-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Election Commission Of India To Announce The Schedule For General Election To Legislative Assembly Maharashtra And Jharkhand
आज होगा महाराष्ट्र-झारखंड की चुनाव तारीखों का ऐलान, दोपहर 3.30 बजे EC की प्रेस कांफ्रेंस
- Written By: राहुल गोस्वामी
महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव को लेकर मिली एक बड़ी अपडेट के मुताबीक आज चुनाव आयोग महाराष्ट्र और झारखंड के चुनावों को लेकर 3.30 बजे तारीखों का ऐलान करने जा रहा है।

आज होगा महाराष्ट्र-झारखंड की चुनाव तारीखों का ऐलान
नई दिल्ली: महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव को लेकर मिली एक बड़ी अपडेट के मुताबीक आज चुनाव आयोग महाराष्ट्र और झारखंड के चुनावों को लेकर 3.30 बजे तारीखों का ऐलान करने जा रहा है। इस बाबत चुनाव आयोग ने एक पत्र जारी कर बताया है कि राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में आज दोपहर 3.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस होगी, जिसमें चुनावों की तारीख और मतगणना की तिथि का भी ऐलान होगा।
जानकारी दें कि 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल आगामी 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है, जिसका साफ मतलब है कि चुनाव प्रक्रिया उससे पहले पूरी होनी है। वहीं 81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा का कार्यकाल आगामी 5 जनवरी, 2025 को समाप्त होने जा रहा है।
Election Commission of India to announce the schedule for General Election to Legislative Assemblies of Maharashtra and Jharkhand 2024. ECI to hold a press conference at 3:30 PM today. pic.twitter.com/yehIR0qUsm — ANI (@ANI) October 15, 2024
रिकार्ड्स को देखें तो महाराष्ट्र में बीते दो बार (2014 और 2019) से एक फेज में ही चुनाव हुआ है। जहां 2014 में सभी 288 सीटों पर 15 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी। वहीं 2019 में यहां 30 नवंबर को एक ही फेज में मतदान हुआ था।
यहां पढ़ें – कौन है असली NCP का मालिक, सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर के 23 पार्षदों पर लटकी अयोग्यता की तलवार, चुनावी शिकायतों की फाइलें फिर से खुलेंगी
नासिक में मतदाता सूची पुनरीक्षण से पहले BLA नियुक्ति में सुस्ती, चुनावी तैयारियों पर उठे सवाल
वर्धा में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित, 30 जून से घर-घर जाएंगे बीएलओ; 1.53 लाख वोटरों का मैपिंग शेष
लोकसभा चुनाव 2029 के लिए नई EVM की जरूरत, चुनाव आयोग ने मोदी सरकार से मांगा ₹500 करोड़ का फंड
वहीं झारखंड की बात करें तो बीते दो विधानसभा चुनाव में यहां पांच-पांच फेज में वोटिंग का ही ट्रेंड दिखा है। 2014 में 25 नवंबर, 2 दिसंबर, 9 दिसंबर, 14 दिसंबर और 20 दिसंबर को यहां वोटिंग हुई थी। वहीं 2019 में 30 नवंबर, 7 दिसंबर, 12 दिसंबर, 16 दिसंबर और 20 दिसंबर को यहां पांच फेज में मतदान हुआ था।
जानकारी दें कि, महाराष्ट्र के सत्तारूढ़ गठबंधन ‘महायुति’ में BJP,शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल हैं। वहीं इस गठबंधन का मुकाबला इस बार महा विकास अघाड़ी से होगा, जिसमें कांग्रेस और शरद पवार के नेतृत्व वाली NCP (एनसीपी-एसपी) और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) शामिल हैं।
यहां पढ़ें – कल जम्मू-कश्मीर CM पद की शपथ लेंगे उमर अब्दुल्ला
इसी तरह झारखंड की बात करें तो सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) इंडिया गठबंधन का ही हिस्सा है। वहीं इस बार इंडिया गठबंधन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के खिलाफ चुनाव लड़ेगा। बता दें कि NDA में BJP के अलावा ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) और जनता दल (यूनाइटेड) भी प्रमुख रुप से शामिल हैं।
ऐसा भी कहा जा रहा है कि निर्वाचन आयोग दो विधानसभा चुनावों के अलावा, तीन लोकसभा और कम से कम 47 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की भी घोषणा कर सकता है, जो विभिन्न कारणों से रिक्त हैं। दरअसल लोकसभा की जो 3 सीटें रिक्त हैं उनमें केरल में वायनाड, महाराष्ट्र में नांदेड़ और पश्चिम बंगाल में बशीरहाट सीट शामिल है।
वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में वायनाड और रायबरेली सीट से जीत दर्ज की थी। राहुल ने तब वायनाड सीट खाली कर दी थी और रायबरेली सीट को बरकरार रखा था। नांदेड़ सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले कांग्रेस सांसद वसंत चव्हाण और बशीरहाट सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले तृणमूल कांग्रेस के सांसद हाजी शेख नुरुल इस्लाम के हाल में निधन के बाद इन सीटों पर चुनाव कराना अब आवश्यक हो गया है। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Election commission of india to announce the schedule for general election to legislative assembly maharashtra and jharkhand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में यूनिफॉर्म योजना में नहीं चलेगा घटिया कपड़ा! होगी लैब जांच, सीईओ ओमकार पवार का बड़ा फैसला
Jul 12, 2026 | 11:04 AMदतिया उपचुनाव: उमंग सिंघार का बीजेपी पर हमला, बोले- दतिया की सड़कों पर दिख गई भाजपा की गुटबाजी
Jul 12, 2026 | 11:02 AM3 साल की बैंक रिपोर्ट और CCTV फुटेज.. बद्रीनाथ मंदिर दान चोरी मामले में SIT की जांच तेज, 5 गवाहों के बयान दर्ज
Jul 12, 2026 | 10:57 AMमहाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज: मातोश्री में उद्धव ठाकरे से मिले एकनाथ खड़से; गुलाबराव पाटिल ने कसा तीखा तंज
Jul 12, 2026 | 10:56 AMGold-Silver Rate Today: ईरान अमेरिका तनाव के बीच सोना और चांदी हुआ महंगा, जानिए आज का ताजा भाव
Jul 12, 2026 | 10:50 AMचंद्रपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 51 मामलों में जब्त 66 लाख रुपये से अधिक का गांजा, एमडी और हेरोइन नष्ट
Jul 12, 2026 | 10:48 AMदतिया उपचुनाव:नाराजगी के बीच BJP ने दिया एकजुटता का संदेश, मोहन यादव, हेमंत खंडेलवाल और नरोत्तम मिश्रा की बैठक
Jul 12, 2026 | 10:46 AMवीडियो गैलरी

राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM














