- Hindi News »
- India »
- Bjp Membership Campaign Begins Today Pm Modi Will Inaugurate The Organisation Festival
BJP के ‘सदस्यता अभियान’ का आज से आगाज, PM मोदी सदस्यता ग्रहण कर संगठन पर्व का करेंगे शुभारंभ
बीजेपी के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आज शाम पांच बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में संगठन पर्व का शुभारंभ किया जाएगा। जिसका लाइव प्रसारण भी होगा। इस कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे।
- Written By: शानू शर्मा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सौ.सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशभर में संगठन पर्व का आयोजन किया जा रहा है। आज शाम बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। जिसके बाद देशभर में संगठन पर्व सदस्यता अभियान का शुभारंभ होगा।
बीजेपी के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आज शाम पांच बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में संगठन पर्व का शुभारंभ किया जाएगा। जिसका लाइव प्रसारण भी होगा।
BJP का संदेश
भाजपा के इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी के सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर किया है। इस पोस्ट में पीएम मोदी की तस्वीर लगी है। जिसमें उन्होंने कहा, “मैं एक ऐसा छोटा आदमी हूं जो छोटे लोगों के लिए कुछ बड़ा करना चाहता हूं।” आगे लिखा है, दो सितंबर से शुरू हो रहे भाजपा के सदस्यता अभियान से जुड़ें। 88000024 नंबर पर मिस्ड कॉल करें, सदस्य बनें।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक विधान परिषद सीट पर महायुति में टकराव के संकेत; शिंदे गुट और भाजपा दोनों ने ठोका उम्मीदवारी का दावा
51,000 युवाओं को मिलेगी नौकरी, 19वें रोजगार मेला में नियुक्ति पत्र बांटेंगे PM मोदी, देखें मंत्रालयों की लिस्ट
वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो आज से भारत यात्रा पर, क्वाड मीटिंग में होंगे शामिल
धमकियों से सहमा PM मोदी का ‘झालमुड़ी वाला’, दुकान के बाहर CRPF तैनात, पाकिस्तान-बांग्लादेश से आ रहे कॉल
नितिन गडकरी की अपील
इस खास दिन लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, “2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेतागण भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। मुझे इस बात का अभिमान है कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। देश को सुखी, समृद्ध और संपन्न बनाना, आतंक व भ्रष्टाचार से मुक्त करना और देश को विश्वगुरु बनाना, यही हमारा उद्देश्य है।”
यह भी पढ़ें- आज से महाराष्ट्र के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति मुर्मू, इन कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा
कोई वर्ग छूट न जाए
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर वर्ग के व्यक्तियों से शामिल होने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा,”आज से प्रारंभ हो रहा भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान व्यक्ति को Nation First की भावना, जनसेवा के संकल्प, अंत्योदय के प्रण और ‘विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के विजन के साथ जोड़ने का आंदोलन है।
आइए, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा प्रदत्त ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ मंत्र को आत्मसात कर भारतीय जनता पार्टी के हम सभी कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और प्रतिबद्धता से इस राष्ट्रीय कार्य को सफल बनाएं। ध्यान रहे, कोई घर, कोई व्यक्ति, कोई वर्ग छूटने न पाए।”
Bjp membership campaign begins today pm modi will inaugurate the organisation festival
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ivanka Trump Assassination: इवांका ट्रंप को मारने की फिराक में था ईरानी आतंकी अल-सादी, साजिश का बड़ा पर्दाफास
May 23, 2026 | 08:35 AMनागपुर में पुरानी रंजिश में खूनी खेल, नंदनवन में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या; शहर में दहशत
May 23, 2026 | 08:34 AMYavatmal जिले में महावितरण के अधीक्षक अभियंता प्रवीण दरोली का तबादला, बढ़ती शिकायतों के बाद कार्रवाई
May 23, 2026 | 08:29 AMचंद्रपुर में ताडोबा बफर जोन में आतंक मचाने वाला बाघ T-83 आखिरकार पिंजरे में कैद; ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
May 23, 2026 | 08:29 AMNCERT की किताबों से अब गायब होंगे कार्टून? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी के बाद छिड़ा बड़ा संग्राम
May 23, 2026 | 08:25 AMनागपुर में रिश्तों का कत्ल: 20 हजार रुपए के विवाद में नाती ने नानी की बेरहमी से की हत्या
May 23, 2026 | 08:21 AMनासिक विधान परिषद सीट पर महायुति में टकराव के संकेत; शिंदे गुट और भाजपा दोनों ने ठोका उम्मीदवारी का दावा
May 23, 2026 | 08:03 AMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM













