- Hindi News »
- India »
- Assam Election 2026 Congress Manifesto Kharge Promises 25 Lakh Insurance
Assam Election 2026: ₹25 लाख तक का बीमा और महिलाओं को कैश, कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र; क्या खास?
Congress Menifesto: जनसभा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा सरकार की तरह सालाना भूमि पट्टा जारी करने के बजाय, कांग्रेस 10 लाख भूमिपुत्रों (आदिवासी निवासियों) को स्थायी पट्टा देगी।
- Written By: मनोज आर्या

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी के नेता, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Assam Assembly Elections 2026: असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस इस बार काफी आक्रामक है और पार्टी को उम्मीद है कि नतीजे उसके पक्ष में होंगे। ऐसे में आक्रामक चुनाव प्रचार के बीच कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी किया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह घोषणा पत्र जारी किया और इस मौके पर नोओबोइचा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी की 5 गारंटियों की घोषणा की।
कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा जारी पार्टी के इस चुनावी घोषणापत्र में कहा गया है कि अगर राज्य में पार्टी सत्ता में आती है तो महिलाओं के खाते में कैश ट्रांसफर के साथ ही स्वास्थ्य बीमा और भूमि अधिकार सहित पांच प्रमुख वादों को पूरा किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने बीजेपी की डबल इंजन सरकार (केंद्र एवं राज्य) पर हमला बोलते हुए भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया।
जुबिन गर्ग मामले की जांच का उठाया मुद्दा
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि बीजेपी असम में अपने ‘डबल इंजन’ का इस्तेमाल लूट करने और दिल्ली में अपने नेताओं की तिजोरियां भरने के लिए कर रही है। खड़गे ने यह ऐलान किया है कि अगर कांग्रेस असम की सत्ता में आती है तो जुबिन गर्ग की मौत के मामले में 100 दिन के भीतर न्याय होगा।
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 284 उम्मीदवारों की लिस्ट, ममता के खिलाफ इस दिग्गज को मैदान में उतारा
बंगाल चुनाव: टिकट कटते ही छोड़ा TMC का साथ, विधायक अब्दुर रहीम काजी ने पार्टी से दिया इस्तीफा; लगाए बड़े आरोप
तमिलनाडु चुनाव: 30 साल की वफादारी का इनाम! विजय ने ड्राइवर के बेटे को बनाया उम्मीदवार
असम चुनाव: ‘घुसपैठियों को हटाने में सफल नहीं हुए हैं…’, अमित शाह ने सोनितपुर रैली में कही बड़ी बात
कांग्रेस की घोषणापत्र में क्या खास?
- हर महिला के बैंक खाते में बिना शर्त मंथली कैश। व्यवसाय शुरू करने या बढ़ाने के लिए 50,000 रुपये की राशि।
- हर परिवार को 25 लाख रुपए की कैशलेस हेल्थ कवर की गारंटी होगी।
- मशहूर गायक जूबिन गर्ग की मौत मामले में 100 दिन में न्याय
- 10 लाख KHILONJIYA, भूमिपुत्रों का EKSONIA (annual पट्टा) को मियादी पट्टा (periodic पट्टा) में बदलेगे।
- सीनियर सिटिजन के लिए हर महीने 1250 रुपए, अलग मंत्रालय बनेगा जो बुजुर्ग लोगों के मामलों को देखेंगे।
जमीन के पट्टे पर किया बड़ा वादा
जनसभा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा सरकार की तरह सालाना भूमि पट्टा जारी करने के बजाय, कांग्रेस 10 लाख भूमिपुत्रों (आदिवासी निवासियों) को स्थायी पट्टा देगी। इससे यह सुनिश्चित होगा कि लोगों को हर साल अपने रिकॉर्ड को रिन्यू नहीं कराना पड़ेगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ऐसा करने से लोगों को अधिकारियों से मदद नहीं मांगनी पड़ेगी और इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कर्नाटक सरकार ने वहां में ऐसा किया है, और 6,80,000 लोगों को रिकॉर्ड दिए हैं।
