-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Ayodhya Resounded With The Cheers Of Shiv Sainiks Cm Eknath Shinde Dcm Devendra Fadnavis Visit Ramlala Along With The Cabinet
शिवसैनिकों के जयकारों से गूंजी अयोध्या, सीएम एकनाथ शिंदे, डीसीएम देवेंद्र फडणवीस ने मंत्रिमंडल के साथ किया रामलला का दर्शन
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्रा

अयोध्या: रविवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (DCM Devendra Fadnavis) ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों, शिवसेना सांसदों विधायकों के साथ अयोध्या (Ayodhya) में राम जन्म भूमि पर जाकर रामलला (Ramlala) का दर्शन किया। उल्लेखनीय है कि सीएम एकनाथ शिंदे की अयोध्या यात्रा को लेकर दो पहले ही जोरदार तैयारी की गई थी। मुंबई, ठाणे, नासिक सहित राज्य के अन्य हिस्सों से हजारों कार्यकर्ता अयोध्या पहुंचे थे।
रविवार को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री और अन्य मंत्री यूपी सरकार के हेलीकॉप्टर से अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उनका जोरदार स्वागत किया गया। राम सेतु पार्क से खुली जीप में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री का काफिला राम जन्मभूमि की ओर रवाना हुआ। उनके साथ कैबिनेट मंत्री राधाकृष्ण पाटिल, उदय सामंत, दीपक केसरकर, शंभु राजे देसाई, गुलाबराव पाटिल, गिरीश महाजन, रविन्द्र चव्हाण, सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे, राहुल शेवाले सहित कई मंत्री और सांसद विधायकों ने रामलला का दर्शन किया। इस दौरान यूपी के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी साथ रहे।
रामजन्मभूमी #अयोध्या नगरीतील प्रभू श्रीराम मंदिरात मुख्यमंत्री @mieknathshinde आणि उपमुख्यमंत्री @Dev_Fadnavis यांच्या हस्ते #महाआरती करण्यात आली. यावेळी महाराष्ट्र मंत्रिमंडळातील सदस्य उपस्थित होते. pic.twitter.com/uZhqH0R0t6 — MAHARASHTRA DGIPR (@MahaDGIPR) April 9, 2023
लगे ‘जय श्री राम’ के नारे
सीएम के साथ हजारों कार्यकर्ता ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते हुए निकले। इस दौरान वे बालासाहब ठाकरे, आनंद दिघे और सीएम एकनाथ शिंदे का जयघोष कर रहे थे। सीएम एकनाथ शिंदे ने रामलला को सोने का धनुषबाण अर्पण किया। उसके बाद सीएम और डीसीएम ने निर्माणाधीन राम मंदिर (गर्भ गृह) का जायजा लेते हुए खुदाई में मिले अवशेषों का अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री @mieknathshinde आणि उपमुख्यमंत्री @Dev_Fadnavis यांनी #अयोध्या नगरीत श्री राम जन्मस्थळी जाऊन प्रभू श्रीरामचंद्राचे मनोभावे दर्शन घेतले. यावेळी आयोजित महाआरतीमध्येही ते सहभागी झाले. pic.twitter.com/hzooxt7svg — CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) April 9, 2023
हनुमान गढ़ी में रही भारी भीड़
राम जन्मभूमि दर्शन के बाद सीएम डीसीएम हनुमानगढ़ी पहुंचे और हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। हनुमान गढ़ी के बाहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हाथों में भगवा झंडा और सीएम शिंदे की फोटो लहराते हुए नाच कर जयघोष कर रहे थे। हनुमान गढ़ी में बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को चांदी की गदा भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान सीएम शिंदे ने हनुमान गढ़ी पर जुटी भीड़ को संबोधित भी किया।
जब सांसद डॉ. शिंदे ने पढ़ी पूरी हनुमान चालीसा
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अयोध्या यात्रा से जहां पूरा वातावरण राम मय हो गया, वहीं हनुमान गढ़ी पर सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने पूरे जोश में हनुमान चालीसा का पूरा पाठ कर संत महंतों को भी हैरान कर दिया। मुख्यमंत्री के दर्शन के बाद उनके पुत्र सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे हनुमान गढ़ी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चांदी का धनुषबाण बजरंगबली को अर्पण किया। हनुमानगढ़ी के एक महंत ने जब हनुमान चालीसा शुरू की, उसी समय लयबद्ध तरीके से डॉ. श्रीकांत शिंदे ने अवधी भाषा की हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। पूरी चालीसा का पाठ करने के बाद ही वे वहां से निकले। इस दौरान मंदिर के पुजारी भी मराठी भाषी शिवसेना सांसद डॉ. शिंदे को हनुमान चालीसा का शुद्ध पाठ करते देख हतप्रभ रह गए। हनुमान गढ़ी के महंत ने कहा कि सच्ची भावना और आस्था के चलते ही महाराष्ट्र से यहां अयोध्या आकर सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे का हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। डॉ. श्रीकांत शिंदे ने कहा कि 35-36 घंटे की ट्रेन यात्रा कर हमारे हजारों कार्यकर्ता अयोध्या पहुंचे, लेकिन उनका उत्साह कम नहीं हुआ है। श्री राम हमारी आस्था और विश्वास के प्रतीक हैं। सीएम और डीसीएम के साथ पूरा मंत्रिमंडल अयोध्या यात्रा में शामिल हुआ हैं।
सम्बंधित ख़बरें
विपक्ष सत्ता में था तो आप क्या कर रहे थे? सवाल पूछने को राजनीति कहने पर फडणवीस पर भड़के राज ठाकरे
छत्रपति संभाजीनगर की बदल जाएगी सूरत! सड़कों के चौड़ीकरण के लिए CM फडणवीस से 1510 करोड़ रुपए की भारी-भरकम मांग
महाराष्ट्र में UCC पर फडणवीस सरकार का ऐतिहासिक फैसला, ड्राफ्ट तैयार करने के लिए बनाई 7 सदस्यीय कमेटी
इस्तीफे के बाद चंपत राय से मिले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी, बंद कमरे में हुई बातचीत, पूजा-पाठ में होगा बदलाव!
