-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Baba Ramdevs Company Accused Of Wrong Branding Hc Seeks Centres Response
बाबा रामदेव की पतंजलि के इस प्रोडक्ट में ‘मछली’ का अर्क? गलत ब्रांडिंग को लेकर HC ने केंद्र से मांगा जवाब
- Written By: शुभम पाठक
सुप्रीम कोर्ट से हाल ही में फटकार खाने के बाद एक बार फिर बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि मुश्किलों में है। जहां इस बार याचिकाकर्ता ने पतंजलि के एक प्रोडक्ट गलत ब्रांडिंग का आरोप लगाया है, जिसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र से जवाब मांगा है।

पतंजलि के प्रोडक्ट पर मछली का अर्क (सोर्स:-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। जहां दिल्ली उच्च न्यायालय ने पतंजलि के दिव्य दंत मंजन को शाकाहारी ब्रांड के रूप में कथित रूप से पेश करने के खिलाफ कार्रवाई किये जाने के अनुरोध संबंधी याचिका पर शुक्रवार को केंद्र से जवाब मांगा।
याचिकाकर्ता के वकील ने दावा किया कि हालांकि दंत चिकित्सा उत्पाद को हरे रंग के डॉट के साथ बेचा जा रहा है, जो कि यह दर्शाता है कि यह एक शाकाहारी वस्तु है लेकिन इस दंत चिकित्सा उत्पाद में मछली का अर्क है, जो एक मांसाहारी घटक है।
ये भी पढ़ें:-BJP के अखाड़े के लिए अपने जैसा एक और पहलवान तैयार कर रहे हिमंत बिस्वा सरमा, आदिवासी वोट के लिए चंपई सोरेन पर भरोसा
सम्बंधित ख़बरें
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
टेलीग्राम को दिल्ली हाई कोर्ट से तगड़ा झटका! NEET परीक्षा विवाद के बीच बैन हटाने वाली याचिका खारिज
टेलीग्राम अपराधियों और आतंकियों का अड्डा…दिल्ली हाई कोर्ट में सरकार ने दाखिल किया जवाब, जानें क्या कुछ कहा
BREAKING: बैन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा टेलीग्राम, आज होगी सुनवाई
गलत ब्रांडिग का आरोप
पतंजलि पर गलत ब्रंडिग के आरोप को लेकर न्यायमूर्ति संजीव नरूला ने वकील यतिन शर्मा की याचिका पर केंद्र, भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के साथ-साथ पतंजलि, दिव्य फार्मेसी, योग गुरु रामदेव और अन्य संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया।
जहां याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी है कि कानून में किसी दवा को शाकाहारी या मांसाहारी घोषित करने का प्रावधान नहीं है, लेकिन दिव्य दंत मंजन की पैकेजिंग पर गलत तरीके से हरा ‘डॉट’ अंकित है, जो औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत गलत ‘ब्रांडिंग’ के रूप में आता है। मामले की अगली सुनवाई नवंबर में होगी।
मछली के अर्क का मामला
जानकारी के लिए बता दें कि याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ताओं स्वप्निल चौधरी और प्रशांत गुप्ता ने कहा कि उत्पाद में “समुद्र फेन (सीपिया ऑफिसिनेलिस) है, जो मछली के अर्क से प्राप्त होता है। याचिकाकर्ता ने दावा किया कि यह बात उनके और उनके परिवार के लिए ‘‘दुखद” है, जो धार्मिक विश्वास और आस्था के कारण केवल शाकाहारी सामग्री/उत्पादों का उपभोग करते हैं।
पहले भी सुप्रीम कोर्ट की फटकार खा चुके है रामदेव
बाबा रामदेव की पतंजलि के लिए ये साल काफी भारी रहा, जहां अभी कुछ दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि उत्पादों का विज्ञापन करने को लेकर रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को फटकार लगाई थी, जिसके बाद रामदेव और बालकृष्ण को कोर्ट में पेश होकर माफी मांगनी पड़ी थी।
ये भी पढ़ें:-दिल्ली में बीजेपी चल रही चाल, राष्ट्रपति से मिलकर केजरीवाल सरकार को बर्खास्त करने की उठाई मांग
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद को उसके द्वारा निर्मित दवाओं से संबंधित कोई भी विज्ञापन प्रकाशित न करने का निर्देश देते हुए टिप्पणी की थी और कहा था कि इस तरह के भ्रामक विज्ञापनों के जरिए पूरे देश को गुमराह किया जा रहा है। कई महीनों की सुनवाई और फटकार के बाद हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने योग गुरु रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही बंद कर दी है।
Baba ramdevs company accused of wrong branding hc seeks centres response
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
डिस्कवरी चैनल पर दुनिया देखेगी महाराष्ट्र की सांस्कृतिक परंपरा, CM फडणवीस ने दिए पुख्ता तैयारियों के निर्देश
Jun 25, 2026 | 07:28 AMदिल्ली-NCR में अगले 4 दिन झमाझम बारिश, UP-राजस्थान समेत इन राज्यों में मानसून का अलर्ट; जानें मौसम का पूरा हाल
Jun 25, 2026 | 07:28 AM6 साल का लंबा इंतजार खत्म! लिपुलेख दर्रे से कल फिर शुरू होगा India-China Trade, तिब्बत जाएंगे भारतीय व्यापारी
Jun 25, 2026 | 07:25 AMसाराभाई वर्सेस साराभाई से लेकर DDLJ तक, सतीश शाह की कॉमिक टाइमिंग ने जीता करोड़ों दिलों का प्यार
Jun 25, 2026 | 07:24 AMमध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, 2-3 दिनों में पूरे राज्य को करेगा कवर, आज 46 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
Jun 25, 2026 | 07:24 AMनागपुर काचीपुरा अवैध निर्माण पर राज्य सरकार का फैसला; नगर विकास विभाग ने खारिज की अपील, चलेगा मनपा का बुलडोजर
Jun 25, 2026 | 07:14 AMपुणे में बारिश से थमी रफ्तार, सड़कों पर जलभराव और भारी जाम, मानसून की पहली बरसात ने खोली मनपा के दावों की पोल
Jun 25, 2026 | 07:09 AMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














