-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Canadian Prime Minister Trudeau And Delegation Leave For Home After Technical Fault Of Plane Is Fixed
कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो स्वदेश रवाना; प्लेन में खराबी के बाद भारत ने ऑफर किया था VIP विमान, लेकिन…
- Written By: किर्तेश ढोबले

Justin Trudeau
नई दिल्ली: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और उनका प्रतिनिधिमंडल उनके विमान में आई तकनीकी खराबी ठीक कर दिये जाने के बाद मंगलवार अपराह्न यहां से रवाना हो गए। शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे ट्रूडो को रविवार को रवाना होना था, लेकिन विमान में तकनीकी समस्या के कारण वह दो दिनों तक फंसे रहे। मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया कि विमान ने आज अपराह्न करीब एक बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरी।
मीडिया ख़बरों की मानें तो, भारत सरकार ने ट्रूडो और उनके प्रतिनिधिमंडल को कनाडा लौटने के लिए एयर इंडिया वन विमान की पेशकश की थी, लेकिन कनाडा की ओर से मना कर दिया गया। कनाडा प्रशासन ने कहा कि वे कनाडा से अपने विमान के आने का इंतजार करेंगे।
केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ट्रूडो को विदा करने के लिए हवाईअड्डे पर मौजूद थे। मंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और सरकार में मेरे सहयोगियों की ओर से, मैं कनाडा के माननीय प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को जी20 शिखर सम्मेलन में उनकी उपस्थिति के लिए धन्यवाद देने के वास्ते आज हवाई अड्डे पर था और उन्हें तथा उनके प्रतिनिधिमंडल को सुरक्षित घर वापसी की शुभकामनाएं दीं।”
सम्बंधित ख़बरें
Toronto Festival Shooting: कनाडा के स्ट्रीट फेस्टिवल में अंधाधुंध फायरिंग, दो लोगों की मौत
Erdogan NATO Gift: NATO समिट में एर्दोगान का अनोखा गिफ्ट! तोहफा देखकर ब्रिटेन और कनाडा PM के उड़े होश
Nijjar Murder: निज्जर हत्याकांड में भारत को क्लीन चिट, अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खुलासा
Operation Hard Ball: लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, 24 लोग किए गए गिरफ्तार
On behalf of PM @narendramodi Ji and my colleagues in govt, I was at the airport today to thank Mr. Justin Trudeau, Hon’ble Prime Minister of Canada @JustinTrudeau for his presence at the #G20Summit and wished him and his entourage a safe trip back home. 🇮🇳 🇨🇦 pic.twitter.com/8gEg694YCs — Rajeev Chandrasekhar 🇮🇳(Modiyude Kutumbam) (@Rajeev_GoI) September 12, 2023
उद्यमिता, कौशल विकास, इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री ने ट्रूडो के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि विमान को उड़ान भरने की मंजूरी दे दी गई है। ट्रूडो और उनका प्रतिनिधिमंडल रविवार को जी20 शिखर सम्मेलन के बाद दिल्ली से रवाना होने वाला था, लेकिन विमान में तकनीकी खराबी के कारण वे यहीं फंस गए।
बयान में कहा गया, “विमान की तकनीकी समस्या का समाधान हो गया है। विमान को उड़ान भरने की मंजूरी दे दी गई है। कनाडाई प्रतिनिधिमंडल के आज अपराह्न प्रस्थान करने की उम्मीद है।” प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार को कहा था कि कनाडाई सशस्त्र बल प्रतिनिधिमंडल की रवानगी के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास जारी रखेंगे। उसने कहा था, “स्थिति के बारे में हम आपको नियमित रूप से अवगत कराते रहेंगे। उनकी नवीनतम जानकारी के मुताबिक मंगलवार अपराह्न तक संभावित प्रस्थान की उम्मीद है।” (एजेंसी)
Canadian prime minister trudeau and delegation leave for home after technical fault of plane is fixed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM














