-
शुक्र, 31 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Cm Dhami Retaliated On Swami Prasads Comment Said Badrinath Dham Center Of Faith Of World Give Your Statement Carefully
स्वामी प्रसाद के टिप्पणी पर सीएम धामी का पलटवार, बोले-बद्रीनाथ धाम दुनिया भर के लोगों की आस्था का केंद्र, सोच विचार कर दें बयान
- Written By: साक्षी सिंह

बाएं ओर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या, दायीं ओर उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो
देहरादून: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) द्वारा बद्रीनाथ मंदिर (Badrinath Temple) को लेकर की गई टिप्पणी पर उत्तराखंड के सीएम ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ धाम (Badrinath Dham) दुनिया भर के लोगों की आस्था और श्रद्धा का केंद्र है। सपा नेता को सोच विचार कर बयान देना चाहिए।
समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा बद्रीनाथ मंदिर को लेकर की गई टिप्पणी पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने कहा कि बद्रीनाथ धाम दुनिया भर के लोगों की आस्था और श्रद्धा का केंद्र है और स्वामी प्रसाद मौर्य (सपा नेता) द्वारा दिया गया बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हालांकि वह जिस गठबंधन का हिस्सा हैं, उनके लिए ऐसे बयान देना स्वाभाविक है… जो लोग तुष्टिकरण में विश्वास करते हैं… लेकिन उनके नाम के आगे स्वामी है। कम से कम उन्हें ऐसा बयान देने से पहले सोचना चाहिए।
#WATCH बद्रीनाथ धाम दुनिया भर के लोगों की आस्था और श्रद्धा का केंद्र है और स्वामी प्रसाद मौर्य (सपा नेता) द्वारा दिया गया बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हालांकि वह जिस गठबंधन का हिस्सा हैं, उनके लिए ऐसे बयान देना स्वाभाविक है… जो लोग तुष्टिकरण में विश्वास करते हैं… लेकिन उनके… pic.twitter.com/ukWcfL1nhB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2023
सपा नेता स्वामी मौर्या का क्या था बयान?
स्वामी प्रसाद मौर्या ने गुरुवार काे एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि देश के अधिकांश मंदिर बौद्ध मठों को तोड़कर बनाए गये हैं। उसमें से बद्रीनाथ मंदिर भी है। यह बयान उन्होंने ज्ञानवापी सर्वे को लेकर दिया। उन्होंने कहा कि इस पर भी सर्वे किया जाना चाहिए।
आखिर मिर्ची लगी न, अब आस्था याद आ रही है। क्या औरों की आस्था, आस्था नहीं है? इसलिए तो हमने कहा था किसी की आस्था पर चोट न पहुँचे इसलिए 15 अगस्त 1947 के दिन जिस भी धार्मिक स्थल की जो स्थिति थी, उसे यथास्थिति मानकर किसी भी विवाद से बचा जा सकता है। अन्यथा ऐतिहासिक सच स्वीकार करने के… — Swami Prasad Maurya (@SwamiPMaurya) July 28, 2023
8वीं शताब्दी तक बद्रीनाथ बौद्ध मठ: स्वामी प्रसाद मौर्या
स्वामी प्रसाद मौर्या के इस बयान के बाद वो एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। लोगों की अलग अलग आ रही प्रतिक्रिया के बाद स्वामी प्रसाद मौर्या ने आज एक और ट्वीट किया है। ट्वीट में उन्होंने कहा कि आखिर मिर्ची लगी न, अब आस्था याद आ रही है। क्या औरों की आस्था, आस्था नहीं है? इसलिए तो हमने कहा था किसी की आस्था पर चोट न पहुँचे इसलिए 15 अगस्त 1947 के दिन जिस भी धार्मिक स्थल की जो स्थिति थी, उसे यथास्थिति मानकर किसी भी विवाद से बचा जा सकता है। अन्यथा ऐतिहासिक सच स्वीकार करने के लिए तैयार रहना चाहिए। 8वीं शताब्दी तक बद्रीनाथ बौद्ध मठ था उसके बाद यह बद्रीनाथ धाम हिन्दू तीर्थ स्थल बनाया गया, यही सच है।
रामचरितमानस पर भी स्वामी प्रसाद ने दिया था बयान
