12 साल में शिक्षा बजट आधा, गडकरी के मंत्रालय का तीन गुना बढ़ा आवंटन; रामचंद्र गुहा ने मोदी सरकार पर उठाए सवाल
Education Budget In Modi Government: छात्र आंदोलन के बीच इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने शिक्षा बजट को लेकर मोदी सरकार पर सवाल उठाए। एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होने बजटीय हिस्सेदारी घटने का दावा किया।
- Written By: अमन मौर्या
दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Ramachandra Guha On CJP Protest: देश की राजधानी दिल्ली में नीट पेपर लीक मामले को लेकर पिछले कई दिनों से प्रदर्शन हो रहा है। एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को पुलिस द्वारा धरना स्थल से उठाकर अस्पलात ले जाने के बाद छात्रों का यह प्रदर्शन और भड़क गया। कॉकरोच जनता पार्टी की अपील पर शुरू हुआ यह विरोध प्रदर्शन अब और बड़ा हो गया है। प्रदर्शन कर रहे छात्र अब सिर्फ नीट पेपर लीक मामले तक ही सीमित नहीं हैं।
इससे आगे बढ़कर छात्रों की मांग अब देश की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग तक पहुंच गई है। इस बीच अब प्रसिद्ध इतिहासकार और लेखक रामचंद्र गुहा ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक रिपोर्ट शेयर किया और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के बजट आवंटन और शिक्षा नीति पर सवाल खड़े किए हैं।
केंद्र सरकार की प्राथमिकता पर उठ रहे सवाल
इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने अपने एक्स एक्स हैंडल पर इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट शेयर की है। इस रिपोर्ट के हवाले से उन्होंने दावा किया है कि केंद्र की भाजपा सरकार में पिछले 12 साल के दौरान केंद्रीय बजट आवंटन में शिक्षा मंत्रालय का बजट लगभग आधा हो गया है। वहीं, नितिन गडकरी के मंत्रालय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की हिस्सेदारी बढ़कर करीब तीन गुना हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
सोनम वांगचुक मेदांता अस्पताल में भर्ती, CJP चीफ अभिजीत दिपके ने अनशन खत्म करने की की अपील
CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
इनसे अच्छे तो अंग्रेज थे, राहुल गांधी के PM आवास के बाहर प्रदर्शन पर ऐसा क्यों बोले उद्धव ठाकरे
सरकार जंतर-मंतर आए तभी होगी बात…CJP की दो टूक, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े छात्र
12 सालों में शिक्षा मंत्रालय के बजट में भारी गिरावट
रामचंद्र गुहा ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट मं लिखा कि CJP विरोध प्रदर्शनों के संदर्भ में इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में बताए गए ये आंकड़े अहम हैं। उन्होंने लिखा कि जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, केंद्रीय बजट में शिक्षा मंत्रालय का हिस्सा लगभग आधा हो गया है। उन्होंने बताया कि 2013-14 में 4.6% से घटकर शिक्षा मंत्रालय का बजट 2025-26 में घटकर 2.5% हो गया है। गुहा द्वारा शेयर की गई यह रिपोर्ट शिक्षा मंत्रालय पर केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही प्राथमिकता पर सवाल उठने लगे हैं।
In the context of the CJP protests, these figures quoted by @ieuditmisra are telling: Since Narendra Modi became Prime Minister, the share of the Education Ministry in the Union Budget has fallen by almost half, from 4.6% in 2013-14 to 2.5% in 2025-26. https://t.co/kC1Go1ZtVf — Ramachandra Guha (@Ram_Guha) July 21, 2026
ये भी पढ़ें- Monsoon Session: महिला सांसद पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, TMC सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र से निलंबित
तीन गुना बढ़ा सड़क परिवहन मंत्रालय का बजट
रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को शिक्षा मंत्रालय पर ज्यादा तरजीह मिली है। इस दौरान सड़क परिवहन मंत्रालय का बजटीय हिस्सा करीब तीन गुना तक बढ़ा है। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय की बजटीय हिस्सेदारी काफी समय से लगभग स्थिर बनी हुई है। उसमें कोई बड़ा परिवर्तन नहीं देखा गया।
