अमृत महोत्सव से महकेगी सोमनाथ नगरी... 11 तीर्थों के पवित्र जल से होगा कुंभाभिषेकम, पीएम मोदी बनेंगे साक्षी

Somnath Amrit Mahotsav: पीएम मोदी आज सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक आजोयन सोमनाथ अमृत महोत्सव में शामिल होंगे। मंदिर के भव्य शिखर कलश पर पहली बार 11 पवित्र तीर्थों के जल से कुंभाभिषेकम किया जाएगा।
The City of Somnath to be Imbued with the Spirit of the Amrit Mahotsav... Kumbhabhishekam to be Performed with Holy Waters from 11 Pilgrimage Sites; PM Modi to Bear Witness.
सोमनाथ मंदिर में पीएम मोदी (फाइल फोटो)
Updated on

PM Modi Somnath Temple Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन राज्यों के दौरे पर हैं। आज वह गुजरात में रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी सोमनाथ मंदिर में होने वाले ऐतिहासिक आयोजन सोमनाथ अमृत महोत्सव में शामिल होंगे। सोमनाथ मंदिर के भव्य शिखर कलश पर पहली बार 11 पवित्र तीर्थों के जल से कुंभाभिषेकम किया जाएगा। कलश का वजन 760 किलोग्राम है। कलश की क्षमता 1100 लीटर की है। इस पूरी संरचना का वजन 1860 किलोग्राम है। यह विशाल और तकनीकी रूप से उन्नत कलश इंजीनियरिंग का अद्भुत उदाहरण है। पांच फुट ऊंचे इस पात्र को क्रेन की सहायता से मंदिर के शिखर तक पहुंचाया जाएगा। रविवार को इसका पूर्वाभ्यास भी किया गया।

उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा

कार्यक्रम के मद्देनजर गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने तैयारियों की समीक्षा की। पीएम मोदी यहां रोड शो और जनसभा भी करेंगे। उपमुख्यमंत्री ने सोमनाथ मंदिर में व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। पीएम मोदी के गुजरात पहुंचने पर उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जामनगर पहुंच गए हैं। जामनगर में समाज के हर वर्ग और समुदाय के लोग प्रधानमंत्री के भव्य स्वागत की तैयारी में जुटे हैं।

2000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

पीएम के दौरे पर प्रशासन की तैयारियों पर जूनागढ़ रेंज के डीआईजी राजेंद्र सिंह चुडासमा ने मीडिया से बताया कि सोमनाथ अमृत पर्व के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी यहां आ रहे हैं। उस संदर्भ में 2000 से ज्यादा पुलिसकर्मी, वन कर्मी, होमगार्ड और सभी अधिकारियों को तैनात किया गया है। पूरा इलाका हमारी निगरानी में है। श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो, इसके हिसाब से हमने पूरा आयोजन किया है।

देशभर के कलाकार देंगे प्रस्तुति

सोमनाथ अमृत ​​महोत्सव के लिए प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से पहले विभिन्न राज्यों के 200 से अधिक पारंपरिक ढोल वादकों ने भगवा रंग की वेशभूषा में ढोल और शहनाई की जीवंत प्रस्तुतियां दीं। एक नृत्यांगना ने कहा, हम बहुत उत्साहित हैं कि प्रधानमंत्री मोदी हमसे मिलने आ रहे हैं। हम उनका स्वागत करेंगे, जिसका हमने आज अभ्यास किया है। वहीं, जामनगर के लाल बंगले में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पश्चिम बंगाल और देश के अन्य राज्यों से आए लोग लाल बंगला सर्कल पर बड़ी संख्या में मौजूद थे। पारंपरिक वेशभूषा, देशभक्ति के नारों और सांस्कृतिक रंगों से पूरा वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा।

ये हस्तियां होंगी शामिल

पीएम मोदी के कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु भी कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सोमनाथ मंदिर को फूलों से सजाया गया है। कल मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की उपस्थिति में कलश के कुंभाभिषेक का रिहर्सल किया गया। साथ ही सुरक्षा के विशेष इंतजाम भी किए गए हैं।

पहली बार हो रहा कुंभाभिषेक

शिखर कुंभाभिषेक का आयोजन दक्षिण भारत में प्रचलन में है। उत्तर भारत में यह पहली बार हो रहा है। बता दें कि दक्षिण भारत में मंदिरों में शिखर कुंभाभिषेक का आयोजन हर 10-12 साल में किया जाता है, लेकिन सोमनाथ में यह पहली बार हो रहा है। इससे यह कार्यक्रम और विशेष हो जाता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com