- Hindi News »
- India »
- Cbi Summons Sameer Wankhede Asks Him To Appear On May 24 For Questioning
CBI ने समीर वानखेड़े को भेजा समन, 24 मई को पूछताछ के लिए बुलाया
- Written By: शुभम सोनडवले

समीर वानखेड़े (फ़ाइल फोटो)
मुंबई. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मुंबई पूर्व नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के पूर्व जोनल निदेशक समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) को फिर से समन जारी किया है। CBI ने वानखेड़े को 24 मई को पेश होने के लिए कहा है। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryana Khan) को कथित तौर पर ड्रग्स मामले में फंसाने और कथित तौर पर रिश्वत मांगने के मामले में सीबीआई उनसे पूछताछ करेगी। एजेंसी पहले ही वानखेड़े से दो बार पूछताछ कर चुकी है।
बॉम्बे हाई कोर्ट ने सोमवार को कोर्डेलिया क्रूज ड्रग भंडाफोड़ मामले में सीबीआई द्वारा दर्ज एक प्राथमिकी में वानखेड़े के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई से अंतरिम राहत को 8 जून तक बढ़ा दिया और उन्हें मामले के संबंध में मीडिया से बातचीत करने के लिए रोक दिया।
Maharashtra | CBI summons former Mumbai NCB Zonal Director Sameer Wankhede to appear before CBI on May 24. CBI will interrogate him for allegedly framing Bollywood actor Shah Rukh Khan’s son Aryan Khan in a drugs case & allegedly demanding a bribe. CBI has already interrogated… — ANI (@ANI) May 23, 2023
न्यायमूर्ति अभय आहूजा और न्यायमूर्ति मिलिंद सथाये की अवकाश पीठ ने वानखेड़े को जांच अधिकारी द्वारा बुलाए जाने पर सीबीआई कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा है।
सम्बंधित ख़बरें
शक्तिपीठ महामार्ग पर संग्राम: परभणी में किसानों का ‘रास्ता रोको’, संजय जाधव बोले- जमीन हड़पना बंद करे सरकार
राज्यसभा चुनाव 2026: महाराष्ट्र और बिहार में बढ़ी धड़कनें, 16 मार्च को 17 सीटों पर होगा महामुकाबला
पत्नी को पीटने वाले तालिबानी फरमान पर बोले अबू आजमी, ‘मैं नहीं समझता किसी को मारना चाहिए’
‘शरद पवार न होते तो जल उठता महाराष्ट्र’, बजट सत्र में भास्कर जाधव ने अजित पवार के निधन पर जताया बड़ा संशय
भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के अधिकारी वानखेड़े 2021 में एनसीबी में पदस्थ थे। सीबीआई ने वानखेड़े के खिलाफ आर्यन खान को नहीं फंसाने के लिए 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में हाल में प्राथमिकी दर्ज की थी। सीबीआई ने साजिश रचने और रिश्वत से जुड़े अपराधों के अलावा जबरन वसूली के आरोप से जुड़ी एनसीबी की शिकायत पर वानखेड़े और चार अन्य के खिलाफ हाल में प्राथमिकी दर्ज की थी। आर्यन को तीन अक्टूबर 2021 को कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया था।
हालांकि, आर्यन पर लगे आरोपों को सही साबित करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य पेश करने में मादक पदार्थ रोधी एजेंसी के नाकाम रहने पर बंबई उच्च न्यायालय ने उन्हें तीन हफ्ते बाद जमानत दे दी थी। जांच एजेंसी ने आरोप लगाया था कि एनसीबी, मुंबई क्षेत्र को अक्टूबर 2021 में क्रूज जहाज पर कुछ लोगों के पास मादक पदार्थ होने और उसका सेवन किए जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद उसके (एनसीबी के) कुछ अधिकारियों ने आरोपी को छोड़ने के एवज में रिश्वत की साजिश रची।
Cbi summons sameer wankhede asks him to appear on may 24 for questioning
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत विशेष: विमान यात्रियों को चूहों और कुत्तों से खतरा
Feb 24, 2026 | 07:12 AMHoli 2026: बाजार से रंग खरीदने से पहले पढ़ लें ये खबर! कहीं नकली गुलाल छीन न ले आपके चेहरे का नूर
Feb 24, 2026 | 07:01 AM‘हिम्मतवाला’ से मिली स्टारडम, 200 फिल्मों तक फैला श्रीदेवी का जादू, हुनर से जीता दर्शकों का दिल
Feb 24, 2026 | 06:59 AMआत्मघाती हमले से दहला रूस…मॉस्को में पुलिस की पेट्रोल गाड़ी के पास आतंकी ने खुद को उड़ाया, 1 की मौत
Feb 24, 2026 | 06:57 AMनवभारत निशानेबाज: कांग्रेस के नंगेपन से मोदी हैरान इसे, मानते देश का अपमान
Feb 24, 2026 | 06:55 AMEpstein Files मामला: ब्रिटेन के पूर्व राजदूत पीटर मेंडेलसन गिरफ्तार, सरकार में मची खलबली
Feb 24, 2026 | 06:52 AMक्या आप भी दूसरों को खुश करने में खुद को भूल गए हैं? जानें वो तरीका जो बदल देगा आपकी जिंदगी
Feb 24, 2026 | 06:40 AMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














