-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Delhi »
- Bjp Is Playing Tricks In Delhi Met The President And Raised The Demand To Dismiss Kejriwal Government
दिल्ली में बीजेपी चल रही चाल, राष्ट्रपति से मिलकर केजरीवाल सरकार को बर्खास्त करने की उठाई मांग
- Written By: शुभम पाठक
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पिछले चार महीनों से जेल में बंद है। जिसको लेकर दिल्ली बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर दिल्ली सरकार को बर्खास्त करने की अपील की है।

दिल्ली सरकार को बर्खास्त करने के लिए दिल्ली बीजेपी नेताओं ने राष्ट्रपति से मुलाकात की (सोर्स:-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है, लेकिन दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अबकारी शराब नीति मामले में अभी जेल में बंद है। और बीजेपी इस मौके पर आम आदमी पार्टी को घेरने में एक भी मौका नहीं छोड़ रही है। इसी बात को आधार बनाकर दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राजधानी में चल रहे संवैधानिक संकट में तत्काल हस्तक्षेप कर दिल्ली सरकार को बर्खास्त करने की अपील की।
दिल्ली बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को राष्ट्रपति से मुलाकात की और उन्हें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार के कामकाज पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में विधायक मोहन सिंह बिष्ट, ओम प्रकाश शर्मा, अजय महावर, अभय वर्मा, अनिल बाजपेयी, जितेंद्र महाजन, करतार सिंह तंवर और पूर्व मंत्री राजकुमार आनंद शामिल थे।
ये भी पढ़ें:-महाराष्ट्र चुनाव से पहले एक्शन में आई कांग्रेस, इसलिए जीशान सिद्दीकी और अंतापुरकर को किया निष्कासित
सम्बंधित ख़बरें
दुलकर सलमान की PM मोदी से खास मुलाकात, एक्टर ने कहा- ‘मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं’
मोदी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति ने किया मंजूर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 5 दिवसीय MP दौरा प्रस्तावित, बैतूल से कूनो तक कई अहम कार्यक्रमों में होंगी शामिल
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
बीजेपी नेताओं का तर्क
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर केजरीवाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग के पिछे बीजेपी प्रतिनिधिमंडल का मानना है कि राष्ट्रीय राजधानी में संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक मानदंडों को और अधिक ढहने से रोकने के लिए राष्ट्रपति का तत्काल हस्तक्षेप महत्वपूर्ण है। मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति से संविधान के अनुच्छेद 356 के तहत मौजूदा आप सरकार को बर्खास्त करने का आग्रह किया।

जानकारी के लिए बता दें कि राष्ट्रपति मुर्मू को ज्ञापन में दिल्ली की पंगु प्रशासनिक व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए कहा गया है कि आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में सीएम केजरीवाल चार महीने से अधिक समय से जेल में हैं। जेल में रहने के बावजूद केजरीवाल ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया। इससे गंभीर स्थिति पैदा हो गई है। इसके कारण दिल्ली में प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। जिसका खामियाजा दिल्ली की जनता को भुगतना पड़ रहा है।
क्या है ज्ञापन का आधार
चलिए अब आपको राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बीजेपी नेताओं के द्वारा दिए गए ज्ञापन के बारे में बताते है। दिल्ली बीजेपी नेताओं ज्ञापन में आप सरकार द्वारा किए गए महत्वपूर्ण संवैधानिक उल्लंघनों का मुद्दा उठाते हुए कहा गया कि छठे दिल्ली वित्त आयोग का गठन न करना दिल्ली सरकार की विफलता है।
इसके साथ ही इस ज्ञापन में कहा गया कि अप्रैल 2021 से लंबित आयोग का गठन न होना भारतीय संविधान के अनुच्छेद 243-आई और 243-वाई का गंभीर उल्लंघन है, जिसके कारण दिल्ली के लिए वित्तीय योजनाएं और संसाधनों का आवंटन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसका खास तौर पर दिल्ली नगर निगम पर बहुत बड़ा असर पड़ा है। इसके अलावा दिल्ली सरकार विधानसभा में 11 सीएजी रिपोर्ट पेश करने में भी बार-बार विफल रही है।
ये भी पढ़ें:-बांग्लादेशी अवामी लीग के नेता की गला घोंटकर की थी हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
विजेंद्र गुप्ता का बयान
वहीं इस मामले में बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है। इसने दिल्ली की जनता द्वारा दिए गए जनादेश के साथ विश्वासघात किया है। राष्ट्रपति से इस सरकार को बर्खास्त करने और दिल्ली में संवैधानिक व्यवस्था बहाल करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है।
Bjp is playing tricks in delhi met the president and raised the demand to dismiss kejriwal government
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वेनेजुएला में भूकंप से 10 हजार लोगों की मौत! देश में आपातकाल लागू, महज 40 सेकेंड में शमशान बना शहर- VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:52 AMनासिक रिंग रोड विवाद: CM आवास पर होने वाला आंदोलन 30 जून तक टला; मंत्री महाजन के आश्वासन पर किसान ने दी मोहलत
Jun 25, 2026 | 08:45 AMEkadashi Story: आज निर्जला एकादशी पर करें इस कथा का पाठ, भगवान विष्णु की कृपा से मिलेगा 24 एकादशी व्रत का फल
Jun 25, 2026 | 08:43 AMग्वालियर में सनसनी: पेट्रोल देने से मना करने पर चौकीदार को जिंदा जलाया, बचाने पहुंचे पिता भी झुलसे
Jun 25, 2026 | 08:34 AMफ्रांस में इबोला ने दी दस्तक, कांगो से लौटे डॉक्टर में मिला संक्रमण; WHO ने घोषित किया वैश्विक आपातकाल
Jun 25, 2026 | 08:28 AMमुंबई लोकल में खूनी खेल: बारिश में दरवाजा बंद करने को कहा, तो फर्स्ट क्लास डिब्बे में सह-यात्री ने चाकू घोंपक
Jun 25, 2026 | 08:18 AMSambhajinagar Crime: फुलंब्री में धारदार हथियार से हमला, संदिग्ध मौत व आपसी विवाद में 3 की जान; आरोपी गिरफतार
Jun 25, 2026 | 08:13 AMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














