Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 22 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सोनम वांगचुक मेदांता अस्पताल में भर्ती, CJP चीफ अभिजीत दिपके ने अनशन खत्म करने की की अपील

Sonam Wangchuk hunger strike: नीट पेपर लीक मामले में अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। CJP चीफ अभिजीत दिपके ने उनसे अनशन समाप्त करने की अपील की है।

  • Written By: करुणा नंद शाहवाल
Updated On: Jul 22, 2026 | 04:37 PM

सोनम वांगचुक के साथ अभिजीत दिपके (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

CJP Abhijit Dipke To Sonam Wangchuk End Hunger Strike: नीट पेपक लीक के मामले को लेकर छात्रों के समर्थन में पिछले 25 दिनों से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से कॅाकरोच जनता पार्टी के चीफ़ अभिजीत दिपके ने करते हुए कहा कि वो आज अपना अनशन खत्म कर दें।

दिपके आगे कहा की हम छात्रों के हित में चलाए जा रहें आंदोलन को खत्म नहीं करेंगे। यह आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान आगे कहा की सोन सर के अनशन का आज 25वां दिन है। 25 दिन से खाना ना खाने के वजह से उनके जिवन को बहुत बड़ा खतरा है।

We request @Wangchuk66 sir to end his hunger strike. The country needs him, and his life is far too precious to be put at further risk. The peaceful protest at Jantar Mantar will continue until our demands are met. pic.twitter.com/rCfygpuCH6 — Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) July 22, 2026

सम्बंधित ख़बरें

CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO

इनसे अच्छे तो अंग्रेज थे, राहुल गांधी के PM आवास के बाहर प्रदर्शन पर ऐसा क्यों बोले उद्धव ठाकरे

12 साल में शिक्षा बजट आधा, गडकरी के मंत्रालय का तीन गुना बढ़ा आवंटन; रामचंद्र गुहा ने मोदी सरकार पर उठाए सवाल

छात्रों पर पुलिस की बर्बरता पर HC सख्त, मोदी सरकार को भेजा नोटिस, CCTV और बॉडी कैम फुटेज नहीं होंगे डिलीट

आंदोलन मे देश की बदनामी न हो- दीपके

सीजेपी चीफ़ अभीजीत दिपके ने कहा कि “हमारा शान्तिपूर्ण प्रदर्शन इसी से आगे बढ़ेगा हमारे जितने भी सपोर्टर्स हैं उनसे मेरा निवेदन है कि आप सब लोग इसी तरह अपना शांतिपूर्ण प्रदर्शन को जारी रखें।

हम कुछ भी ऐसे गलत कार्य नहीं करेंगें जिससे जिससे हमारे इस प्रोटेस्ट से और देश की बदनामी हो। यह प्रदर्शन आगे भी शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ता रहेगा। जो लोग भी गलत नारे लगा रहे हैं या गलत कर रहे हैं वो हमारे प्रोटेस्ट का न कभी हिस्सा थे और न कभी हिस्सा हो सकते हैं।”

मैं नहीं चाहता कि सोनम सर को कुछ हो- CJP दीपके

अभिजीत दिपके ने एक वीडियो मैसेज के माध्यम से कहा, “मैं नहीं चाहता कि सोनम सर को कुछ हो जाए। इसलिए मैं सोनम वांगचुक सर से रिक्वेस्ट करता हूं कि वो अपना भूख हड़ताल तोड़ दें और हम इस आंदोलन को आगे भी जारी रखेंगे।

मैं ये भरोसा दिलाता हूं कि अगर सोनम सर अपना हंगर स्ट्राइक तोड़ भी देंगे तो उसके बाद भी हम अपना प्रोटेस्ट आगे लेकर जाएंगे और तब तक पीछे नहीं हटेंगे जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते।”

ये भी पढ़ें- बेटे की चिंता है, पर पीछे नहीं हटने देंगे; संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता का बयान

गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं वांगचुक

बता दें नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चलाए जा रहे इस आंदोलन में सोनम वांगकचुक को भूख हड़ताल पर रहते हुए 20 दिन हो गया था। वांगचुक को लंबी भूख हड़ताल के कारण उनकी सेहत और ‘दिल्ली उच्च न्यायालय’ के निर्देशों पर बेहतर इलाज और सतत निगरानी के लिए 21 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल से गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया है। बता दें कि उनकी पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने दिल्ली उच्च न्यायालय में गुहार लगाई थी और निजी अस्पताल मेदांता में भर्ती कराने की बात कही थी।

Cjp protest sonam wangchuk breaking hunger strike medanta hospital

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 22, 2026 | 04:37 PM

Topics:  

  • Cockroach Janta Party
  • Delhi
  • India
  • NEET Paper Leak
  • Sonam Wangchuk
  • Students Protest

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.