- Hindi News »
- India »
- Chandigarh Bulldozer Action Video 40 Year Old 116 Shops Demolished
1985 में बनी अवैध मार्केट पर चला बुलडोजर, तोड़ी गईं 100 से अधिक दुकानें- VIDEO
Chandigarh Illegal Furniture Market Demolished: चंडीगढ़ की अवैध फर्नीचर मार्केट को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। SDM खुशप्रीत कौर ने बताया कि हम उन्हें समय-समय पर अल्टीमेटम देते रहे हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला

अवैध मार्केट पर चला बुलडोजर(Image- Social Media)
Chandigarh Illegal Furniture Market Demolished: चंडीगढ़ की सबसे बड़ी फर्नीचर मार्केट पर रविवार को बड़ी कार्रवाई की गई। यह मार्केट 1985 से यहां पर थी। प्रशासन ने सालों से जमी फर्नीचर की लगभग 116 दुकानों पर बुलडोजर चला कर दुकानों को जमींदोज कर दिया। इस दौरान सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही और पूरे इलाके की सड़कों को अस्थायी रूप से बंद कर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया।
प्रशासन ने इस कार्रवाई को सुप्रीम कोर्ट के 2020 के ‘इंदौर डेवलपमेंट अथॉरिटी बनाम मनोहरलाल’ फैसले के तहत अंजाम दिया। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले में साफ तौर पर कहा गया है कि सरकारी जमीन पर अवैध रूप से व्यवसाय करने वालों को अतिक्रमणकारी माना जाएगा। इस फैसले में अदालत ने कहा था कि ऐसे मामलों में उन्हें भूमि आवंटन में कोई प्राथमिकता नहीं दी जाएगी।
#WATCH | Chandigarh: An unauthorised furniture market in Sectors 53 and 54 being demolished in the presence of local administration and Police. The unauthorised market, functioning since 1985, houses 116 shops and occupies approximately 15 acres of agricultural land in Sectors… pic.twitter.com/Zrma0dV91d — ANI (@ANI) July 20, 2025
15 एकड़ जमीन पर था कब्जा
कार्रवाई को लेकर प्रशासन की तरफ से कहा गया कि फर्नीचर मार्केट के दुकानदारों ने करीब 15 एकड़ जमीन पर कब्जा कर रखा था, जिसे वर्ष 2002 में ही अधिगृहीत कर लिया गया था। प्रशासन के अनुसार, 227.22 एकड़ जमीन जिसमें कजहेड़ी, बड़हेड़ी और पलसौरा गांव की भूमि शामिल है। इस जमीन को सेक्टर-53, 54 और 55 के विकास के लिए अधिग्रहित किया गया था। मुआवजा और बढ़ा हुआ मुआवजा भी जमीन मालिकों को पहले ही दिया जा चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Iran ने मार गिराया अमेरिका का सबसे घातक विमान, देसी एयर-डिफेंस सिस्टम से F-35 के उड़ाए परखच्चे, देखें VIDEO
ट्रंप की सरकार में 5 करोड़ डॉलर का घोटाला! अस्पतालों में हो रहा था बड़ा कांड, FBI ने 8 लोगों को किया गिरफ्तार
‘अतिक्रमणकारी नहीं, मेहनतकश लोग’
प्रशासन की इस बुलडोजर कार्रवाई से प्रभावित दुकानदारों ने विरोध जताया है। दुकानदारों का कहना है कि हम 1986 से इस जगह पर कारोबार कर रहे हैं और इसी जमीन पर अपनी आजीविका का निर्माण किया है। उन्होंने करहा कि हम अतिक्रमणकारी नहीं, मेहनतकश लोग हैं। अगर हटाना ही था, तो हमें वैकल्पिक स्थान दिया जाना चाहिए था। मार्केट के दुकानदारों ने प्रशासन से भूमि आवंटन में प्राथमिकता देने की मांग की थी, जिसे एस्टेट ऑफिसर-कम-डीसी ने 9 जनवरी 2025 को ही खारिज कर दिया था।
यह भी पढ़ें- एक घर में 5 लाशें…अहमदाबाद से आई बुराड़ी-पंचकूला जैसी वारदात, मचा हड़कंप
बता दें कि इस कार्रवाई से पहले, प्रशासन ने 22 जून 2024 को सभी दुकानदारों को पहले ही नोटिस जारी किया था, जिसमें उन्हें एक सप्ताह के भीतर दुकानें हटाने का निर्देश दिया गया था। लेकिन, जब मार्केट खाली नहीं हुई, तो रविवार को यह सख्त कार्रवाई की गई।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Chandigarh bulldozer action video 40 year old 116 shops demolished
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 4 April: शनिवार को चमकने वाली है इन 3 राशियों की किस्मत, कुंभ और मेष को मिलेगी खुशखबरी!
Apr 04, 2026 | 12:05 AMIPL 2026 में पंजाब किंग्स ने चेपॉक का किला किया ध्वस्त, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से रौंदा
Apr 03, 2026 | 11:25 PM‘जाइए सजना’ पर तबला कवर ने मचाई धूम, 40 लाख से ज्यादा लोग हुए दीवाने
Apr 03, 2026 | 10:44 PMडायबिटीज के लिए ही नहीं, जामुन में हैं कई औषधीय गुण
Apr 03, 2026 | 10:37 PMमस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PMकैसे करें बॉडी को डिटॉक्स? यहां जानिए आयुर्वेद के 6 असरदार उपाय, हफ़्ते भर में नज़र आएगा फ़र्क
Apr 03, 2026 | 10:26 PMAAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PMवीडियो गैलरी

दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM












