- Hindi News »
- India »
- Congress Attacks On Vb G Ram G Bill Accuses Of Ending Mgnrega Preparing To Pressure Modi Government
जी राम जी बिल पर मोदी सरकार से आर-पार की लड़ाई…कांग्रेस तैयार रही है प्लान, जानें क्या है रणनीति?
VB-G RAM G bill vs MGNREGA: आगामी 29 दिसंबर को कांग्रेस की अहम बैठक होगी। इस बैठक में 'VB G RAM G' बिल के बारे में विस्तार से बात की जाएगी। मनरेगा के साथ इसकी तुलना की जाएगी।
- Written By: अर्पित शुक्ला

पीएम मोदी, राहुल गांधी (Image- Social Media)
VB-G RAM G Bill: ‘जी राम जी’ को लेकर कांग्रेस ने अपना रुख साफ करते हुए मोदी सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का फैसला कर लिया है। कांग्रेस के एक सांसद, जो एक संसदीय समिति के अध्यक्ष हैं, ने 29 दिसंबर को बैठक बुलाई है। इस बैठक में ‘VB G RAM G’ बिल पर चर्चा की जाएगी और इसकी तुलना यूपीए सरकार के समय की मनरेगा योजना से की जाएगी। इस कदम को नए प्रस्तावित कानून को लेकर सियासी टकराव के और तेज होने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है, जिस पर सत्ताधारी एनडीए के सदस्यों ने आपत्ति जताई है।
ग्रामीण विकास और पंचायती राज से जुड़ी स्थायी समिति के एजेंडे में ग्रामीण विकास मंत्रालय से ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन–ग्रामीण (VB G RAM G) बिल’ पर जानकारी लेना शामिल है। साथ ही, इसकी तुलना मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) से भी की जाएगी। इस समिति की अध्यक्षता कांग्रेस सांसद सप्तगिरी शंकर उल्का कर रहे हैं।
क्यों अहम है यह बैठक?
यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि यह बिल संसद से पारित हो चुका है और फिलहाल राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतजार कर रहा है। राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद ही यह गजट अधिसूचना के जरिए कानून बनेगा। समिति के बीजेपी सांसदों को इस बात पर आपत्ति है कि संसद से हाल ही में पास हुए बिल पर समिति में चर्चा क्यों की जा रही है, जबकि यह अभी कानून के रूप में अधिसूचित नहीं हुआ है। समिति के सदस्य और बीजेपी सांसद विवेक ठाकुर ने इसे “बिना सोचे-समझे लिया गया फैसला” बताया और कहा कि यह बिल अभी तक कानून नहीं बना है।
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने किया 2400 करोड़ का घोटाला? नवजोत कौर के राजा वारिंग पर सनसनीखेज आरोपों से हड़कंप
भिवंडी में भाजपा के साथ हो गया खेला! 9 पार्षदों ने छोड़ा साथ, कांग्रेस के ‘सेक्युलर फ्रंट’ ने पलटी बाजी
मुस्लिम MLA की तारीफ में तराना…हिंदू नेताओं पर साधा निशाना, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का BJP पर नया हमला
गांधी जी ने मुझे कहा था, ये मेरे सूरज‑चांद! मणिशंकर अय्यर ने सुनाया बचपन का किस्सा, बोले- मैं राहुलवादी नहीं
कांग्रेस पर पलटवार की तैयारी में बीजेपी
बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के सदस्य इस मुद्दे को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के सामने उठाने की तैयारी कर रहे हैं। लोकसभा की समितियों पर स्पीकर के पास विशेष अधिकार होते हैं। एक अन्य बीजेपी सदस्य ने भी आपत्ति जताते हुए कहा कि समिति ऐसे बिल पर चर्चा नहीं कर सकती, जिस पर संसद पहले ही बहस कर उसे पारित कर चुकी है। उनके मुताबिक, समिति की भूमिका केवल कानून के क्रियान्वयन की समीक्षा और सुझाव देने तक सीमित होती है।
कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप
बीजेपी सदस्यों का कहना है कि इस बिल की तुलना यूपीए काल की योजना से करना जानबूझकर राजनीतिक माहौल बनाने की कोशिश है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल इस नए कानून की लगातार आलोचना कर रहे हैं। यह कानून उस व्यवस्था की जगह लेगा, जिसके तहत महात्मा गांधी के नाम पर ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना चलाई जाती थी। अब योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाया जाना भी विवाद का बड़ा मुद्दा बन गया है।