गौरव गोगोई का हिमंता सरकार पर हमला
इस जनसभा के दौरान असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने राज्य की बीजेपी सरकार पर विभाजनकारी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि उनकी पार्टी के सत्ता में आने के बाद ऐसे कदम नहीं उठाए जाएंगे। गौरव गोगोई ने कहा कि मैं वादा करता हूं कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है, तो हम एक ऐसा कानून लाएंगे जिसके तहत किसी भी धर्म को निशाना बनाने और सांप्रदायिक विभाजन पैदा करने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को पांच साल के लिए जेल भेजा जाएगा।
यह भी पढ़ें: ‘बारी बारी से सभी को ठोका जा रहा है…’, अखिलेश के नेता ने भरे मंच से दिया बयान; BJP पर लगाए गंभीर आरोप
बता दें कि असम में चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक 9 अप्रैल को एक चरण में सभी विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। यहां मुख्य मुकाबला सत्ताधारी बीजेपी और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। मतदान के बाद चुनाव नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
Assam election 2026 congress manifesto kharge promises 25 lakh insurance
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
किसानों को कर्जमाफी के लिए करना होगा और इंतजार, मंत्री बावनकुले ने बताया देरी का कारण
Mar 29, 2026 | 08:56 PM‘धुरंधर 2’ के बीच हॉलीवुड का धमाका, भारत में इस फिल्म ने बटोरे करोड़ों रुपये, वर्ल्डवाइड में 2000 करोड़ पार
Mar 29, 2026 | 08:52 PMExplainer: सिर्फ 48 घंटे शेष! क्या सचमुच नक्सल-मुक्त होगा भारत? जानें गृह मंत्रालय के दावों की जमीनी हकीकत
Mar 29, 2026 | 08:47 PMअब 21 श्रेणियों के दिव्यांगों को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ, महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला
Mar 29, 2026 | 08:46 PMकल हुए गिरफ्तार…आज हो गए बीमार, के.पी शर्मा ओली अस्पताल में भर्ती; डॉक्टरों की टीम रख रही नजर
Mar 29, 2026 | 08:42 PMअमीषा पटेल ने शेयर की सलमान खान संग अनदेखी तस्वीरें, बर्थडे सेलिब्रेशन का खास किस्सा किया याद
Mar 29, 2026 | 08:36 PMMI vs KKR: वानखेड़े में लौटा ‘लॉर्ड’ का राज! शार्दुल ठाकुर ने दूसरी ही गेंद पर फिन एलन को भेज दिया पवेलियन
Mar 29, 2026 | 08:34 PMवीडियो गैलरी

रेखा गुप्ता के ‘कोर्ट सेट’ बयान पर मचा बवाल, संजय सिंह ने किया पलटवार, SC से की कार्रवाई की मांग
Mar 29, 2026 | 02:08 PM
क्लासरूम में हंगामा! प्रोफेसर ने छात्र को कहा ‘आतंकवादी’, वीडियो हुआ वायरल
Mar 28, 2026 | 10:44 PM
वायरल होने का चक्कर पड़ा भारी! चलती कार पर स्टंट करते युवक को इंदौर पुलिस ने पकड़ा
Mar 28, 2026 | 10:34 PM
PM बनते ही एक्शन! पूर्व प्रधानमंत्री के.पी ओली और रमेश लेखक गिरफ्तार
Mar 28, 2026 | 10:21 PM
‘देश के दो खलनायक…’ राम नवमी के कार्यक्रम में यह क्या कह गए बृजभूषण शरण सिंह?
Mar 28, 2026 | 10:06 PM
‘राहुल गांधी को ट्यूशन की जरूरत’, संसद में कंगना रनौत का विपक्ष पर जोरदार हमला; इकोनॉमी पर दिया जवाब- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:49 PM














