- Hindi News »
- India »
- Bjp Veteran Makhanlal Sarkar Reaping Rewards My Honesty Appeals Pm Modi For Bengal
माखनलाल सरकार की इच्छा पूरी करेंगे पीएम मोदी! बोले- ईमानदारी का मिला फल, कर दी ये बड़ी अपील
Makhanlal Sarkar Appeal PM Modi: बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण में मंच पर पीएम मोदी ने माखनलाल सरकार के पैर छू कर आशीर्वाद लिया था। उन्होंने पीएम मोदी से ये बड़ी अपील की है।
- Written By: प्रिया जैस

माखनलाल सरकार (सौजन्य-सोशल मीडिया)
BJP Makhanlal Sarkar: 9 मई को पश्चिम बंगाल में BJP सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के सबसे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में से एक, माखनलाल सरकार को सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद लिया था।
सिलिगुड़ी से भारतीय जनता पार्टी के बंगाल में सबसे वरिष्ठ नेता ने अपनी एक इच्छा जाहिर की है। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत से माखनलाल सरकार बेहद खुश है। शपथ ग्रहण समारोह के मंच पर पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए सम्मान पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता माखनलाल सरकार ने कहा मुझे अपनी ईमानदारी का फल मिल रहा है।
माखनलाल सरकार की इच्छा
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सामने अपनी एक इच्छा रखी। उन्होंने कहा कि मेरी हमेशा यही इच्छा रही है कि पश्चिम बंगाल में विकास हो, युवाओं को अच्छी शिक्षा मिले और राज्य के लोगों को रोज़गार की तलाश में बाहर न जाना पड़े। अब, सरकार को राज्य के विकास के लिए काम करना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बड़ी कामयाबी: यूपी और बिहार से 3 शार्पशूटर गिरफ्तार, यूपीआई पेमेंट ने खोला राज!
ममता की BJP के खिलाफ एकजुटता की अपील पर कांग्रेस-वामपंथियों का इनकार, बोले- ‘अपराधियों के साथ गठबंधन नहीं’
लोकतंत्र में पुलिस और एजेंसी की जगह नहीं! I-PAC के खिलाफ रिजू दत्ता के बयान पर बंगाल BJP अध्यक्ष ने दिया जवाब
अमृत महोत्सव से महकेगी सोमनाथ नगरी… 11 तीर्थों के पवित्र जल से होगा कुंभाभिषेकम, पीएम मोदी बनेंगे साक्षी
#WATCH | Siliguri, West Bengal | PM Modi felicitated and took blessings of Makhanlal Sarkar, one of the most senior workers of the BJP in West Bengal, during the swearing-in ceremony of the BJP government in West Bengal on 9th May BJP veteran worker Makhanlal Sarkar says, “…I… pic.twitter.com/QZpKIEvhg6 — ANI (@ANI) May 11, 2026
पीएम मोदी ने मंच पर किया था सम्मान
आपको जानकारी दें, कि बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में माखनलाल सरकार भी एक अहम भूमिका में नजर आए थे। बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने शॉल भेंटकर उनका सम्मान किया था। साथ ही उन्हें गले लगाया और पैर छू कर आशीर्वाद लिया।
कौन है माखनलाल सरकार?
जब भारतीय जनता पार्टी की स्थापना भी नहीं हुई थी। तब से माखनलाल सरकार पार्टी की विचारधारा से जुड़े रहे है। उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ मिलकर काम किया था। 1952 में, माखनलाल सरकार को कश्मीर में तब गिरफ्तार किया गया था जब वे वहां भारतीय तिरंगा फहराने के आंदोलन के दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ होने के कारण उन्हें गिरफ्तार किया गया था।
यह भी पढ़ें – लोकतंत्र में पुलिस और एजेंसी की जगह नहीं! I-PAC के खिलाफ रिजू दत्ता के बयान पर बंगाल BJP अध्यक्ष ने दिया जवाब
98 साल की आयु में, माखनलाल सरकार आजादी के बाद के भारत में राष्ट्रवादी आंदोलन से जुड़े शुरुआती जमीनी स्तर के लोगों में से एक हैं। 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के बाद, उन्हें पश्चिम दिनाजपुर, जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग जिलों के लिए संगठनात्मक समन्वयक नियुक्त किया गया। यहां सिर्फ एक साल के भीतर, उन्होंने लगभग 10,000 लोगों को पार्टी में शामिल करने में सफलता हासिल की थी।
1981 के बाद से, उन्होंने लगातार 7 सालों तक जिला अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। उस समय, इसे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जाता था, क्योंकि भाजपा नेता आमतौर पर दो साल से अधिक एक ही संगठनात्मक पद पर नहीं रहते थे।
Bjp veteran makhanlal sarkar reaping rewards my honesty appeals pm modi for bengal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
माखनलाल सरकार की इच्छा पूरी करेंगे पीएम मोदी! बोले- ईमानदारी का मिला फल, कर दी ये बड़ी अपील
May 11, 2026 | 09:57 AMकम बारिश की आशंका के बीच सरकार अलर्ट, महाराष्ट्र में पेयजल संकट से निपटने की तैयारी तेज
May 11, 2026 | 09:51 AMचंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बड़ी कामयाबी: यूपी और बिहार से 3 शार्पशूटर गिरफ्तार, यूपीआई पेमेंट ने खोला राज!
May 11, 2026 | 09:51 AMShare Market Crash: ट्रंप के एक फैसले ने भारतीय बाजार में मचाई तबाही, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा टूटा
May 11, 2026 | 09:44 AMइंदौर में आइसक्रीम फैक्ट्रियों पर छापा, हर जगह गंदगी और अव्यवस्था, खाद्य सुरक्षा विभाग ने सीज की यूनिट
May 11, 2026 | 09:41 AMयवतमाल में मुंबई क्राइम ब्रांच की दबिश, मनी लॉन्ड्रिंग जांच से वणी में सनसनी, पूछताछ के लिए 2 युवकों हिरासत
May 11, 2026 | 09:38 AMमुंबई बीएमसी बजट के बाद नगरसेवकों पर निधि की बारिश, भाजपा नेताओं को करोड़ों का अतिरिक्त फंड
May 11, 2026 | 09:33 AMवीडियो गैलरी

CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM
तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बनें विजय थलापति, शपथ ग्रहण में राहुल गांधी समेत तमाम सुपरस्टार्स हुए शामिल-VIDEO
May 10, 2026 | 01:39 PM
सुवेंदु अधिकारी के CM बनने पर मौलाना रजवी ने बांग्लादेश को दिखाया आईना, कहा- जम्हूरियत हमारा निजी मामला
May 10, 2026 | 12:22 PM
देश का सब कुछ बेच रही है भाजपा… डिंपल यादव का मोदी सरकार के निजीकरण और महिला सुरक्षा पर जोरदार हमला
May 10, 2026 | 11:56 AM
ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM













