-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Baba Ramdev Marketing Video Goes Viral And Sparks Outrage After Honey And Ghee Sample Fail
पहले शहद में किया खेल…फिर ‘शुद्ध घी’ हुआ फेल! अब बाबा रामदेव लाए नई प्रचार रेल, VIDEO पर मचा बवाल
- Written By: अभिषेक सिंह
Patanjali News: पतंजलि शुद्ध गाय के घी का नमूना फेल होने और जुर्माना लगने के बाद योग गुरु बाबा रामदेव की चौतरफा आलोचना हो रही है। इस बीच उनका एक नया वीडियो सामने आया है। जिस पर बवाल मच गया है।

बाबा रामदेव वायरल वीडियो (सोर्स- सोशल मीडिया)
Baba Ramdev Video: साल 2024 में पतंजलि शहद और हाल ही में इसी कंपनी के शुद्ध गाय के घी के नमूने फेल होने और जुर्माना लगने के बाद योग गुरु बाबा रामदेव की चौतरफा आलोचना हो रही है। इस बीच बाबा रामदेव का एक नया वीडियो सामने आया है। जिसने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। वीडियो में क्या है? घी वाली कहानी जान लेते हैं।
दो दिन पहले योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि को बड़ा झटका लगा। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में पतंजलि घी का एक सैंपल टेस्ट में फेल हो गया। जिस पर अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट ने पतंजलि कंपनी, घी बेचने वाले वितरकों और दुकानदारों पर 15 हजार और पतंजलि कंपनी पर 1.25 लाख रुपये का जुर्माना ठोक दिया।
पंतजलि ने आदेश को बताया त्रुटिपूर्ण
पतंजलि ने कोर्ट के इस आदेश को त्रुटिपूर्ण करार दिया। कंपनी ने सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट के जरिए कंपनी ने कई सवाल उठाए। जिसमें कहा गया कि रेफरल प्रयोगशाला NABL से गाय के घी के परीक्षण के लिए मान्यता प्राप्त ही नहीं थी। ऐसे में वहां किया गया परीक्षण विधि की दृष्टि से स्वीकार्य नहीं है। यह घोर आपत्तिजनक है कि एक सब-स्टैंडर्ड लैब ने पतंजलि के सर्वश्रेष्ठ गाय के घी को सब-स्टैंडर्ड बताया है।
सम्बंधित ख़बरें
Income Tax Return भरने वालों की होड़, 4.7 करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा; 31 जुलाई के बाद लगेगा जुर्माना
Adani UK Port: ब्रिटेन के बंदरगाहों पर चलेगा अडानी का सिक्का, 21 पोर्ट्स पर है अब कंपनी की नजर
Gold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई, जानें आपके शहर का ताजा भाव
Share Market: शेयर बाजार में सावन की हरियाली, 734 अंक चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी पहुंचा 24,000 के पार
और क्या कुछ बोली पतंजलि कंपनी?
कंपनी ने आगे कहा कि जिन पैरामीटरों के आधार पर नमूना असफल घोषित किया गया वे नमूना लिए जाने के समय लागू नहीं थे, इसलिए उनका प्रयोग करना विधिक रूप से गलत है। पतंजलि कंपनी ने आगे यह भी तर्क दिया कि पुन: परीक्षण नमूने की एक्सपायरी तिथि बीत जाने के बाद किया गया, जो कानून के मुताबिक मान्य नहीं है।
बाबा रामदेव का वीडियो हुआ वायरल
इस सारे विवाद के बीच योग गुरु बाबा रामदेव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में वह स्विमिंग पूल में तैरते हुए पतंजलि के उत्पादों का प्रचार करते हुए दिखाई दिए। पोस्ट के साथ बाबा रामदेव ने लिखा कि कॉलेजन के नाम पर क्या आप भी मछली या सूअर की चमड़ी का एक्सट्रैक्ट और च्यवनप्राश, हींग, केसर तथा हनी के नाम पर मिलावट का कचरा और खतरा तो नहीं खा रहें?
#कॉलेजन के नाम पर क्या आप भी मछली या सूअर की चमड़ी का एक्सट्रैक्ट और #च्यवनप्राश, हींग, केसर तथा हनी के नाम पर मिलावट का कचरा और खतरा तो नहीं खा रहें ?#chywanprash#collagenprash#patanjaliproducts#cowghee#healthyfood pic.twitter.com/Lwq65O7Eri — स्वामी रामदेव (@yogrishiramdev) December 1, 2025
पांच मिनट के इस वीडियो में योग गुरु बाबा रामदेव पतंजलि के घी, हींग, शिलाजीत, केसर च्यवनप्राश और शहद का प्रचार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह बाजार में मिलने वाले इन उत्पादों को मिलावट पूर्ण और कचरा करार देते हुए पतंजलि के उत्पादों को उत्तम बताया है।
वीडियो सामने आते ही मच गया बवाल
बाबा रामदेव का यह वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पोस्ट के कॉमेंट सेक्शन में तमाम यूजर्स शुद्ध गाय के घी पर हाल ही में लगे जुर्माने की याद दिलाने लगे। तो कई यूजर्स ने साल 2024 में शहद के नमूने टेस्ट मे फेल होने और जुर्माना लगाए जाने का भी जिक्र किया है।
यह भी पढ़ें: ‘मैं सतत लेती हूं…ए मनोरमा बता न यार’, शपथ भी नहीं पढ़ पाईं नीतीश की विधायक, VIDEO ने मचाया तूफान
शहद पर भी लग चुका है जुर्माना
आपको बता दें कि साल 2024 में पतंजलि के शहद के नमूने जांच में फेल होने पार न्याय निर्णायक अधिकारी ने एक्शन लिया था। शहद का नमूना 4 साल पहले पिथौरागढ़ के ही डीडीहाट से लिया गया था। जिसमें सुक्रोज की मात्रा दोगुनी से ज्यादा मिली थी। जिसके बाद विक्रेता पर 40 और स्टॉकिस्ट पर 60 हजार का जुर्माना लगाया था।
Baba ramdev marketing video goes viral and sparks outrage after honey and ghee sample fail
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चंदा चोरी आरोपियों के लिए अयोध्या जेल में बदले नियम, सिर्फ 10 खास लोग ही कर सकते हैं मुलाकात, कैसे बीत रहे दिन
Jul 29, 2026 | 01:49 PMSL vs IND: 15 अगस्त से भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज, जानिए WTC पॉइंट्स टेबल और ICC रैंकिंग का पूरा गणित
Jul 29, 2026 | 01:49 PMकिसान आंदोलन भोपाल: सरकार के खिलाफ बढ़ता रोष, प्रदर्शनकारियों ने की बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश
Jul 29, 2026 | 01:45 PMअमरावती फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, टिप्पर ने मौसी-भांजी को कुचला, दोनों की मौत
Jul 29, 2026 | 01:45 PMलोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PMकिसानों को तकलीफ हुई तो चलेगा लेकिन उद्यमियों को बराबर मिलनी चाहिए बिजली, गुलाबराव पाटिल का विवादित बयान
Jul 29, 2026 | 01:44 PMIncome Tax Return भरने वालों की होड़, 4.7 करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा; 31 जुलाई के बाद लगेगा जुर्माना
Jul 29, 2026 | 01:42 PMवीडियो गैलरी

भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM













