- Hindi News »
- India »
- Bihar Government Transfers 36 Ias 26 Ips Officers
बिहार सरकार ने 36 IAS, 26 IPS अधिकारियों के किए तबादले
- Written By: शुभम सोनडवले

CM नीतीश कुमार
पटना. बिहार सरकार ने नौकरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए शनिवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 36 और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 26 अधिकारियों के तबादले कर दिये। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि लघु जल संसाधन विभाग के सचिव विनोद सिंह गुंजियाल अब मद्यनिषेध आबकारी एवं पंजीयन विभाग के नये सचिव होंगे। अधिसूचना के अनुसार, निबंधन-सह-आबकारी आयुक्त बी कार्तिकेय धनजी को बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक का प्रभार दिया गया है।
वर्तमान में सारण निगम आयुक्त के पद पर तैनात संजय कुमार उपाध्याय अब खाद्य उपभोक्ता संरक्षण विभाग के विशेष सचिव का पद संभालेंगे। राज्य परिवहन आयुक्त सीमा त्रिपाठी कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की नयी विशेष सचिव होंगी। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम (बीएसटीडीसी) के प्रबंध निदेशक कंवल तनुज पर्यावरण और वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव का कार्यभार संभालेंगे।
अधिसूचना के अनुसार, राम शंकर को शिवहर का नया जिलाधिकारी और दिनेश कुमार को पश्चिम चंपारण का डीएम नियुक्त किया गया है। आलोक रंजन घोष को कृषि निदेशक नियुक्त किया गया है। आईपीएस अधिकारियों में पुष्कर आनंद को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीएसएपी), बोधगया और हिमांशु शंकर त्रिवेदी को बीएसएपी, जमुई का कमांडेंट नियुक्त किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर AC बस, दरोगा और कैदी समेत 5 की मौत
तुकाराम मुंढे का फिर हुआ तबादला, ट्रांसफर की सिल्वर जुबली; जानें अब तक हुए तबादलों का पूरा सफर
जन्म दर के मामले में देश के ये 6 राज्य हैं सबसे आगे, दिल्ली की रैंक जानकर हो जाएंगे हैरान
पटना हाईकोर्ट को मिलेगी पहली महिला चीफ जस्टिस, जानें कौन हैं सिक्किम की बेटी मीनाक्षी मदन राय
पटना के यातायात पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनिल कुमार को इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (ईआरएसएस), पटना के एसपी का प्रभार दिया गया है। सीतामढ़ी के एसपी हर किशोर बीएसएपी, पटना के नये कमांडेंट होंगे। अधिसूचना में कहा गया है कि बीएसएपी, सुपौल के कमांडेंट रवि रंजन कुमार को वैशाली का नया एसपी नियुक्त किया गया है। (एजेंसी)
Bihar government transfers 36 ias 26 ips officers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Gondia में जनगणना टीमों का विरोध, शिक्षकों को गांव में घुसने पर मिली धमकियां
May 26, 2026 | 09:02 AMDivyanka Tripathi: प्रेग्नेंसी ग्लो में दिखीं दिव्यांका त्रिपाठी, शेयर किया विवेक दहिया के साथ खूबसूरत पल
May 26, 2026 | 09:01 AMमुंबई के चर्नी रोड में बनेगा ओपन साइंस पार्क, मुख्यमंत्री फडणवीस ने की घोषणा
May 26, 2026 | 09:00 AMधुले में सनसनीखेज हत्याकांड; अवैध संबंध के शक में युवक की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
May 26, 2026 | 08:58 AM10 दिन में चौथा झटका मिडिल ईस्ट तनाव का असर? नागपुर में ईंधन कीमतों से बढ़ी टेंशन
May 26, 2026 | 08:53 AMRussia Threat: रूस ने यूक्रेन को दी बड़े हमले की चेतावनी, कीव पर हमले का खतरा, नागरिकों से शहर छोड़ने की अपील
May 26, 2026 | 08:51 AMमानसून से पहले बीएमसी का बड़ा फैसला, 191 करोड़ रुपये में आधुनिक ड्रेनेज मशीनें खरीदी जाएंगी
May 26, 2026 | 08:47 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














