भरे मंच पर पीएम मोदी ने किसके पैर छुए? कौन हैं वो बुजुर्ग जिनसे मिनटों गले लगे रहे प्रधानमंत्री, जानें सब कुछ

PM Narendra Modi Felicitates Makhanlal Sarkar: सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में सिलिगुड़ी से भारतीय जनता पार्टी के सबसे पुराने कार्यकर्ता का सम्मान किया।
PM Narendra Modi Felicitates Makhanlal Sarkar
माखनलाल सरकार के गले लगे पीएम मोदी (सौजन्य-एक्स)
Published on: 
Updated on: 

Who is Makhanlal Sarkar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में सिलिगुड़ी से भारतीय जनता पार्टी के सबसे पुराने कार्यकर्ता का सम्मान किया। कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के सबसे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में से एक माखनलाल सरकार का अभिनंदन किया और उनका आशीर्वाद लिया।

1952 में, माखनलाल सरकार को कश्मीर में तब गिरफ्तार किया गया था जब वे वहां भारतीय तिरंगा फहराने के आंदोलन के दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ होने के कारण उन्हें गिरफ्तार किया गया था। 98 साल की आयु में, माखनलाल सरकार आज़ादी के बाद के भारत में राष्ट्रवादी आंदोलन से जुड़े शुरुआती ज़मीनी स्तर के लोगों में से एक हैं।

पीएम मोदी ने मंच पर माखनलाल सरकार के छुए पैर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उन्होंने माखनलाल सरकार के पैर छुए और अभिवादन किया।

कौन है माखनलाल सरकार?

1980 में भाजपा की स्थापना के बाद, उन्हें पश्चिम दिनाजपुर, जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग जिलों के लिए संगठनात्मक समन्वयक नियुक्त किया गया। सिर्फ एक साल के अंदर, वह लगभग 10,000 लोगों को पार्टी में लाने में सफल रहे।

1981 के बाद से, उन्होंने लगातार सात वर्षों तक जिला अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। उस समय, इसे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जाता था, क्योंकि भाजपा नेता आमतौर पर दो साल से अधिक एक ही संगठनात्मक पद पर नहीं रहते थे।

पश्चिम बंगाल में शपथ ग्रहण समारोह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंचे थे। ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचने के बाद उन्होंने0 मुख्यमंत्री पद के लिए नामित सुवेंदु अधिकारी और बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य के साथ खुली जीप में सवार होकर वहां जनता का अभिवादन किया। इस दौरान पूरा ब्रिगेड परेड ग्राउंड भगवा रंग में सजा हुआ था।

पश्चिम बंगाल में आज (9, मई) को शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 5 अन्य मंत्रियों ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। इनके साथ ही दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनीय, क्षुदीराम टुडू और निसिथ प्रमाणिक ने मंत्री पद की शपथ ली।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com