-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Canadian Pm Justin Trudeau Stuck India Due To Plane Breakdown
विमान खराब होने से भारत में ही फंसे हैं कनाडाई PM जस्टिन ट्रूडो, जानें कब लौटेंगे अपने देश
- Written By: साक्षी सिंह

नई दिल्ली: जी-20 समिट के समापन के बाद भी कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (PM Justin Trudeau) और उनके प्रतिनिधिमंडल तीन दिन से भारत में रुके हुए हैं। हालांकि कनाडाई प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, जस्टिन ट्रूडो और उनके प्रतिनिधिमंडल को भारत से वापस ले जाने के लिए एक बैकअप विमान CFC002 आ रहा है।
जी-20 समिट के समापन के तीन दिन बाद भी भारत क्यों रूके कनाडाई PM
जी-20 समिट में भाग लेने के बाद कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और उनके प्रतिनिधिमंडल भी स्वदेश लौटने वाले थे , लेकिन उड़ान से पहले जांच के दौरान उनके जहाज में तकनीकी खराबी सामने आई, जिसके कारण कनाडाई सशस्त्र बलों ने विमान एयरबस CFC001 को उड़ान भरने से रोक दिया। कनाडाई प्रधानमंत्री कार्यालय (Canadian Prime Minister Office) की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, जस्टिन ट्रूडो और उनके प्रतिनिधिमंडल को भारत से वापस ले जाने के लिए एक बैकअप विमान CFC002 आ रहा है।
जस्टिन ट्रूडो आज भर सकते हैं स्वदेश वापसी की उड़ान
कनाडा के न्यूज वेबसाइट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया है कि नई दिल्ली में रुके विमान CFC001 में आई खराबी को ठीक करने के लिए एक टेक्नीशियन बैकअप प्लेन में स्पेयर पार्ट के साथ आ रहा हैं। अगर वह स्पेयर पार्ट काम करता है और विमान ठीक हो जाता है तो कनाडाई प्रधानमंत्री और उनके प्रतिनिधिमंडल मंगलवार यानी आज देर दोपहर के बाद ही कनाडा के लिए उड़ान भरेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
G-20 Summit: साउथ अफ्रीका पहुंचे PM मोदी, हुआ भव्य स्वागत, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री से की मुलाकात
ब्राजील में जी-20 सम्मेलन: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं ग्लोबल संस्थाओं में सुधार
जी-20 शिखर सम्मेलन के बाद PM मोदी जाएंगे गुयाना, 1968 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा
ब्राजील में जी-20 से पहले दिखी पीएम मोदी व लूला डी सिल्वा की जुगलबंदी, सामने आया वीडियो
कई बार आ चुकी है ट्रूडो के विमान में खराबी
हालांकि, ट्रूडो के विमान में खराबी यह कोई नई बात और पहली बार नहीं है । इससे पहले भी कई बार विमान में खराबी के कारण ट्रूडो और उनके प्रतिनिधिमंडल को इस तरह की परिस्थिति का सामना करना पड़ा है।
कब-कब ट्रूडो के विमान में आई खराबी?
- अक्टूबर 2016 में भी ट्रूडो के विमान में कुछ तकनीकी खराबी आ गईं थी और उड़ान भरने के आधे घंटे बाद ही वापस ओटावा लौटना पड़ा था। उस वक्त जस्टिन ट्रूडो कनाडा- युरोप संघ व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए बेल्जियम जा रहे थे।
- अक्टूबर 2019 में ट्रूडो का VIP विमान हैंगर पर लाए जाने के दौरान एक दीवार से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। रॉयल कैनेडियन एयर फोर्स के मुताबिक, इस दुर्घटना में जहाज के नोज और दाहिने इंजन को काफी क्षति हुई, जिसके कारण विमान कई महीनों तक सर्विस से बाहर रहा।
- सितंबर 2023 में ट्रुडो भारत में हुए G 20 समिट में शामिल होने आए थे। 10 सितंबर को जब G 20 समिट के समापन के बाद जस्टिन ट्रूडो और उनके प्रतिनिधिमंडल भी स्वदेश लौटने वाले थे , लेकिन उड़ान से पहले जांच के दौरान उनके जहाज में तकनीकी खराबी सामने आई और अब तीन दिन से वह भारत में ही रुके हैं।
Canadian pm justin trudeau stuck india due to plane breakdown
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM














