-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Cm Rekha Gupta Bungalow Renovation Tender Now Cancelled Delhi
सीएम रेखा गुप्ता के बंगले का रेनोवेशन नहीं होगा, PWD ने रद्द किया लाखों का टेंडर
- Written By: सौरभ शर्मा
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के सरकारी आवास के रेनोवेशन के लिए निकाले गये टेंडर को PWD ने निरस्त कर दिया गया है। विभाग के द्वारा यह निर्णय 7 जूलाई को एक ऑफिसियल सूचना के माध्यम से ये जानकारी साझा की गई।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सरकारी आवास का टेंडर निरस्त
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सरकारी आवास पर होने वाले 60 लाख रुपये के रेनोवेशन कार्य को लेकर अब फैसला बदल दिया गया है। लोक निर्माण विभाग (PWD) ने इस पर निकाला गया टेंडर अब रद्द कर दिया है। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब विपक्ष ने इस खर्च को लेकर सरकार पर जनता के पैसों की फिजूलखर्ची का आरोप लगाया था। 7 जुलाई को जारी सरकारी सूचना में टेंडर को प्रशासनिक कारणों के चलते निरस्त करने की बात कही गई है।
इस टेंडर को 4 जुलाई को खोला जाना था, जिसमें बंगले की इलेक्ट्रिकल फिटिंग और तकनीकी कार्य शामिल थे। रेनोवेशन प्रस्ताव में दो-दो टन के 24 एसी, 115 सजावटी लाइट्स, 5 टीवी और प्रीमियम फैन जैसे सामान शामिल थे। यह रेनोवेशन सीएम रेखा गुप्ता को फरवरी में पदभार संभालने और जून में टाइप-7 श्रेणी का बंगला मिलने के बाद प्रस्तावित था। लेकिन अब इसे रद्द कर विपक्ष को एक जवाब देने की कोशिश मानी जा रही है।
विपक्ष ने बताया रंग महल, सरकार ने दी सफाई
टेंडर जारी होने के बाद आप और कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने इसे ‘रंग महल’ और ‘माया महल’ बताते हुए जनता के पैसे की बर्बादी करार दिया था। विपक्ष का कहना था कि जब जनता महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रही है, तब 60 लाख का बंगला साज-धाज पर खर्च करना पूरी तरह से अनुचित है। भाजपा ने सफाई देते हुए कहा था कि यह खर्च सरकारी प्रक्रिया का हिस्सा है और इसमें कोई विलासिता नहीं थी।
सम्बंधित ख़बरें
अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, MCD को फटकार; दिल्ली समेत कई निकायों पर उठे सवाल
मंडला में एम्बुलेंस नहीं मिलने पर ऑटो में प्रसव, 4 नवजातों की मौत पर उमंग सिंघार ने सरकार को कांग्रेस ने घेरा
मोगा ब्लास्ट पर रवनीत बिट्टू का बड़ा दावा: ‘चिंगारी लगाकर भाग गए, अब भुगतेगा पंजाब’, BJP-कांग्रेस ने उठाए सवाल
MP पर कर्ज, सरदार सरोवर, ओंकारेश्वर मूर्ति विवाद और UCC समेत कई मुद्दों को लेकर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला
टेंडर में एसी, झूमर और प्रीमियम लाइट्स
1 जुलाई को जारी PWD टेंडर में सीएम बंगले में बड़े स्तर पर इलेक्ट्रिकल और साज-सज्जा कार्य की योजना बनाई गई थी। इसमें 11 लाख रुपये के 24 एयर कंडीशनर, 23 एनर्जी एफिशिएंट सीलिंग फैन, 16 वॉल माउंटेड फैन और 6.03 लाख की 115 सजावटी लाइटिंग फिक्स्चर शामिल थे। प्रस्तावित लाइट्स में पीतल की लालटेन, झूमर, कांच की वॉल लाइट्स और तीन बड़े शेंडेलियर्स थे। साथ ही 5 बड़े टीवी की खरीद भी प्रस्ताव में थी।
यह भी पढ़ें: अमित शाह ने बताया अपना रिटायरमेंट प्लान, राजनीति को छोड़ करेंगे ये काम
हालांकि, अब टेंडर रद्द किए जाने से विवाद पर कुछ विराम लगा है, लेकिन इस पूरे मामले ने सरकारी खर्च और प्राथमिकताओं को लेकर नई बहस छेड़ दी है। विपक्ष की आलोचना के बीच यह निर्णय सरकार की संवेदनशीलता और जनभावना के प्रति सजगता को दर्शाता है। अब देखना होगा कि रेनोवेशन का कोई नया प्रस्ताव सामने आता है या इसे पूरी तरह टाल दिया जाएगा।
Cm rekha gupta bungalow renovation tender now cancelled delhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘कलेक्टर साहब पानी निकलवाने में मदद करें…’, रीवा में मासूम बिटिया की भावुक गुहार; देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 04:39 PMमौत के आगे बेबस मानवता, नालासोपारा में चादर का स्ट्रेचर बनाकर अस्पताल पहुंचे लोग, लेकिन नहीं बची कविता की जान
Jul 09, 2026 | 04:37 PMठाणे की सूर्या जल परियोजना पर हाई कोर्ट का फैसला 14 जुलाई को होगा, 218 MLD अतिरिक्त पानी मिलने की उम्मीद
Jul 09, 2026 | 04:34 PMभंडारा में गेल गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट से किसान परेशान: अधिग्रहित से अधिक जमीन खोदने का आरोप, 30% खेती प्रभावित
Jul 09, 2026 | 04:33 PMउत्तराखंड में बारिश का कहर, टिहरी में भारी बारिश से देखते ही देखते भरभराकर गिरा मकान; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 04:31 PMचीन के GDP डेटा पर सवाल उठाने वाले दिग्गज अर्थशास्त्री की संदिग्ध मौत, जांच की उठी मांग
Jul 09, 2026 | 04:25 PMहाथ में बिल्व का पौधा लेकर महाकाल दरबार पहुंचे ‘ट्रीमैन’ विष्णु लांबा; पर्यावरण संरक्षण के लिए की दंडवत यात्रा
Jul 09, 2026 | 04:20 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी का बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














