-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Congress Expose Eci Vote Tempring Rahul Gandhi Proof Allegation Siddaramaiah
राहुल के पास वोट चोरी के पुख्ता सबूत, इस दिन खोलेंगे राज; CM सिद्धारमैया का दावा
- Written By: सौरभ शर्मा
Karnataka के सीएम सिद्धारमैया ने कहा है कि राहुल गांधी के पास चुनाव में हुई वोट चोरी के पूरे सबूत हैं । वे 5 अगस्त को प्रेस कांफ्रेस करके इसको जनता के सामने रखेंगे कि कैसे वोट चुराए गए।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी व कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (फोटो- सोशल मीडिया)
Karnataka Congress News: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बड़ा दावा किया है कि कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के पास वोट चोरी के आरोपों के सबूत हैं। राहुल गांधी इस मुद्दे पर 5 अगस्त को चुनाव आयोग को एक औपचारिक ज्ञापन सौंपेंगे और जनता के सामने ये सभी तथ्यों को पेश करेंगे। कांग्रेस का कहना है कि वह इस मामले को देशव्यापी मुद्दा बनाएगी।
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा है कि हमारे नेता राहुल गांधी के पास लोकसभा चुनाव के दौरान ‘वोट चोरी’ के आरोपों से जुड़े सबूत हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी 5 अगस्त को बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन करेंगे और चुनाव आयोग के अधिकारियों से मिलकर इस मामले में दस्तावेज सौंपेंगे। बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए सीएम सिद्धारमैया ने कहा, ‘राहुल गांधी के पास इस बात के सबूत हैं कि कर्नाटक में वोट कैसे चुराए गए है। वह इस मुद्दे पर यहां विरोध प्रदर्शन करेंगे और फिर चुनाव आयोग से मुलाकात करेंगे।’
राहुल गांधी ने मामले पर क्या कहा
23 जुलाई को राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि देश में चुनाव चोरी हो रही है। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी ने कर्नाटक की एक लोकसभा सीट का गहराई से अध्ययन किया और वोट चोरी की पूरी प्रक्रिया का पता लगाया। उन्होंने कहा, ‘कर्नाटक में हमने एक सीट चुनी और उसकी मतदाता सूची को डिजिटल प्रारूप में परिवर्तित किया। इस प्रक्रिया में छह महीने लगे। इसके बाद हमें समझ आया कि वोट चोरी कैसे होती है, कौन करता है और नए मतदाता कहां से लाए जाते हैं।’ राहुल गांधी का कहना है कि ‘हमारे पास इसके दस्तावेज़ी सबूत हैं। हम इसे जनता और चुनाव आयोग के सामने रखेंगे।’
सम्बंधित ख़बरें
NH-52 पर भीषण हादसा, कर्नाटक में लॉरी से टकराई क्रूजर, 6 की मौत, 3 घायल
Bengaluru Suicide: 20 साल की छात्रा ने तालाब में कूदकर दी जान, मरने से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा था मैसेज
मोबाइल टॉर्च के सहारे 84 KM दौड़ी सरकारी बस! कर्नाटक में यात्रियों की जान से खिलवाड़। देखें VIDEO
TMC Symbol Row: चुनाव चिन्ह और पार्टी नाम पर घमासान, दोनों गुटों ने ECI को सौंपे दस्तावेज; अब फैसले का इंतजार
कांग्रेस बेंगलुरु में करेगी विरोध प्रदर्शन
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के अनुसार, कांग्रेस नेता 5 अगस्त को बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन करेंगे। विरोध प्रदर्शन का तरीका और स्थान अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी। उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार, जो कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं, ने कहा कि विरोध प्रदर्शन रैली, मार्च या धरने के रूप में होगा – यह निर्णय गुरुवार को तकनीकी कारणों और अदालती निर्देशों को ध्यान में रखते हुए लिया जाएगा।
क्या हैं आरोप
सिद्धारमैया और राहुल गांधी, दोनों का कहना है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार का कारण सिर्फ़ राजनीतिक ही नहीं, बल्कि अवैध चुनावी धांधली भी थी। उनका आरोप है कि कई सीटों पर अचानक नए मतदाता जोड़े गए। वर्षों से मतदान कर रहे पुराने मतदाताओं के नाम बिना किसी कारण के हटा दिए गए। यह धांधली चुनाव आयोग का दुरुपयोग करके की गई।
यह भी पढ़ें: मनचलों से भिड़ने वाली भिंड की बिंदास लड़की ऐसे बनी साध्वी,जानें प्रज्ञा की कहानी
बिहार में मतदाता सूची विवाद के बीच कर्नाटक का मुद्दा
गौरतलब है कि हाल ही में बिहार में भी मतदाता सूची में अनियमितताओं का मुद्दा उठा है। इस बीच, राहुल गांधी ने कर्नाटक की एक सीट का उदाहरण देते हुए पूरे देश में चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं।
Congress expose eci vote tempring rahul gandhi proof allegation siddaramaiah
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सागर के देवरी के सांदीपनि स्कूल में एडमिशन संकट! सैकड़ों छात्रों का भविष्य अधर में, आंदोलन की चेतावनी
Jul 09, 2026 | 08:11 PMPM मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा से भारत को बड़ा फायदा! रक्षा, ऊर्जा और यूरेनियम पर हुए अहम समझौते
Jul 09, 2026 | 08:01 PMपरिचित ही बन रहे हैं महिलाओं के दुश्मन… NCRB के आंकड़ों पर स्मृति ईरानी का बड़ा बयान, कही ये बात
Jul 09, 2026 | 07:53 PMकेंद्रीय मंत्री के बेटे को POCSO केस में बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने दी सशर्त जमानत
Jul 09, 2026 | 07:49 PMग्वालियर: एयरफोर्स अफसर की बेटी के स्कूल से गायब होने का सस्पेंस! टीचर को दिया गलत नंबर; हाईवे पर मिली बच्ची
Jul 09, 2026 | 07:47 PMसावन में इन 6 शुभ अवसरों पर करें शिवलिंग का जलाभिषेक, भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए नोट कर लें पूरी लिस्ट
Jul 09, 2026 | 07:40 PMMP कांग्रेस को बड़ा झटका: राकेश सिंह यादव भाजपा में हुए शामिल; हेमंत खंडेलवाल ने किया स्वागत
Jul 09, 2026 | 07:33 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














