-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Chhattisgarh Society Sent A Notice Worth Crores To Navjot Singh Sidhu In The Prescription Case
नवजोत सिंह सिद्धू को ‘नुस्खा’ देना पड़ा महंगा, छत्तीसगढ़ की इस सोसाइटी ने भेजा करोड़ों का नोटिस
- Written By: दीपिका पाल
कैंसर को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू के नुस्खा देने के बाद कई लोगों ने सही माना तो किसी ने इस नुस्खे पर आपत्ति जताई है। कैंसर का इलाज बताने के रूप में नींबू पानी, कच्ची हल्दी और दालचीनी का सेवन करने की सलाह पर उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने उन्हें 860 करोड़ रुपए का नोटिस भेजा है।

नवजोत सिंह सिद्धू (सौ.सोशल मीडिया)
रायपुर: दुनियाभर में कई बड़ी बीमारियां है इसमें ही कैंसर की बीमारी सबसे बड़ी बीमारी है। हाल ही के कुछ दिन पहले पूर्व क्रिकेटर और नेता नवजोत सिद्धू का कैंसर को लेकर घरेलू नुस्खा सामने आया था उन्होंने नींबू-हल्दी के सेवन से कैंसर के ठीक होने की बात कही थी। इस बात को सही कह पाना अब सिद्धू के लिए महंगा पड़ गया है उनके नुस्खे पर छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने लेटर लिखकर 860 करोड़ रुपए का नोटिस भेजा है।
कैंसर के आयुर्वेदिक नुस्खे पर नोटिस
आपको बताते चलें कि, कैंसर को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू के नुस्खा देने के बाद कई लोगों ने सही माना तो किसी ने इस नुस्खे पर आपत्ति जताई है। कैंसर का इलाज बताने के रूप में नींबू पानी, कच्ची हल्दी और दालचीनी का सेवन करने की सलाह पर उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने उन्हें 860 करोड़ रुपए का नोटिस भेजा है साथ ही बताया कि, वे इस मामले में माफी मांग लें।
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
मप्र-छग के बीच 26 साल पुराना DR विवाद सुलझाने की पहल, मध्य प्रदेश ने भेजा ‘स्थायी सहमति’ का प्रस्ताव
कुर्सी का वो अंदरूनी खेल जिसने कई बार उजाड़े कांग्रेस के बसे-बसाए सियासी किले, नई नहीं है CM की गद्दी की लड़ाई
कमरे में लटके मिले पति-पत्नी, बिस्तर पर पड़े थे मासूम…दुर्ग में दिल दहला देने वाली घटना, मंजर देख कांप उठे लोग
Mohan Yadav Amit Shah Meeting: मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल हुए सीएम डॉ. यादव; बस्तर की कला को सराहा
इसे लेकर सोसायटी के संयोजक डॉ. कुलदीप सोलंकी ने कहा कि, नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू का 40 दिन में कैंसर की चौथी स्टेज को सही करने का दावा किया है यह बेबुनियाद है लोगों का ऐसे में एलोपेथी दवाइयों से भरोसा उठ सकता है जबकि यह दवाईयां कारगर होती है।
कैंसर मरीज हो रहे भ्रमित
आपको बताते चलें कि, नवजोत सिंह सिद्धू के मामले में छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी डॉक्टर सोलंकी ने कहा कि सोसाइटी ने लीगल नोटिस भेजकर सात दिनों के भीतर इलाज के दस्तावेज पेश करने और माफी मांगने की मांग की है। इसके अलावा इस मामले में 100 मिलियन डॉलर यानी कि 850 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति का दावा भी जारी किया गया है।
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
इसके अलावा सोसायटी की मांग है कि, सिद्धू इसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर इस पर स्पष्टीकरण दें, क्योंकि इससे बाकी कैंसर मरीज भ्रमित हो रहे हैं। सिद्धू के कथनों पर भरोसा कर अपने जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं।
नवजोत सिंह सिद्धू ने बताया था ये नुस्खा
बता दें कि, कुछ दिन पहले ही नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रेसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा था कि अब मेरी पत्नी (नवजोत कौर) कैंसर से आजाद हो गई हैं। कैंसर को लेकर डॉक्टर ने कम चांस ही दिए थे। जहां पर प्रेस कॉन्फ्रेंस पर जोर देते हुए कहा कि यह प्रेस वार्ता इसलिए भी जरूरी है ताकि मैं आप लोगों से साझा कर सकूं कि कैसे नवजोत चालीस दिन में कैंसर से जंग जीतकर वापस आ गईं। इसके लिए लाइफस्टाइल में बदलाव कर नीम-हल्दी और नींबू का सेवन किया जिससे राहत मिली है। इसके अलावा टाटा मेमोरियल अस्पताल के पूर्व और वर्तमान के मिलाकर कुल 262 कैंसर विशेषज्ञों द्वारा हस्ताक्षरित बयान में कहा गया है कि सिद्धू ने अपने दावे के समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं किया है।
Chhattisgarh society sent a notice worth crores to navjot singh sidhu in the prescription case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
7 लाख के बजट में खरीदें ऑटोमैटिक कार, ट्रैफिक में नहीं होगी क्लच-गियर की टेंशन, ये 5 मॉडल हैं बेस्ट
Jul 10, 2026 | 04:45 AMAaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














