- Hindi News »
- India »
- Case Filed Against Person Giving Religious Speech In Tamil Nadu School
तमिलनाडु: स्कूल में धार्मिक स्पीच देने वाले ‘महाविष्णु’ के खिलाफ केस दर्ज, कहा था कि मंत्रों से इलाज संभव
- Written By: राहुल गोस्वामी
तमिलनाडु के सरकारी स्कूल में आध्यात्मिक स्पीच देने वाले स्पीकर महाविष्णु के खिलाफ अब केस दर्ज कर लिया गया है। स्पीकर महाविष्णु ने कहा था कि, हमें पिछले कर्मों की सजा इस जन्म में मिलती है। साथ ही उन्होंने मंत्रों से बीमारी ठीक करने का भी दावा किया था।

(डिज़ाइन -फोटो)
चेन्नई: तमिलनाडु की एक बड़ी खबर के अनुसार यहां के सरकारी स्कूल में आध्यात्मिक स्पीच देने वाले स्पीकर महाविष्णु के खिलाफ अब केस दर्ज कर लिया गया है। स्पीकर महाविष्णु ने बीते 5 सितंबर को चेन्नई के दो स्कूलों सैदापेट हाई स्कूल और अशोक नगर गर्ल्स हाई स्कूल में एक स्प्रिचुअल अवेकनिंग क्लास आयोजित की थी।
मिली जानकारी के अनुसार ये स्पीकर परमपोरुल फाउंडेशन (NGO) से जुड़े हैं। उन्होंने जाति, वर्ग, पुण्य, पाप, मंदिर पर स्पीच दी। स्पीकर महाविष्णु ने कहा था कि, हमें पिछले कर्मों की सजा इस जन्म में मिलती है। साथ ही उन्होंने मंत्रों से बीमारी ठीक करने का भी दावा किया था। इस बाबत DYFI और SFI के सदस्यों ने यहां विरोध-प्रदर्शन किया और स्कूल शिक्षा विभाग से सैदापेट और अशोक नगर में सरकारी स्कूलों में ‘आध्यात्मिक जागृति’ कक्षाएं आयोजित करने की अनुमति देने पर सवाल उठाया था।
यहां पढ़ें – आज भारत दौरे पर आ रहे अबु धाबी के क्राउन प्रिंस, भारत-UAE के रणनीतिक संबंध और होंगे मजबूत
सम्बंधित ख़बरें
कब लागू होगी 200 युनिट फ्री बिजली योजना? तमिलनाडु सरकार ने किया ऐलान, 1 करोड़ जनता को मिलेगा लाभ
तमिलनाडु में हुआ कैबिनेट विस्तार, TVK और कांग्रेस के 23 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, देखें VIDEO
तमिलनाडु कैबिनेट विस्तार: सीएम विजय की सिफारिश पर राज्यपाल ने 23 नए मंत्रियों को दी मंजूरी, देखें लिस्ट
दो बार थोड़े ही मरूंगा…जब सुरक्षा की चेतावनी पर राजीव गांधी ने हंसकर दिया था यह जवाब, पहले भी हुआ था हमला
जानकारी दें कि तमिलनाडु में एक प्रेरक एवं आध्यात्मिक वक्ता महाविष्णु ने शिक्षक दिवस पर कर्म और पुनर्जन्म पर अपनी टिप्पणी से विवाद खड़ा कर दिया और कथित तौर पर बच्चों को जीवन में उनके संघर्ष के लिए जिम्मेदार ठहराया था। तब विवाद बढ़ने पर बीते शनिवार को राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री अंबिल महेश पोय्यामोझी ने आश्वासन दिया था कि यहां एक सरकारी स्कूल में दिए गए विवादास्पद भाषण के लिए वक्ता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
At a Govt School in Chennai … pic.twitter.com/LqAXqdmDH4 — KS / Karthigaichelvan S (@karthickselvaa) September 5, 2024
वहीं DYFI और SFIके सदस्यों ने यहां विरोध-प्रदर्शन किया और स्कूल शिक्षा विभाग से सैदापेट और अशोक नगर में सरकारी स्कूलों में ‘आध्यात्मिक जागृति’ कक्षाएं आयोजित करने की अनुमति देने पर सवाल उठाया। प्रदर्शनकारियों ने वक्ता महाविष्णु के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जो एक गैर सरकारी संगठन ‘परमपोरुल फाउंडेशन’ चलाते हैं।
इधर महाविष्णु को भाषण देने के लिए आमंत्रित करने वाले दो सरकारी स्कूलों को भी आलोचना का सामना करना पड़ा, क्योंकि उनके स्कूल परिसर में बच्चों पर दोष मढ़ा गया और एक दिव्यांग शिक्षक से बदसलूकी की गई, जिसने वक्ता की धार्मिक टिप्पणियों के लिए उनसे बहस की थी।
यहां पढ़ें – लखनऊ बिल्डिंग हादसे में अब तक 8 की मौत, 28 घायल, रात से चल रहा रेस्क्यू
जानकारी दें कि स्पीकर महाविष्णु ने अपने भाषण में गुरुकुलों को व्यवस्थित रूप से नष्ट करने के लिए अंग्रेजों को दोषी ठहराया और दावा किया था कि कुछ मंत्रों के जाप से कोई व्यक्ति अग्नि वर्षा करा सकता है, बीमारियां ठीक कर सकता है और यहां तक कि उड़ सकता है।
इस बाबत सोसल मिडीया में वायरल हुए एक वीडियो में उन्हें यह कहते सुना जा सकता है, ‘‘ये सभी चीजें हमारे पूर्वजों द्वारा धर्मग्रंथों में लिखी गई थीं, लेकिन अंग्रेजों ने उन्हें मिटा दिया।” उन्होंने कहा था, ‘‘यदि ईश्वर दयालु होता, तो सभी लोग जन्म से ही समान होने चाहिए थे। कोई अमीर या गरीब, अपराधी या नायक पैदा होता है। ऐसा भेद क्यों? आपको यह जीवन आपके पिछले जन्म के कर्मों के आधार पर मिला है।”
वहीं महाविष्णु की टिप्पणियों पर एक शिक्षक ने आपत्ति जताई थी और कहा कि उन्हें स्कूल परिसर में आध्यात्मिक प्रवचन के लिए नहीं बल्कि एक प्रेरक वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है। इस पर महाविष्णु की शिक्षक के साथ तीखी बहस भी हुई थी। विवाद के बीच, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने कहा कि वह पिछले तीन वर्षों से कई कार्यक्रमों में शिक्षा के महत्व और वैज्ञानिक सोच विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दे रहे हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Case filed against person giving religious speech in tamil nadu school
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














