-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Birthday Special Know Interesting Fact About Manmohan Singh
जन्मदिन विशेष: आर्थिक सुधार और ‘एक्सीडेंटल पीएम’ ही नहीं इस बात के लिए भी मशहूर हैं मनमोहन सिंह
- Written By: अभिषेक सिंह
आज यानी गुरुवार 26 सितंबर 2024 को देश के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का जन्मदिन है। वह 92 साल के हो चुके हैं। मनमोहन सिंह की गिनती कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में होती है। आर्थिक सुधारों और दो बार देश के पीएम रहने के अलावा आज हम उनके बारे में एक ऐसा तथ्य आपको बताने जा रहे हैं जिससे आप शायद ही वाकिफ होंगे।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह (सोर्स-सोशल मीडिया)
नवभारत डेस्क: आज यानी गुरुवार 26 सितंबर 2024 को देश के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का जन्मदिन है। वह 92 साल के हो चुके हैं। मनमोहन सिंह की गिनती कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में होती है। वह 2004 से 2014 तक यूपीए सरकार में देश के प्रधानमंत्री रहे। मनमोहन सिंह अर्थशास्त्री, शिक्षाविद और नौकरशाह भी रहे हैं। 1991 से 1996 तक वह नरसिम्हा राव सरकार में वित्त मंत्री रहे। इसके अलावा मनमोहन सिंह के बारे में एक और चौंकाने वाला तथ्य है जिसके बारे में शायद ही आप जानते होंगे।
आर्थिक सुधारों के सूत्रधार माने जाने वाले 91 वर्षीय मनमोहन सिंह 1991 से 2024 तक राज्यसभा के सदस्य रहे। मनमोहन सिंह पहली बार 1991 में राज्यसभा के लिए चुने गए थे। इसके बाद वह 1995, 2001, 2007 और 2013 में दोबारा चुने गए। 1998 से 2004 तक केंद्र में बीजेपी की सरकार थी, तब मनमोहन सिंह राज्यसभा में विपक्ष के नेता थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मनमोहन सिंह ने भी लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई थी। हालांकि, वे जीतने में सफल नहीं हुए।
यह भी पढ़ें:- जयंती विशेष: वो महिला क्रांतिकारी जिसने सबसे पहले फहराया था भारतीय ध्वज, कहा गया ‘क्रांति की जननी’
सम्बंधित ख़बरें
जबलपुर: मालवीय चौक विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का एसपी ऑफिस घेराव; थाना प्रभारी पर FIR की मांग
यह देश गांधी का…छात्र आंदोलन के समर्थन में सड़क पर उतरा विपक्ष, गांधी स्मृति पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
भाजपा विधायकों पर फेंके गए अंडे! कर्नाटक राज्यपाल से BJP ने लगाई सुरक्षा की गुहार, कांग्रेस पर साधा निशाना
Explainer: पक्ष-विपक्ष दोनों चर्चा को तैयार… फिर क्यों संसद ठप? जानें छात्रों के मुद्दे पर कहां फंस रहा पेंच
33 साल तक रहे राज्यसभा सांसद
1999 में कांग्रेस ने उन्हें दक्षिण दिल्ली से उम्मीदवार बनाया था। उन्हें भाजपा के विजय कुमार मल्होत्रा के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। उस चुनाव में विजय कुमार मल्होत्रा को 2 लाख 61 हजार 230 वोट मिले थे, जबकि मनमोहन सिंह को 2 लाख 31 हजार 231 वोट मिले थे। तीसरे स्थान पर निर्दलीय मोहम्मद शरीफ रहे थे। इसके बावजूद वह 33 साल तक संसद राज्यसभा सांसद के तौर पर संसद में उपस्थित रहे।
मनमोहन सिंह का सफर
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह 26 सितंबर 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत के एक गांव में जन्मे थे। डॉ. सिंह ने 1948 में पंजाब विश्वविद्यालय से मैट्रिक की परीक्षा पूरी की। उनका शैक्षणिक करियर पंजाब से ब्रिटेन के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय तक गया, जहां उन्होंने 1957 में अर्थशास्त्र में डिग्री हासिल की। मनमोहन सिंह ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से भी डिग्री हासिल की है। 1971 में मनमोहन सिंह आर्थिक सलाहकार के तौर पर भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय में शामिल हुए। इसके तुरंत बाद 1972 में उन्हें वित्त मंत्रालय में चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर नियुक्त किया गया।
यह भी पढ़ें:- जयंती विशेष: पीएम पद ठुकराने वाला वह राजनेता जिसके इर्द-गिर्द घूमती थी देश की सियासत, बच्चे नहीं संभाल पाए विरासत
डॉ. मनमोहन सिंह ने कई सरकारी पदों पर काम किया। इसमें वित्त मंत्रालय में सचिव का पद भी शामिल है। वे योजना आयोग के उपाध्यक्ष भी रहे। वे भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर भी रहे। इतना ही नहीं, वे प्रधानमंत्री के सलाहकार और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष भी रहे। डॉ. मनमोहन सिंह ने 1991 से 1996 के बीच देश के वित्त मंत्री के तौर पर पांच साल बिताए। तब देश इकोनॉमिक क्राइसिस से गुजर रहा था। आर्थिक सुधारों दिशा में उनके योगदान को दुनिया आज भी सलाम करती है।
Birthday special know interesting fact about manmohan singh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Best Time To Eat Curd: दही खाने का सही समय क्या है? जानिए हेल्थ बेनिफिट्स, परहेज और एक्सपर्ट की जरूरी टिप्स
Jul 24, 2026 | 08:39 AMकल्याण में छात्र आंदोलन की गूंज, KDMC आमसभा में हंगामा; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
Jul 24, 2026 | 08:34 AMअनशन खत्म, अब जवाबदेही की शुरुआत… सोनम वांगचुक ने बताईं सरकार के साथ हुई 3 बड़ी डील
Jul 24, 2026 | 08:34 AMबीना जंक्शन पर मां के पास सो रही मासूम को उठा ले गई महिला, पुलिस ने 75 CCTV कैमरों के फुटेज खंगालकर बचाया
Jul 24, 2026 | 08:23 AMजंतर-मंतर पर आधी रात को क्यों बजने लगे ढोल-नगाड़े, CJP के प्रदर्शनकारियों ने जमकर किया डांस; VIDEO आया सामने
Jul 24, 2026 | 08:20 AMमहाराष्ट्र में मानसून का कहर: पालघर में बाढ़ से 1 की मौत, 16 गांव कटे; पुणे समेत कई जिलों में अलर्ट जारी
Jul 24, 2026 | 08:17 AMदेशभर में पुलिस बर्बरता के खिलाफ हल्ला बोल! CJP का बड़ा ऐलान, आज से हर जिले में शुरू होगा राष्ट्रव्यापी आंदोलन
Jul 24, 2026 | 08:12 AMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM














