-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Baba Siddique Murder Case Two Arrested From Up Bahraich
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: मुंबई पुलिस की ‘योगी’ के राज्य में छापेमारी, बहराइच से 2 गिरफ्तार
- Written By: राहुल गोस्वामी
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की जांच करते-करते मुंबई पुलिस UP के बहराइच जा पहुंची है। पुलिस ने यहां से हत्या के आरोपी धर्मराज कश्यप के दो रिश्तेदारों हरीश और अनुराग कश्यप को अपनी हिरासत में लिया है।

बाबा सिद्दीकी (सोर्स: सोशल मीडिया)
बहराइच: जहां एक तरफ NCP नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की जांच करते-करते मुंबई पुलिस उत्तर प्रदेश के बहराइच जा पहुंची है। वहीं पुलिस ने आज यहां हत्या के आरोपी धर्मराज कश्यप के दो रिश्तेदारों हरीश और अनुराग कश्यप को अपनी हिरासत में लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मुंबई क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल की संयुक्त टीम ने आज बहराइच के गण्डारा क्षेत्र में छापेमारी की और यहां से इन दोनों को हिरासत में लिया। बताया गया कि यह दोनों ही बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल आरोपियों के साथ मिलकर कबाड़ का बड़ा कारोबार करते थे। मुंबई पुलिस का दावा है कि इन दोनों युवकों से अहम जानकारी मिल सकती है।
यहां पढ़ें – बहराइच हिंसा: CM योगी से मिलने पहुंचा पीड़ित परिवार, परिजन करेंगें न्याय की मांग
सम्बंधित ख़बरें
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में बड़ी काईवाई, मुंबई पुलिस ने सुरक्षा गार्ड श्याम सोनवणे को किया बर्खास्त
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव, एनसीपी ने जीशान सिद्दीकी को बनाया उम्मीदवार, नामांकन दाखिल करने विधानसभा पहुंचे
बाबा सिद्दीकी मर्डर केस: 27 आरोपियों पर MCOCA के तहत आरोप तय, अब खुलेगा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कच्चा चिट्ठा?
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में ‘पहली’ जमानत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने आरोपी आकाशदीप सिंह को दी बड़ी राहत!
उधर पुलिस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में वांछित तीसरे हमलावर की तलाश में अब मध्यप्रदेश के उज्जैन और खंडवा में पूजा स्थलों पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है। बताया गया कि मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए हमलावरों ने पूछताछ में बताया है कि वे कुछ धार्मिक स्थलों पर गए थे। उन्होंने कहा कि इस बात की संभावना है कि फरार होने के दौरान आरोपी फिर से इन ही स्थानों पर जा सकते हैं।
जानकारी दें कि बाबा सिद्दिकी हत्याकांड में पुलिस ने अब तक तीन संदिग्धों-हरियाणा निवासी गुरमेल बलजीत सिंह, उत्तर प्रदेश निवासी धर्मराज राजेश कश्यप और पुणे निवासी ‘सह-साजिशकर्ता’ प्रवीण लोनकर को गिरफ्तार किया है। संदिग्ध ‘हैंडलर’ मोहम्मद जिशान अख्तर भी मामले में वांछित है।
यहां पढ़ें – आज होगा महाराष्ट्र-झारखंड की चुनाव तारीखों का ऐलान
पुलिस की मानें तो पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश पुणे में रची गई थी और हमलावरों (शूटर) को लक्ष्य की पहचान के लिए एक तस्वीर और एक ‘फ्लेक्स बैनर’ मुहैया कराया गया था। इस साजिश को कई बैठकों के बाद अंतिम रूप दिया गया। वहीं योजना के सफल क्रियान्वयन पर भारी भरकम भुगतान का वादा किया गया और शूटरों को 50,000 रुपये की अग्रिम राशि दी गई थी। सिद्दीकी पर छह राउंड गोलियां चलाई गईं थीं, जिनमें से दो गोलियां उनकी छाती पर लगीं थीं। यह घटना बीते शनिवार रात 9:15 से 9:30 बजे के बीच निर्मल नगर में बाबा सिद्दीकी के विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर हुई थी। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Baba siddique murder case two arrested from up bahraich
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














