-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Bahraich Violence Cm Yogi Will Meet The Family Of The Deceased Youth Family Demands Justice
बहराइच हिंसा: CM योगी से मिलने पहुंचा पीड़ित परिवार, परिजन करेंगे न्याय की मांग
- Written By: राहुल गोस्वामी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहराइच जिले में बीते दो दिन पहले हुई सांप्रदायिक हिंसा में मारे गए 22 वर्षीय युवक के परिवार के सदस्यों से मंगलवार को मुलाकात करेंगे।

बहराइच हिंसा: मृतक के परिजनों से मिलेंगे CM योगी
लखनऊ/बहराइच : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहराइच जिले में बीते दो दिन पहले हुई सांप्रदायिक हिंसा में मारे गए 22 वर्षीय युवक के परिवार के सदस्यों से मंगलवार को मुलाकात करेंगें। इस बाबत आज पीड़ित परिवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचा। महसी विधायक सुरेश्वर सिंह के साथ पीड़ित परिवार मुख्यमंत्री आवास पहुंचा है। आज मुख्यमंत्री से मिलकर मृतक राम गोपाल मिश्रा का परिवार कड़ी कार्रवाई की मांग करने वाला है।
इससे पहले महसी से BJP विधायक सुरेश्वर सिंह ने यह जानकारी दी थी कि, महसी तहसील के रेहुआ मंसूर गांव के पास महाराजगंज इलाके में रविवार को भड़की सांप्रदायिक हिंसा में मारे गए युवक राम गोपाल मिश्रा के परिवार के सदस्य मंगलवार को दोपहर में राज्य की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे।
#WATCH | Lucknow: Family members of the deceased of the Bahraich incident reach CM’s residence to meet Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath. pic.twitter.com/EF8hRCcyQS — ANI (@ANI) October 15, 2024
इस बाबत विधायक सिंह ने बताया, ‘‘उन्होंने (मिश्रा के परिवार ने) मुख्यमंत्री से न्याय की मांग की है। इसके अलावा, मुझे नहीं पता कि वे मुख्यमंत्री से क्या मांगेंगे। लेकिन, यह तय है कि उन्हें उम्मीद से ज्यादा मिलेगा।”
यहां पढ़ें – पंजाब : ग्राम पंचायतों के चुनाव के लिए मतदान जारी, कांग्रेस को गड़बड़ी की आशंका
सम्बंधित ख़बरें
योगी को घेरने चले थे विरोधी, लेकिन उलटी पड़ गई बाजी, जानिए अयोध्या चंदा चोरी केस में कैसे बदला पूरा खेल
यूपी फतह के लिए नितिन नबीन ने बनाया प्लान! लखनऊ में होने जा रही BJP और RSS की बैठक; सीएम योगी भी होंगे शामिल
यूपी का नया हाईटेक हब बनेगा हाथरस, यीडा ने ‘मास्टर प्लान 2041’ पर शुरू किया काम; बदल जाएगी पूरी सूरत
‘जो राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे, अब वे अयोध्या की बात करते हैं’, अखिलेश यादव को सीएम योगी ने दिखाया आइना
उन्होंने यह भी कहा कि राम गोपाल मिश्रा की पत्नी रोली मिश्रा, उनके पिता कैलाशनाथ मिश्रा, माता मुन्नी देवी और चचेरे भाई किशन मिश्रा के मुख्यमंत्री से मिलने की संभावना है। लखनऊ रवाना होने से पहले मिश्रा के परिवार के सदस्यों ने कहा कि वे मुख्यमंत्री से न्याय की मांग करने जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि किशन ने ही घायल राम गोपाल मिश्रा को घटनास्थल से बाहर निकाला था। इस बीच, रोली मिश्रा ने कहा, ‘‘जिस तरह से उसने मेरे पति की हत्या की है, उसे भी उसी तरह से सजा मिलनी चाहिए।” इस बीच, अपर मुख्य सचिव (गृह) दीपक कुमार ने कहा, ‘‘स्थिति नियंत्रण में है।”
यहां पढ़ें – पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारना पड़ा महंगा, MP के मैहर में BJP पदाधिकारी गिरफ्तार, देखें Video
जानतकारी दें कि बहराइच में बीते रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान सांप्रदायिक हिंसा भड़कने पर 22 वर्षीय युवक राम गोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और पथराव और गोलीबारी में लगभग आधा दर्जन लोग भी घायल हो गए थे।
वहीं बीते सोमवार को परिवार और अन्य लोगों की ओर से न्याय की गुहार के बीच बड़ी संख्या में लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए, जिनमें से कुछ के पास लाठी-डंडे भी मौजुद थे। हिंसा के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया था, दुकानें जला दी गई थीं और गुस्साई भीड़ सड़कों पर उतर आई थी। इसके बाद मिश्रा का अंतिम संस्कार भारी सुरक्षा के बीच किया गया। एहतियात के तौर पर बहराइच जिले में इंटरनेट सेवाएं फिलहाल बंद हैं। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Bahraich violence cm yogi will meet the family of the deceased youth family demands justice
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














