मुंबई के चर्नी रोड में बनेगा ओपन साइंस पार्क, मुख्यमंत्री फडणवीस ने की घोषणा

Mumbai Charni Road: मुंबई के चर्नी रोड स्थित महाराष्ट्र राज्य जवाहर बाल भवन परिसर में ओपन साइंस पार्क बनाया जाएगा। नई इमारत में कला, नृत्य और विज्ञान से जुड़ी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
Mumbai Charni Road Open Science Park
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और दादा भुसे (सौ. एक्स )
Published on
Updated on

Mumbai Charni Road Open Science Park: मुंबई के चर्नी रोड स्थित महाराष्ट्र राज्य जवाहर बाल भवन के कैंपस में 'ओपन साइंस पार्क' बनाया जाएगा। यह घोषणा सोमवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की।

मुख्यमंत्री ने बाल भवन की नवर्निमित इमारत का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, स्कूली शिक्षा मंत्री दादाजी भुसे, कौशल विकास मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा, महापौर रितु तावड़े सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

सर्वांगीण विकास में मिलेगी मदद

इस मौके पर, सर जे जे आर्ट कॉलेज और महाराष्ट्र स्टेट जवाहर बाल भवन के बीच एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग साइन किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महापौर रितु तावड़े को मनपा स्कूलों के ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को इस सेंटर से जोड़ने की पहल करनी चाहिए। इससे छात्रों के सर्वांगीण विकास में मदद मिलेगी।

हर साल 1 लाख छात्रों को ट्रेनिंग

स्कूली शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने बताया कि यह इंस्टीट्यूशन 4 से 16 साल के बच्चों की इमैजिनेशन और क्रिएटिविटी को स्कोप देने के लिए लगातार काम कर रहा है। नई बिल्डिंग के तल मंजिल पर एक स्टेट-ऑफ-द-आर्ट ऑडिटोरियम और एक वेल-इक्विप्ड लाइब्रेरी बनाई गई है।

पहली मंजिल पर डांस हॉल, ड्रामा रूम और संगीत रूम है। दूसरी मंजिल पर छात्रों के प्रदर्शन के लिए एक प्लेटफॉर्म, स्कल्पचर और पेंटिंग हॉल बनाए गए हैं। बिल्डिंग में 100 छात्रों की क्षमता वाले तीन ऑडिटोरियम हैं। एक समय में 500 छात्र अलग-अलग आर्ट की ट्रेनिंग ले सकते हैं। एक साल में लगभग 1 लाख छात्रों ट्रेनिंग और मार्गदर्शन ले पाएंगे। स्कूली शिक्षा विभाग राज्य के हर जिले में एक बाल भवन शुरू करना चाहता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com