जब विपक्ष का नेता छात्रों से मिलने और उनकी समस्याएं सुनने जाता है तो कार्यक्रम की अनुमति रद्द कर दी जाती है।
जेबी माथर का आरोप, संसद न चलने दे रही केंद्र सरकार
कांग्रेस सांसद जेबी माथर ने संसद नहीं चलने के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि संसद का सुचारू संचालन सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है और इसके लिए सभी दलों को विश्वास में लेना तथा विपक्ष की आवाज सुनना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में संवाद और चर्चा ही समाधान का रास्ता है।
जेबी माथर ने राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए कहा कि वह देशभर में पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और युवाओं की चिंताओं को लेकर छात्रों से लगातार मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने राजस्थान के कोटा, उत्तराखंड सहित कई राज्यों में छात्रों और उनके परिवारों से मुलाकात की है और अब तमिलनाडु जाने की भी तैयारी है। यदि प्रयागराज में कार्यक्रम की अनुमति रद्द की जाती है तो यह सरकार के डर को दर्शाता है। सरकार सच्चाई का सामना करने से बच नहीं सकती क्योंकि देश के युवा और नागरिक सब कुछ देख रहे हैं।
यह भी पढ़ें नीति आयोग की रिपोर्ट ने खोली शिक्षा व्यवस्था की पोल! उद्धव ठाकरे गुट का मोदी सरकार पर हमला, 1 लाख स्कूल बंद
तमिलनाडु की परंपरा का महत्व- कार्ति चिदंबरम
कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने भी राहुल गांधी के कार्यक्रम पर रोक लगाने की आलोचना करते हुए तमिल की एक कहावत का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यदि किसी स्थान पर कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जाती तो इसका मतलब यह नहीं कि उसका उद्देश्य पूरा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि छात्रों से संवाद लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की प्रस्तावित जेन जेड छात्रों के साथ बातचीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कार्ति चिदंबरम ने कहा कि किसी से भी संवाद करने में कोई आपत्ति नहीं है लेकिन केवल बातचीत पर्याप्त नहीं होती, युवाओं की बातों को समझना भी जरूरी है।
तमिलनाडु से जुड़े एक अन्य मुद्दे पर कार्ति चिदंबरम ने कहा कि राज्य में सभी सरकारी कार्यक्रमों की शुरुआत “तमिल थाई वाज़्तु” से करने की परंपरा है और इसका पालन जारी रहना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का सम्मान करती है, लेकिन तमिलनाडु में सरकारी आयोजनों में स्थानीय परंपरा के अनुरूप “तमिल थाई वाज़्तु” को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।
-IANS
Congress mps protest parliament demand reply amit shah rahul gandhi prayagraj event
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अमित शाह की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल, प्रयागराज में राहुल गांधी के कार्यक्रम पर रोक से बवाल, संसद में हंगामा
Aug 06, 2026 | 02:48 PMमिनी माथुर के नाम हुई द अलायंस की ट्रॉफी, फिनाले में अली गोनी और रूही दोसानी को दी मात
Aug 06, 2026 | 02:44 PMवर्धा में इंस्टाग्राम चैट से शुरू हुआ विवाद फिर अपहरण कर किया चाकू से हमला, चलती कार से फेंका, 8 पर FIR
Aug 06, 2026 | 02:38 PMमीरा-भाईंदर मेट्रो-9 के दूसरे चरण का 90% काम पूरा, भाईंदर पश्चिम तक सफल ट्रायल से यात्रियों को राहत
Aug 06, 2026 | 02:36 PMनागपुर HC से CSIR को झटका: पुनर्विचार याचिका खारिज, कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को मिलेगा समान काम का समान लाभ!
Aug 06, 2026 | 02:34 PM18 महीने बाद भोपाल सेंट्रल जेल से रिहा हुए पूर्व आरटीओ आरक्षक सौरभ शर्मा, हाईकोर्ट ने दी सशर्त जमानत
Aug 06, 2026 | 02:29 PMकहां है अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता? 3 साल से अंडरग्राउंड, क्या छोटे बेटे आबान अहमद के जनाजे में होंगी शामिल?
Aug 06, 2026 | 02:25 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














