

PM Modi And PM Andy Burnham Strategic Partnership: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यूनाइटेड किंगडम के नए प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम से फोन पर बातचीत कर उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने पर बधाई दी और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं के बीच हुई इस वार्ता में भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देश तकनीक, नवाचार, रक्षा, सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, शिक्षा और लोगों के बीच आपसी संपर्क जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग को नई गति देंगे।
बातचीत के दौरान हाल ही में लागू भारत-यूके कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक एंड ट्रेड एग्रीमेंट (सीईटीए) से मिलने वाले व्यापार और निवेश के अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने पर भी सहमति बनी। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर बातचीत की जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह समझौता दोनों देशों के लोगों की समृद्धि और बेहतर जीवन स्तर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उल्लेखनीय है कि एंडी बर्नहैम ने कीर स्टार्मर के पद छोड़ने के बाद यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री का पद संभाला है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अपने पहले संबोधन में राजनीतिक स्थिरता बहाल करने, शासन व्यवस्था में सुधार लाने और जनता का भरोसा फिर से मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई थी।
इस वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में लागू हुए भारत-यूके कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक एंड ट्रेड एग्रीमेंट से मिलने वाले अवसरों का लाभ उठाने पर भी चर्चा की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम से बात करके खुशी हुई। उन्हें यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री का पद संभालने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।'
पीएम मोदी ने बताया कि इस वार्ता के दौरान हमने सहमति जताई कि तकनीक, नवाचार, रक्षा, सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, शिक्षा और लोगों के बीच आपसी संपर्कों जैसे कई क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे, और भारत-यूके व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
पीएम ने कहा कि दोनों देशों ने यह सुनिश्चित किया कि साथ मिलकर काम करेंगे ताकि हाल ही में लागू हुए भारत-यूके कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक एंड ट्रेड एग्रीमेंट से मिलने वाले व्यापार और निवेश के अवसरों का पूरा लाभ उठाया जा सके। इससे दोनों देशों के लोगों की समृद्धि और बेहतर जीवन में मदद मिलेगी।
स्टार्मर ने 22 जून को लेबर नेता पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि नए नेता के चुने जाने तक वह प्रधानमंत्री पद पर बने रहेंगे। कीर स्टार्मर के औपचारिक रूप से पद छोड़ने के बाद तय प्रक्रिया के तहत एंडी बर्नहैम को पार्टी का नया नेता चुना गया था। बर्नहैम को लेबर पार्टी के 379 सांसदों का समर्थन मिला था। वे तय संख्या तक पहुंचने वाले एकमात्र उम्मीदवार थे।
ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम ने पदभार संभालने के बाद अपने पहले संबोधन में देश में राजनीतिक स्थिरता बहाल करने और शासन व्यवस्था में व्यापक बदलाव लाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में बार-बार प्रधानमंत्री बदलने से लोगों का राजनीति पर भरोसा कमजोर हुआ है और अब नेताओं को बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
--आईएएनएस