इसके पहले स्वामी प्रसाद मौर्या ने रामचरित मानस पर भी टिप्पणी किया था। इसे उन्होंने स्त्री और दलित विरोधी बताया था। रामचरित मानस पर सपा नेता स्वामी प्रसाद ने साल के शुरूआती महीने पर बयान दिया था, जो कि मामला खूब तूल पकड़ लिया था। इसके बाद स्वामी प्रसाद ने शुक्रवार को हिंदू आस्था और श्रद्धा पर एक बार फिर टिप्पणी कर दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली, यूपी और एमपी में कांवड़ रूट पर नो मीट ज़ोन, MCD और पुलिस की कड़ी निगरानी
Aadhaar Card Service: यूपी वालों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अब गांव में मिलेगी आधार कार्ड सर्विस
कंगना का पुतला लेकर भागा इंस्पेक्टर, पीछे-पीछे भागीं महिला कार्यकर्ता; लखनऊ में हाई वोल्टेज ड्रामा- VIDEO
चंदा चोरी आरोपियों के लिए अयोध्या जेल में बदले नियम, सिर्फ 10 खास लोग ही कर सकते हैं मुलाकात, कैसे बीत रहे दिन
बता दें, स्वामी प्रसाद मौर्या बसपा के नेता थे। उत्तर प्रदेश विधानसभा 2017 चुनाव में वह भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा में उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या लेकर आए थे। इसके बाद उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में वह सपा में शामिल हो गए और इनकी बेटी बीजेपी से सांसद हैं।
Cm dhami retaliated on swami prasads comment said badrinath dham center of faith of world give your statement carefully
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Varanasi Release Date: 1400 करोड़ की ‘वाराणसी’ की रिलीज डेट पर लगा विराम! इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Jul 31, 2026 | 10:57 PMLPG, ट्रेन टिकट से लेकर क्रेडिट कार्ड तक…1 अगस्त से बदल जाएंगे 5 बड़े नियम! आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर
Jul 31, 2026 | 10:47 PMसावन में खुली शराब और मीट की दुकानों पर भड़का हिंदू संगठन, प्रशासन को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 10:38 PMएंडी बर्नहैम बने यूनाइटेड किंगडम के नए प्रधानमंत्री, PM मोदी ने फोन कर दी शुभकामनाएं
Jul 31, 2026 | 10:28 PMठाणे-मुलुंड के बीच नए स्टेशन के लिए ₹250 करोड़ की निधि हो जारी, सांसद नरेश म्हस्के की रेल मंत्री से मांग
Jul 31, 2026 | 10:22 PMजूडो में पहले गोल्ड के लिए करना पड़ा 92 साल इंतजार, 30 मिनट के भीतर मिला दूसरा…अस्मिता और हर्ष ने रचा इतिहास
Jul 31, 2026 | 10:20 PMमतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए 3 महीने का अतिरिक्त समय मिले, हाईकोर्ट में याचिका दायर, जल्दबाजी न करने की मांग
Jul 31, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

PoK में नरसंहार! 24 घंटे में मिली 34 लाशें, आसिफ मुनीर की जालिम फौज पर फूटा भारत का गुस्सा, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 09:15 PM
कानपुर चाय कांड में आया खौफनाक मोड़, पत्नी ने पति पर लगाया तलाक के लिए साजिश रचने का आरोप, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 09:00 PM
संसद में भगवा वस्त्र पहनकर पप्पू यादव ने पार की हद, भड़के संतों ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 08:11 PM
भेष बदलकर अचानक संसद पहुंचे पप्पू यादव! राम मंदिर के चढ़ावे पर किया अनोखा प्रदर्शन, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 02:44 PM
अजब मन्नत! 101 लीटर गंगाजल लेकर पैदल निकला कांवड़िया, कहा- योगी जी बनें देश के PM,देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 11:15 PM
8वें वेतन आयोग: सरकारी कर्मचारियों की मौज या झटका? मनजीत सिंह पटेल के इस खुलासे ने मचा दी खलबली, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 10:30 PM














