‘धुरंधर 2’ के बीच हॉलीवुड का धमाका, भारत में इस फिल्म ने बटोरे करोड़ों रुपये, वर्ल्डवाइड में 2000 करोड़ पार

Project Hail Mary Collection: ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ ने 9 दिन में 2000 करोड़ पार कर लिया। ‘धुरंधर 2’ के बीच भी हॉलीवुड फिल्म का जलवा दिखा और भारत में भी शानदार कमाई कर रही है।
Project Hail Mary And Dhurandhar 2 Collection
प्रोजेक्ट हेल मेरी एंड धुरंधर 2 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Updated on

Project Hail Mary And Dhurandhar 2 Collection:आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। महज 10 दिनों के भीतर ही फिल्म ने भारतीय बाजार में 800 करोड़ के करीब का आंकड़ा छू लिया है। वहीं, दुनियाभर में भी इसका कलेक्शन तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन इसी बीच एक हॉलीवुड फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त एंट्री करते हुए सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

यह फिल्म है ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’, जो अपनी रिलीज के साथ ही दुनियाभर में धूम मचा रही है। खास बात यह है कि यह फिल्म भारत में ‘धुरंधर 2’ के बाद रिलीज हुई, लेकिन इसके बावजूद दर्शकों के बीच इसका क्रेज कम नहीं हुआ। साइंस-फिक्शन जॉनर की यह फिल्म दर्शकों को एक अलग अनुभव दे रही है, जिसकी वजह से इसे भरपूर प्यार मिल रहा है।

‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ ने विदेशी बाजारों में रिलीज के महज 9 दिनों के भीतर ही करीब 2000 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। यह आंकड़ा फिल्म की लोकप्रियता को दर्शाने के लिए काफी है। वहीं, भारत में भी फिल्म ने अच्छी शुरुआत की है, हालांकि इसे सीमित स्क्रीन ही मिली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में रिलीज के पहले तीन दिनों में फिल्म ने लगभग 9.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। दिलचस्प बात यह है कि शुरुआत में कम स्क्रीन मिलने के बावजूद फिल्म की मांग इतनी ज्यादा थी कि इसके शो एक ही दिन में कई गुना बढ़ाने पड़े।

फिल्म में ये स्टारकास्ट आए थे नजर

‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ का निर्देशन फिल लॉर्ड और क्रिस मिलर ने किया है, जबकि फिल्म में हॉलीवुड स्टार रयान गोसलिंग मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 20 मार्च को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज हुई थी, जबकि भारत में इसे 26 मार्च को दर्शकों के लिए पेश किया गया।

माना जा रहा है कि फिल्म को भारत में थोड़ी देर से रिलीज करने के पीछे ‘धुरंधर 2’ का दबदबा भी एक वजह हो सकता है, ताकि दोनों फिल्मों के बीच सीधी टक्कर से बचा जा सके। हालांकि, दोनों फिल्मों के जॉनर अलग होने के कारण दर्शकों को विकल्प मिल रहा है। कुल मिलाकर, जहां एक तरफ ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए है, वहीं ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ भी अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब हो रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com