-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Aviation Minister K Rammohan Naidu On Air India Crash Know What He Said About Investigation
अहमदाबाद विमान हादसे पर केंद्र सरकार ने फिर दिया स्पष्टीकरण, क्या बोले विमानन मंत्री राममोहन नायडू?
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
AI Plane Crash: केंद्र सरकार ने 12 जून को हुए एयर इंडिया विमान हादसे की जांच को लेकर उठ रहे सवालों पर स्पष्टीकरण दिया है। विमानन मंत्री के राममोहन नायडू ने हादसे की जांच को लेकर इंतजार करने को कहा है।

विमानन मंत्री राममोहन नायडू, फोटो- सोशल मीडिया
Ahmedabad Plane Crash Investigation: विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने कहा है कि दुर्घटना की जांच पूरी तरह नियमों के अनुसार, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या हस्तक्षेप नहीं हो रहा है, इसलिए सभी को विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की अंतिम रिपोर्ट का धैर्यपूर्वक इंतजार करना चाहिए।
मंत्री नायडू ने यह बयान उस समय दिया है, जब एएआईबी की जांच प्रक्रिया पर कुछ लोगों ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरान कहा, “जांच में किसी तरह की हेराफेरी नहीं हो रही है। यह एक साफ-सुथरी और पेशेवर प्रक्रिया है, जो अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप चल रही है।”
अभी अंतिम रिपोर्ट का करना होगा इंतजार: नायडू
कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में विमानन मंत्री ने बताया कि एएआईबी पूरी स्वतंत्रता के साथ काम कर रहा है। उन्होंने कहा, “हम उन पर कोई दबाव नहीं डालना चाहते कि वे जल्दबाजी में रिपोर्ट जारी करें। जांच की प्रकृति जटिल है, इसलिए इसे पूरा करने में जो भी समय लगेगा, वह लिया जाएगा। अंतिम रिपोर्ट आने में अभी कुछ समय लगेगा।”
सम्बंधित ख़बरें
Ashutosh Rana ने दिया भक्तों को बड़ा तोहफा, अब घर बैठे होंगे 100 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन
Passport Fee Hike: विदेश घूमने का प्लान है? पहले जान लें, पासपोर्ट बनवाना अब हो गया महंगा
Dry Hair Tips: रूखे बालों को सिल्की और चमकदार बनाएंगे ये 6 घरेलू उपाय, पहली बार में ही दिखने लगेगा फर्क
5वीं के बच्चों की किताब में छपा ऐश्वर्या राय का ‘निंबूड़ा-निंबूड़ा’, शिक्षा विभाग पर उठे सवाल
अमृतसर से बर्मिंघम जा रही फ्लाइट का भी किया जिक्र
उन्होंने आगे कहा कि चार अक्टूबर को अमृतसर से बर्मिंघम जा रही एयर इंडिया की उड़ान एआई-117 में रैंडम एल्कोहल टेस्टिंग (आरएटी) से जुड़ी घटना पर भी जांच जारी है। “जब भी कोई तकनीकी या परिचालन संबंधी घटना होती है, तो हम उसकी जड़ तक जाने की कोशिश करते हैं। असली कारण का पता चलने के बाद संबंधित सभी पक्षों निर्माता कंपनी से लेकर मेंटेनेंस यूनिट तक से बात की जाएगी।”
अहमदाबाद में हुआ था बड़ा विमान हादसा
12 जून को अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के गैटविक के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान (AI-171) टेकऑफ के कुछ सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में 260 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें 241 यात्री शामिल थे। इसे भारत के सबसे भयावह विमान हादसों में गिना जा रहा है।
एएआईबी की प्रारंभिक रिपोर्ट और विवाद
एएआईबी की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट 12 जुलाई को जारी की गई थी। इसमें बताया गया था कि टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद विमान के दोनों इंजनों की ईंधन आपूर्ति अचानक बंद हो गई थी। कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर में एक पायलट की आवाज दर्ज है, जिसमें वह पूछता है “तुमने कटऑफ क्यों किया?”, जिस पर दूसरे पायलट ने कहा, “मैंने ऐसा कुछ नहीं किया।”
यह भी पढ़ें: मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला…4 रेलवे प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, महाराष्ट्र समेत इन राज्यों को फायदा
22 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने इस रिपोर्ट के कुछ अंशों को सार्वजनिक किए जाने पर नाराजगी जताई थी। कोर्ट ने कहा था कि ऐसी “चयनात्मक रिपोर्टिंग” जांच प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है और गलत नैरेटिव पैदा करती है।
Aviation minister k rammohan naidu on air india crash know what he said about investigation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
3 जुलाई से इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, शनि के नक्षत्र परिवर्तन से बनेंगे धन और तरक्की के योग
Jul 02, 2026 | 05:06 PMISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बेंगलुरु में मचा हड़कंप; पुलिस हाई अलर्ट पर
Jul 02, 2026 | 05:02 PMउफनती नदी में बह गई कार, छत पर फंसे लोगों को नाव से बचाया गया; वायरल वीडियो देख दहल गए लोग
Jul 02, 2026 | 05:00 PMभंडारा में शालाएं खुलीं लेकिन 50 स्कूलों से शिक्षक ही गायब: शिक्षा समिति ने भर्ती के लिए पारित किया प्रस्ताव
Jul 02, 2026 | 04:54 PMवंदे मातरम विवाद: कांग्रेस की दोनों महिला पार्षदों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
Jul 02, 2026 | 04:54 PMअटल टनल के पास तेज रफ्तार कार का खौफनाक हादसा, सरियों में जा घुसी गाड़ी; वीडियो देख सहम गए लोग
Jul 02, 2026 | 04:51 PMअंबरनाथ में बिल्डर से परेशान होकर 192 फ्लैटधारकों ने किया 6 जुलाई से भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान
Jul 02, 2026 | 04:49 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