तेज होगा सियासी घमासान
कांग्रेस सांसद सप्तगिरी शंकर उल्का ने लोकसभा में बिल पर चर्चा के दौरान मांग की थी कि इसे उनकी समिति को जांच के लिए भेजा जाए। यह मांग विपक्षी दलों की ओर से उठाई गई थी, जिसे सरकार ने खारिज कर दिया था। अब उल्का ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखकर फिर से यही मांग दोहराई है। यह पहला मौका नहीं है जब समिति के एजेंडे को लेकर बीजेपी सदस्यों ने आपत्ति जताई हो। आमतौर पर एजेंडा तय करना अध्यक्ष का विशेषाधिकार माना जाता है।
मोदी सरकार पर सोनिया गांधी का हमला
सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार पर मनरेगा को खत्म करने और ‘VB-G RAM G’ नाम का “काला कानून” लाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वह 20 साल पहले भी इस कानून के लिए लड़ी थीं और आज भी लड़ने को तैयार हैं। यह बयान राहुल गांधी के उस बयान के एक दिन बाद आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस सरकार को यह नया कानून वापस लेने पर मजबूर करेगी।
यह भी पढ़ें- KVP Scheme: सरकारी गारंटी के साथ पैसा होगा डबल, जानें कितने महीनों में दोगुनी होगी रकम
सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने पिछले 11 वर्षों से ग्रामीण गरीबों के हितों की अनदेखी की है और करोड़ों किसानों, मजदूरों व भूमिहीन लोगों के अधिकारों पर हमला किया है।
Congress attacks on vb g ram g bill accuses of ending mgnrega preparing to pressure modi government
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबईकरों के लिए खुशखबरी! सीधे 15 डिब्बे की पहली लोकल हुई तैयार, जानें कहां से कहां तक चलेगी
Feb 20, 2026 | 01:17 PM‘थोड़ी देर और होती तो…’, एक्सीडेंट के बाद सड़क पर तड़प रहा था शख्स, लोग बना रहे थे वीडियो, DCP ने बचाई जान
Feb 20, 2026 | 01:16 PMपरंपरा को नई उड़ान: आधुनिक दौर में विरासत जिंदा, युवाओं ने शुरू की बैलगाड़ी तीर्थयात्रा; जेजुरी की ओर निकला का
Feb 20, 2026 | 01:11 PMनागपुर में यूपी के हथियारों की बड़ी खेप पकड़ी गई: 2 पिस्तौल और 34 कारतूस के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार!
Feb 20, 2026 | 01:08 PMअनुराग कश्यप और बॉबी देओल की ‘बंदर’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, जानें कब दस्तक देगी फिल्म
Feb 20, 2026 | 01:08 PMपेंच के पानी में दहशत और रुबाब का अनोखा मंजर, मगरमच्छों की वार्षिक गणना में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े!
Feb 20, 2026 | 12:59 PMभारत से जाते ही PM मोदी की दोस्त पर भड़के मैक्रों, बोले- हद में रहो मेलोनी, जानें क्या है पूरा मामला
Feb 20, 2026 | 12:59 PMवीडियो गैलरी

सागर में नकली डीएसपी का भंडाफोड़, नई बोलेरो और वर्दी का रौब दिखाकर कर रहे थे ठगी, असली पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक
Feb 19, 2026 | 10:15 PM
वंदे भारत में सेहत से खिलवाड़! सीधे प्लास्टिक पैकेट में गर्म कर परोसी जा रही रोटियां, वीडियो ने खोली पोल
Feb 19, 2026 | 10:09 PM
रायबरेली में सिस्टम फेल! टूटे पुल के कारण घुटनों तक पानी में स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल- VIDEO
Feb 19, 2026 | 10:03 PM
राजस्थान में प्रिंसिपल की दबंगई, ‘बुला ले मुख्यमंत्री को, नहीं करूंगी साइन’, ₹200 की वसूली पर दी खुली धमकी
Feb 19, 2026 | 09:58 PM
UP पुलिस का काला चेहरा! कोतवाल की गंदी हरकत से तंग महिला सिपाही पहुंची डीआईजी के पास, रोते हुए सुनाई आपबीती
Feb 19, 2026 | 09:52 PM
क्या है PM मोदी का ‘मानव’ विजन? एआई समिट में प्रधानमंत्री ने बताया भारत का नया तकनीकी रोडमैप-VIDEO
Feb 19, 2026 | 09:46 PM














