- Hindi News »
- India »
- Bahujan Lok Dal Merges With Nitish Kumars Jdu
बिहार में नीतीश कुमार ने कर दिया बड़ा ‘खेला’, बहुजन लोकदल का JDU में हुआ विलय
बिहार के चुनावी मौसम में सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा खेला किया है। वीर अब्दुल हमीद की जयंती पर बहुजन लोकदल का जनता दल यूनाइटेड में विलय हो गया है।
- Written By: Saurabh Pal

जेडीयू नेताओं के साथ बहुजन लोकदल का नेतृत्व (फोटो-सोशल मीडिया)
पटना: बिहार में चुनाव से पहले सियासी खेला जारी है। बहुजन लोकदल पार्टी का नीतीश कुमार की पार्टी जदयू में विलय हो गया है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने तारकिब अंसारी और उनके कई साथियों को पार्टी में शामिल किया। जदयू ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी।
जदयू ने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि तारकिब आलम अंसारी ने अपने समर्थकों के साथ जदयू की सदस्यता ली है। दरअसल, जदयू कार्यालय में मंगलवार को एक कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में बहुजन लोकदल का जदयू में विलय हुआ।
अब्दुल हमीद की जयंती पर बहुजन लोकदल का जदयू में विलय
सम्बंधित ख़बरें
सम्राट कैबिनेट निशांत कुमार की होगी एंट्री! मंत्रिमंडल में शामिल होंगे नए चेहरे, बिहार में सियासी हलचल तेज
Bihar Road Accident: सारण में भीषण सड़क हादसा; पिकअप वैन पलटने से 4 ऑर्केस्ट्रा कर्मियों की दर्दनाक मौत
प्रोजेक्ट फ्रीडम या डेडलॉक? कितना सफल होगा ट्रंप का नया अभियान, शुरू होते ही संकट के बादलों से घिरा मिशन
गन्ने की कीमतों में भारी उछाल से सेमीकंडक्टर पर मेगा प्लान तक…मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
जदयू ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बहुजन लोकदल अब औपचारिक रूप से जदयू का हिस्सा बन गया है। स्वतंत्रता सेनानी अब्दुल कय्यूम अंसारी और परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद की जयंती पर यह विलय हुआ। तारकिब आलम अंसारी ने अपने कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ जदयू की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सलीम परवेज ने की और संचालन गुलाम गौस राईन ने किया। इस मौके पर ‘नीतीश कुमार जिंदाबाद’ के नारे लगे।
स्वतंत्रता संग्राम के महानायक अब्दुल क़य्यूम अंसारी एवं परमवीर चक्र से सम्मानित अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद जी की जयंती के अवसर पर बहुजन लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब तरकीब आलम अंसारी ने अपने अनेक पदाधिकारियों एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जद (यू) प्रदेश कार्यालय में पार्टी की… pic.twitter.com/kDRsVJHLPi — Janata Dal (United) (@Jduonline) July 1, 2025
संसद की सुरक्षा चूक मामले में 2 आरोपियों को जमानत, दिल्ली न छोड़ने की शर्त
उमेश कुशवाहा ने दिलाई पार्टी की सदस्यता
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने तारकिब आलम अंसारी और उनके साथियों को पार्टी की सदस्यता दी। तारकिब अंसारी ने इस अवसर पर नीतीश कुमार के समर्थन में नारे लगाए। मंगलवार को जदयू कार्यालय में अब्दुल कय्यूम अंसारी और अब्दुल हमीद की जयंती मनाई गई। इसके बाद जदयू नेताओं ने मुस्लिम नेताओं का स्वागत किया और उन्हें पार्टी में शामिल किया।
-एजेंसी इनपुट के साथ
Bahujan lok dal merges with nitish kumars jdu
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में व्यावसायिक गैस सिलेंडर में ₹993 की बढ़ोतरी: बाजार में हड़कंप, कालाबाजारी की आशंका गहराई
May 06, 2026 | 03:09 PMLeopard Captured Sakoli: 5 वर्षीय बच्ची पर हमला करने वाला तेंदुआ पकड़ा गया, विर्शी क्षेत्र में दहशत खत्म
May 06, 2026 | 03:09 PMबुरहानपुर में उद्योगपतियों से मिले सीएम मोहन यादव, कहा- हर परिस्थिति में व्यापारियों के साथ है सरकार
May 06, 2026 | 02:56 PMनागपुर सहित महाराष्ट्र में आपूर्ति विभाग के ज्यादातर पद खाली, गरीबों तक अनाज पहुंचने में संकट
May 06, 2026 | 02:56 PMममता बनर्जी का फैसला सही, इस्तीफा देने की जरूरत नहीं’, संजय राउत ने उद्धव ठाकरे मामले का दिया हवाला
May 06, 2026 | 02:55 PMBhandara-Gondia MP: सांसद डॉ. प्रशांत पडोले के 2 साल बेमिसाल; संसद में 100% उपस्थिति और विकास कार्यों की झड़ी
May 06, 2026 | 02:46 PMनसरापुर कांड में बड़ा अपडेट, आरोपी को आधी रात गांव ले गई पुणे पुलिस और फिर…
May 06, 2026 | 02:45 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM














