- Hindi News »
- Elections »
- Sandeep Rai Rathore Tamil Nadu Dgp Appointment Election Commission Updates
Sandeep Rai Rathore बने तमिलनाडु के नए DGP, चुनाव से पहले इलेक्शन कमीशन का बड़ा फैसला
Sandeep Rai Rathore Tamil Nadu DGP: चुनाव आयोग ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले संदीप राय राठौड़ को नया डीजीपी नियुक्त किया है। प्रशासनिक फेरबदल में कई शहरों के पुलिस कमिश्नर भी बदले गए।
- Written By: अर्पित शुक्ला

Sandeep Rai Rathore (Image- Social Media)
Sandeep Rai Rathore: तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बड़े प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। चुनाव आयोग ने गुरुवार को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संदीप राय राठौड़ (Sandeep Rai Rathore) को राज्य का नया डीजीपी नियुक्त किया है। वे जी. वेंकटरमन की जगह लेंगे, जिन्हें शंकर जीवाल के रिटायरमेंट के बाद सितंबर 2025 में इस पद पर नियुक्त किया गया था।
संदीप राय राठौड़ 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और अब चुनाव के दौरान राज्य की पुलिस व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। इससे पहले वे चेन्नई में डीजीपी (ट्रेनिंग) के पद पर तैनात थे।
अन्य अधिकारियों का भी तबादला
चुनाव आयोग ने इसके साथ ही तमिलनाडु पुलिस में कई अहम पदों पर फेरबदल किया है। तांबरम शहर के पुलिस कमिश्नर ए. अमलराज की जगह 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय कुमार को नियुक्त किया गया है। वहीं 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिषेक दीक्षित को मदुरै शहर का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत संपादकीय: बंगाल में मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल की नियुक्ति पर सवाल, क्या SIR बना ‘पुरस्कार’ का आधार?
फ्लोर टेस्ट से पहले CM विजय को तगड़ा झटका, HC ने इस विधायक के कार्रवाई में भाग लेने पर लगाई रोक, क्या है मामला?
Stanford India Conference 2026: SIR पर जवाब देना जरूरी…बंगाल चुनाव पर शशि थरूर ने सरकार पर उठाए सवाल
थलापति विजय से एमजीआर तक, दक्षिण भारत में ‘सिने-पॉलिटिक्स’ का फॉर्मूला क्यों सुपरहिट? ये है असली वजह
किसे मिला कौन सा पद?
इसके अलावा 2008 बैच की आईपीएस अधिकारी आर. वी. रम्या भारती को कोयंबटूर स्थित पश्चिमी जोन का पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) नियुक्त किया गया है। चुनाव आयोग की सचिव लता त्रिपाठी द्वारा जारी आदेश में सभी अधिकारियों को शुक्रवार सुबह 11 बजे तक कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
चुनाव आयोग (Image- Social Media)
यह भी पढ़ें- राजभवन में गुजारेंगे रात, सुबह कार्यकर्ताओं से मुलाकात, चेन्नई में पीएम मोदी का 48 घंटे का ‘मिशन दक्षिण’ शुरू!
चुनाव से पहले Sandeep Rai Rathore को मिला जिम्मेदारी
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु के डीजीपी का तबादला कर दिया गया है और उनकी जगह संदीप राय राठौड़ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में भी बड़े स्तर पर अधिकारियों का तबादला किया था। इस पर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी और तृणमूल कांग्रेस ने इस मुद्दे को कलकत्ता हाईकोर्ट तक पहुंचाया था।
Sandeep rai rathore tamil nadu dgp appointment election commission updates
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई और दुबई में इकबाल मिर्ची परिवार की करोड़ों की संपत्ति जब्त, ईडी का बड़ा एक्शन
May 19, 2026 | 10:30 AMडमी एडमिशन और कोचिंग साठगांठ के खिलाफ नासिक से उठी आवाज; सरकार से 3 साल के प्रतिबंध और जांच की मांग
May 19, 2026 | 10:20 AMपुलिस पर दबाव बनाने के लिए लगाई याचिका, हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता पर लगाया 50 हजार का जुर्माना
May 19, 2026 | 10:19 AMDharavi Redevelopment Project को मिली रफ्तार, लंबित मामलों के लिए SRA के विशेष शिविर शुरू
May 19, 2026 | 10:16 AMनागपुर ताजबाग में बुलडोजर एक्शन, कुछ देर रहा तनावपूर्ण माहौल; विरोध के बीच मनपा की बड़ी कार्रवाई
May 19, 2026 | 10:11 AMPM मोदी की अपील के बाद सर्राफा बाजार में बड़ा उलटफेर, सोना ₹1.5 लाख के पार, पर चांदी के गिरे भाव
May 19, 2026 | 10:08 AMरूस ने चीन के जहाज पर किया हमला, यूक्रेन ने किया दावा, पुतिन के बीजिंग जाने से पहले दोस्ती में पड़ी दरार!
May 19, 2026 | 10:05 AMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