सीएम ने लिया संत-महंतो का आशीर्वाद
दोपहर बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने सभी मंत्रियों और सहयोगियों के साथ रामझूला स्थित कार्यक्रम में संत महंतों के बीच पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया। इसके पहले मुख्यमंत्री अयोध्या के जैन मंदिर भी गए। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के दौरे को देखते हुए अयोध्या के मुख्य रास्तों पर पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था रही। स्टेट गेस्ट के रूप में सीएम शिंदे और उनके पूरे मंत्रिमंडल की सुरक्षा को लेकर यूपी पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दिन भर हजारों की संख्या में शिवसेना के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में ढोल तासे और जयकारे से अयोध्या की गलियां गुंजायमान रहीं। सरयू नदी से राम मंदिर तक कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा।
उत्तरप्रदेशचे जलसंपदा मंत्री @swatantrabjp , महाराष्ट्राचे मंत्री गिरीश महाजन, राधाकृष्ण विखे पाटील, रवींद्र चव्हाण, माजीमंत्री रामदास कदम, आनंदराव अडसूळ, आमदार मंगेश चव्हाण, रामजन्मभूमी तीर्थस्थानचे महासचिव चंपत राय आणि अयोध्येतील महंत उपस्थित होते. pic.twitter.com/TxYu2kJ8Cr — CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) April 9, 2023
सरयू तट पर महाआरती
#LIVE | #अयोध्या | शरयू नदीतीरी महाआरतीस प्रारंभ. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आदी मान्यवर उपस्थित.https://t.co/tTgLSYtiDQ — CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) April 9, 2023
शाम को सरयू तट पर महाआरती में भी मुख्यमंत्री एकनाथ अपने सहयोगी मंत्रियों और कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह अयोध्या यात्रा मेरे जीवन का सबसे सौभाग्यशाली पल है। इस यात्रा को सफल बनाने में जो उत्साह हजारों कार्यकताओं ने दिखाया उसके लिए मैं यूपी सरकार सहित सभी को धन्यवाद देता हूं।
Ayodhya resounded with the cheers of shiv sainiks cm eknath shinde dcm devendra fadnavis visit ramlala along with the cabinet
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
SPSC VLW Job: सिक्किम में ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता के 69 पदों पर भर्ती, एग्रीकल्चर ग्रेजुएट्स के लिए मौका
Jul 09, 2026 | 09:27 PMBJP में शामिल होते ही बड़ा इनाम, 3 घंटे के भीतर राज्यसभा उम्मीदवार बने TMC के 3 पूर्व नेता
Jul 09, 2026 | 09:26 PMटॉक्सिक और ईठा से नहीं होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की वन की टक्कर, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
Jul 09, 2026 | 09:24 PM2011 से पहले बनी सभी झुग्गी-झोपड़ियों को मिलेगा कानूनी संरक्षण, कोई नहीं होगा बेघर, महाराष्ट्र सरकार का फैसला
Jul 09, 2026 | 09:20 PMEXCLUSIVE: ‘गड्ढों के बीच कहीं सड़क छूट गई’, राजधानी भोपाल की सड़कों के हाल ‘बेहाल’; आंखें मूंदकर बैठा प्रशासन
Jul 09, 2026 | 09:16 PMसांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतों पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PMछत्रपति संभाजीनगर: बढ़े हुए पानी का इंतजार लंबा, GVPR और MJP विवाद से 2740 करोड़ की जलापूर्ति योजना प्रभावित
Jul 09, 2026 | 09:11 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














