अवैध गांजे के साम्राज्य पर चला प्रशासन का हंटर, अरुणाचल में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत हुई कार्रवाई
Cannabis Cultivation Destroyed In East Siang: अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी सियांग में प्रशासन ने गांजे की अवैध खेती के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान भारी मात्रा में गांजे की फसल को नष्ट किया गया।
- Written By: अमन मौर्या
अरुणाचल प्रदेश में अवैध गांजे की खेती के खिलाफ कार्रवाई करने वाली टीम (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Arunachal Pradesh Anti-Drug Campaign: अरुणाचल प्रदेश में प्रशासन ने अवैध गांजे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गांजे की खेती के खिलाफ अभियान में शनिवार को पूर्वी सियांग जिले में प्रशासन, पुलिस और वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए गांजे की फसल को नष्ट कर दिया। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि अब इस तरह की खेती को जनपद में किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इससे युवाओं पर बुरा असर पड़ रहा है। वो इसका सेवन करके पथभ्रष्ट हो रहे हैं।
कार्रवाई की रूपरेखा पहले से तैयार
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रमुख रूप से पुलिस कर्मियों, वन अधिकारियों और जिला प्रशासन से जुड़े लोग शामिल थे। गांजे की फसल के खिलाफ कार्रवाई की पूरी रूपरेखा पहले ही निर्धारित कर ली गई थी, उसी के आधार पर इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
यह पूरा अभियान नगर मजिस्ट्रेट संजय ताराम और नशा-विरोधी दस्ते के प्रभारी अयूप बोको के नेतृत्व में चलाया गया था। इस कार्रवाई के दौरान यह सुनिश्चित किया गया था कि किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जाए, सब कुछ नियमों के अनुरूप हो।
सम्बंधित ख़बरें
Kark Sankranti 2026: जुलाई में कब है कर्क संक्रांति? नोट करें डेट, पुण्य और महापुण्य काल
Navabharat Nishanebaaz: बातचीत में जमा ना खर्चा, हो जाए मंदिर पर चर्चा
नासिक: मैट ने पलटा पुलिस आयुक्त का फैसला, तीन बर्खास्त पुलिसकर्मी फिर सेवा में बहाल
बुआई के बाद बढ़ी नागपुर में खरपतवार नाशकों की डिमांड, किसानों की पहली पसंद हिटवीड मैक्स
नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति
प्राप्त सूचना के मुताबिक, कार्रवाई शुरू करने से पहले पूरी औपचारिकताओं को संपन्न किया गया। इसके बाद पूरी वीडियोग्राफी भी की गई, जिससे कि आगामी दिनों में एक सबूत के रूप में इसे पेश भी किया जाए। इस कार्रवाई के बाद पूर्वी सियांग जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज लांबा ने नशे की समस्या के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को दोहराया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी प्रकार की नशीले पदार्थ को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
प्रशासन की तरफ से इसके खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने जिलेभर के लोगों से अपील की है कि अगर उनके पास गांजे की फसल से संबंध में या उगाही के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना आती है, तो प्रशासन को तुरंत इसकी जानकारी दें। इससे कार्रवाई में आसानी होगी।
ये भी पढ़ें- शांतनु सिन्हा की सेवा समाप्त, नहीं मिला इस्तीफे का मौका, ED कार्रवाई के बाद पर सुवेंदु सरकार की बड़ी कार्रवाई
पहले भी हुई कार्रवाई
इसके पहले भी अरुणाचल प्रदेश में अवैध गांजे के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। पिछले महीने भी ईस्ट सियांग पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई थी। इस कार्रवाई में स्थानीय संगठनों की मदद से मेबो सब-डिवीजन में कई हेक्टेयर गांजे की खेती को नष्ट की गई थी। इसके अलावा पाक्के केसांग जिले में भी कार्रवाई की गई थी। सेडे नतुंग गांव के पास कार्रवाई में करीब 20,000 वर्ग मीटर में फैली अवैध गांजे की खेती नष्ट की गई थी।
